शेयर मार्केट / सप्ताह में कारोबार के चौथे दिन बाजार में रही भारी गिरावट, सेंसेक्स 885 अंक और निफ्टी 240 पॉइंट नीचे बंद हुआ

शेयर मार्केट / सप्ताह में कारोबार के चौथे दिन बाजार में रही भारी गिरावट, सेंसेक्स 885 अंक और निफ्टी 240 पॉइंट नीचे बंद हुआ



 




  • बीएसई 2.77% नीचे 31,122 अंकों पर बंद

  • निफ्टी 2.57% नीचे 9,142 अंकों पर रहा


मुंबई. सप्ताह में आज गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 542.28 अंक नीचे और निफ्टी 169.6 पॉइंट नीचे खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 955 अंक से ज्यादा नीचे गिर गया। ऐसा लग रहा था कि 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज की घोषणा के दूसरे दिन भी बाजार में बढ़त रहे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 885.72 अंक या 2.77% नीचे 31,122.89 पर और निफ्टी 240.80 पॉइंट या 2.57% नीचे 9,142.75 पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 637.49 अंक ऊपर 32,008.61 पर और निफ्टी 187.00 पॉइंट ऊपर 9,383.55 पर बंद हुआ। 


बाजार में गिरावट के 5 प्रमुख कारण



  • बाजार को 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की उम्मीद थी, लेकिन वित्त मंत्री ने कहा कि इस पैकेज से जुड़ी घोषणाएं किश्तों में की जाएंगी। फिलिप कैपिटल ने कहा, यह कोई भी राय बनाने के लिए पैकेज से जुड़ी सभी घोषणाओं की प्रतीक्षा करेगा।

  • एनालिस्ट ने देखा कि ज्यादातर घोषणाएं क्रेडिट गारंटी के रूप में सामने आई हैं। एमके ग्लोबल ने कहा कि वित्त वर्ष 21 में वास्तविक राजकोषीय हिट 24,000 करोड़ रुपए या जीडीपी का 0.12 प्रतिशत होना चाहिए।

  • जब तक सभी घोषणाएं नहीं हो जाती हैं, तब तक वित्त मंत्री ने पैकेज के वित्तपोषण के विवरण को विभाजित करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि निधियों के हिस्सा के अतिरिक्त 4.2 लाख करोड़ रुपए उधार से आएंगे। फिलिप कैपिटल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में 7.5 लाख करोड़ रुपए की शेष राशि के उपयोग की घोषणा की जाएगी।

  • मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने कहा कि हमारे आकलन में, एमएसएमई और एनबीएफसी के लिए सरकारी पैकेज के तहत कुल व्यय लगभग 6 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि, सरकार का वास्तविक खर्च लगभग 1 से 1.9 लाख करोड़ रुपए तक सीमित हो सकता है।

  • भारत में अधिकांश अन्य उभरते बाजारों की तुलना में हाई संप्रभु ऋण-से-जीडीपी अनुपात है। क्रेडिट सुइस ने कहा कि बाजारों और नीति निर्माताओं के लिए चिंताओं में से एक रेटिंग एजेंसियों द्वारा संभावित कार्रवाई है।


बीएसई पर करीब 55 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही




  • बीएसई का मार्केट कैप 122 लाख करोड़ रुपए रहा




  • 2,473 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 946 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,368 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही




  • 33 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 76 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे



  • 234 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 224 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा


दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट


बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 516.81 अंक नीचे 23,248.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.55 फीसदी गिरावट के साथ 139.38 अंक नीचे 8,863.17 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.75 फीसदी गिरावट के साथ 50.12 पॉइंट नीचे 2,820.00 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.50 फीसदी गिरावट के साथ 14.51 अंक नीचे 2,883.54 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।


पावर सेक्टर और एमएसएमई पर फोकस


बुधवार को जारी पैकेज में वित्तमंत्री ने टीडीएस के तहत 55000 करोड़ रुपए की सुविधा का ऐलान किया, तो पीएफ के जरिए 25,000 करोड़ रुपए की सुविधा दी। इसी तरह पावर सेक्टर की कंपनियों के लिए 90,000 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। जबकि एनबीएफसी के लिए 30,000 करोड़ रुपए और एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपए के भारी भरकम पैकेज की घोषणा की गई है।इसके अलावा, सरकार ने 80 करोड़ लोगों को 5-5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो दाल दिया। जबकि 20 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपए महीने दिए गए जो जून तक जारी रहेगा।


कोरोना से देश और दुनिया में मौतें


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,055 हो गई है। इनमें 49,099 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 26,400 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,551 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,429,232 हो चुकी है। इनमें 298,165 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,658,401 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 85,197 हो चुकी है।


क्लोजिंग बेल: 


सेंसेक्स 885.72 अंक नीचे 31,122.89 पर और निफ्टी 240.80 पॉइंट नीचे 9,142.75 पर बंद हुआ।
03:03 PM बीएसई सेंसेस्क 30 में शामिल 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।


02:12 PM सेंसेक्स 832.93 अंक नीचे 31,175.68 पर और निफ्टी 229.50 पॉइंट नीचे 9,154.05 पर कारोबार कर रहा है।
01:16 PM बीएसई सेंसेक्स टेलीकॉम की 13 कंपनियों में से 5 के शेयरों में बढ़त और 8 के शेयरों में गिरावट है।


11:39 AM सेंसेक्स 676.66 अंक नीचे 31,331.95 पर और निफ्टी 187.95 पॉइंट नीचे 9,195.60 पर कारोबार कर रहा है।


11:06 AM  बीएसई सेंसेक्स ऑटो में शामिल 4 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 12 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।


10:19 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; एनटीपीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।


10:13 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।
09:53 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स की 9 में से 4 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 में गिरावट है।


09:37 AM बीएसई के 23 में से 3 सेक्टर में बढ़त और 20 में गिरावट है।


09:35 AM बीएसई के 32 में से 10 इंडेक्स में बढ़त और 22 में गिरावट है।


09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल सिर्फ 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है, अन्य 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।


09:15 AM सेंसेक्स 546.68 अंक नीचे 31,461.93 पर और निफ्टी 176.35 पॉइंट नीचे 9,207.20 पर कारोबार कर रहा है।