कोरोना देश में LIVE / एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 संक्रमित बढ़े, अब 2.47 लाख केस; उत्तरप्रदेश छठा राज्य बना, जहां 10 हजार से ज्यादा मामले

कोरोना देश में LIVE / एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 संक्रमित बढ़े, अब 2.47 लाख केस; उत्तरप्रदेश छठा राज्य बना, जहां 10 हजार से ज्यादा मामले



 




  • देश में कोरोना संंक्रमण से 6946 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2969 की जान गई

  • महाराष्ट्र में शनिवार को 2739 नए मरीज मिले, सिर्फ मुंबई में ही अब 47 हजार से ज्यादा संक्रमित


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 47 हजार 120 हो गई है। Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 मरीज बढ़े। वहींं, 5490 ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।


अनलॉक -1 में राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। इसके साथ, उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार 103 से ज्यादा हो गए। आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण प्रवासियों की वजह से भी बढ़ा है। 2870 से ज्यादा प्रवासी संक्रमित मिले हैं। राज्य में 15 लाख से भी ज्यादा प्रवासी और मजदूर अलग-अलग राज्यों से लौट चुके हैं। इनके लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं।


कोरोना अपडेट्स 



  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईएमसीआर) ने रविवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में एक लाख 42 हजार 069 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ, देश में अब तक 46 लाख 66 हजार 386 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। 

  • आईएनएस जलाश्व मालदीव्स के माले से 700 भारतीयों को लेकर तमिलनाडु के तूतिकोरिन पहुंच गया है। इससे पहले वह मालदीव्स और श्रीलंका से 2700 भारतीयों को ला चुका है। 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कोरोना से जुड़े अपने आंकड़े जारी किए। इनके मुताबिक, शनिवार को 9971 केस सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में 287 मौतें हुईं। इसके साथ देश में अब तक 2 लाख 46 हजार 628 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक लाख 20 हजार 406 एक्टिव केस हैं। उधर, एक लाख 19 हजार 293 स्वस्थ हो गए हैं और अब तक 6929 मौतें हो चुकी हैं।


5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए






























तारीख


केस
6 जून

10,521


5 जून9379
4 जून9847
3 जून9689
2 जून8815 

देश के 5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में शनिवार को 232 नए मरीज समाने आए और 15 लोगों ने जान गंवाई। भोपाल में 51 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसी के साथ राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या 1733 हो गई। इसके अलावा इंदौर में 35, शाजापुर में 20, नीमच में 18, बुरहानपुर में 15, भिंड में 14, उज्जैन में 12 और ग्वालियर में 10 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल 9228 मरीज मिल चुके हैं।


उत्तरप्रदेश: यहां शनिवार को 370 नए मरीज मिले, जबकि 11 लोगों ने दम तोड़ा। कानपुर में 32, गाजियाबाद में 19, वाराणसी में 18, जौनपुर में 15 और गौतमबुद्धनगर में 14 संक्रमित बढ़े। प्रदेश में अब तक 10 हजार 103 मरीज मिल चुके हैं। यहां इस बीमारी से अब तक 268 लोगों की मौत हुई है।


महाराष्ट्र: प्रदेश में शनिवार को 2739 संक्रमित बढ़े और 120 लोगों की मौत हो गई। सिर्फ मुंबई में ही 47 हजार 354 केस सामने आ चुके हैं। यहां 1247 नए मरीज मिले। महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हजार 968 हो गई, इनमें से 42 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।


राजस्थान: यहां शनिवार को 253 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 13 लोगों की जान गई। भरतपुर में 63, जोधपुर में 53, जयपुर में 36, सवाई माधोपुर में 15, पाली में 14, सीकर में 13 और चूरू में 10 मरीज मिले। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 337 हो चुकी है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 231 हो गया है।


बिहार: यहां शनिवार को 233 पॉजिटिव केस मिले। सुपौल में 28, मधुबनी और पूर्णिया में 16-16, मुंगेर में 15, सीवान में 13, सारण में 11 और समस्तीपुर में 10 मरीज मिले। राज्य में कोरोना के 4831 केस आ चुके हैं। इनमें से 29 ने जान गंवाई है। 88 हजार 313 सैंपल की जांच हो चुकी है।