कोरोना देश में LIVE / आज सबसे अच्छी खबर- पहली बार बीमार लोगों से ज्यादा हुई स्वस्थ मरीजों की संख्या; देश में अब तक 2.77 लाख मामले

कोरोना देश में LIVE / आज सबसे अच्छी खबर- पहली बार बीमार लोगों से ज्यादा हुई स्वस्थ मरीजों की संख्या; देश में अब तक 2.77 लाख मामले



 




  • बुधवार सुबह तक एक्टिव मरीज 1.32 लाख थे तो स्वस्थ हुए मरीजों की तादाद 1.34 लाख हो चुकी है

  • देश में कोरोना से अब तक 7751 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3289 की जान गई


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 77 हजार 104 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच,अच्छी खबर यह मिल रही है कि देश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार सुबह तक एक्टिव मरीज 1 लाख 32 हजार 880 थे तो स्वस्थ हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 1 लाख 34 हजार 166 हो गई। उत्तरप्रदेश में रिकवरी रेट सुधरा है, लेकिन नए मरीज मिलने की दर भी बढ़ रही है। उत्तरप्रदेश के साथ बिहार में आधे से ज्यादा कोरोना मरीज दूसरे राज्यों से लौटकर आए प्रवासी लोग हैं। इससे पहले, मंगलवार को देश में 8852 संक्रमित मरीज बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 2258 मरीज महाराष्ट्र से हैं। वहीं, देश में 241 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे।


उधर, चेन्नई में संक्रमण की वजह से द्रमुक के विधायक जे.अन्बाझगन का निधन हो गया। उनकी उम्र 62 साल थी। उन्हें एक हफ्ते पहले संक्रमण हुआ था। उन्होंने बुधवार सुबह आठ बजे अंतिम सांस ली। वे चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना वायरस से किसी विधायक की मौत का देश में यह पहला मामला है। अन्बाझगन चेपॉक विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी।



5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए






























तारीख


केस
9 जून8852
8 जून8444 
7 जून10884
6 जून

10428


5 जून9379

कोरोना अपडेट्स 



  • बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने बताया कि संक्रमण से एम्स में एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। यह बीएसएफ में तीसरी मौत है। वह दिल्ली पुलिस के साथ तैनात था। उसे 5 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

  • पुणे के हेल्थ अफसर ने बुधवार को बताया कि अब तक शहर में 10 हजार 12 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 442 मौतें हो चुकी हैं। 

  • महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 48 घंटे में उनके डिपार्टमेंट में कोई भी कोरोना केस सामने नहीं आया है। अब तक 2,562 अफसर और जवान संक्रमित हो चुके हैं।

  • उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9985 केस सामने आए और 279 लोगों की मौत हुई। वहीं, अब तक 2 लाख 76 हजार 583 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक लाख 33 हजार 632 एक्टिव केस हैं और एक लाख 35 हजार 206 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों की संख्या 7745 तक पहुंच गई है।

  • हैदराबाद में गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि एक कोरोना मरीज के रिश्तेदारों ने डॉक्टर पर हमला किया।

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य में कुल 359 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 292 एक्टिव केस हैं। 67 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के 108 मामले बाहर से आए लोगों से जुड़े हैं।

  • एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 30 जून तक 58 फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। वंदे भारत मिशन के तहत खाड़ी देशों से उड़ानों की संख्या 107 से बढ़कर 165 की गई है।

  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की हरसूल जेल के 14 जेलकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।


5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: भोपाल में बुधवार को 78 नए संक्रमित मिले। इसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2005 हो गई। उज्जैन में दो और रतलाम में 24 नए मामले सामने आए। उधर, इंदौर में 3830 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। अच्छी खबर यह है कि यहां रिकवरी रेट 64% तक पहुंच गया है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खुशी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बात की है।


उत्तरप्रदेश: राज्य के जौनपुर में बुधवार को 24 नए करोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हो 352 गई है। कानपुर में लगातार बढ़ करे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए धार्मिक स्थलों को 30 जून तक बंद करने का फैसला लिया गया है।


महाराष्ट्र: ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक पार्षद की संक्रमण से मौत हो गई। पार्षद की उम्र 55 साल थी। इससे पहले मीरा भायंदर नगर निगम के एक पार्षद की मौत हुई थी। राज्य में मंगलवार को 2258 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 120 की मौत हुई।


राजस्थान: राजस्थान में बुधवार सुबह 123 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 40 जयपुर में, 34 भरतपुर में, पाली और सीकर में 11-11, झुंझुनू में 9, नागौर में 5, कोटा में 3, अलवर में 2, बाड़मेर, भीलावाड़ा, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। राजस्थान सरकार ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने राज्य की सीमाओं को सील कर दिया। केवल उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिनके पास होंगे।


बिहार: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को 128 नए केस मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 5583 हो गई है। मंगलवार को दो और कोरोना मरीजों की मौत हुई। इनमें एक औरंगाबाद का एक दरोगा भी शामिल है।