कोरोना देश में LIVE / 74 हजार 997 केस: पिछले 24 घंटों में सीआईएसएफ के 41, सीआरपीएफ के 3 और बीएसएफ के 13 जवान कोरोना पॉजिटिव

कोरोना देश में LIVE / 74 हजार 997 केस: पिछले 24 घंटों में सीआईएसएफ के 41, सीआरपीएफ के 3 और बीएसएफ के 13 जवान कोरोना पॉजिटिव




  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अब तक 109 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके 

  • सीमा सुरक्षा बल के 13 संक्रमित जवानों में से दिल्ली से 11, कोलकाता से एक और त्रिपुरा से एक है


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हजार 997 हो गई है। पिछले 24 घंटों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 41, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 3 और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 13 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीआईएसएफ के अब तक 109 जवान इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसी तरह पूरे देश में तैनात सीआरपीएफ के 247 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 242 एक्टिव मरीज हैं। 4 स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है।
24 घंटे में 1900 मरीज ठीक हुए 
मंगलवार को 3610 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 1900 मरीज ठीक हुए। इससे पहले 10 मई को 1669 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।


कोरोना अपडेट्स 




  • झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदान कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति जो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सोमवार रात रांची पहुंचा था। उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 173 हो गई है।




  • शंघाई सहयोग संगठन की बुधवार को बैठक है। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होंगे। इसमें मुख्य तौर पर कोरोना वायरस से निपटने पर बातचीत की जाएगी। ये आपस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।



  • एयर इंडिया की 1377 फ्लाइट बुधवार तड़के कुआलालम्पुर, मलेशिया से मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। इसमें 225 यात्री सवार थे।

  • देश में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन पता लगाने के लिए 21 राज्यों के 69 जिलों को चुना गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार इन जिलों में एंटीबॉडीज की जांच की जाएगी। एक जिले के 10 क्लस्टर क्षेत्र के हर घर से एक-एक व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एमपावर्ड ग्रुपों के प्रमुखों से चर्चा करेंगे। यही ग्रुप लॉकडाउन के दौरान देश में सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

  • गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के सभी कैंटीन में 10 लाख जवानों के लिए 1 जून से सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट बिकेंगे। हर साल इन कैंटीन से 2800 करोड़ का सामान खरीदा जाता है।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए






























दिन


मामले
10 मई4311

04 मई


3656
11 मई3610
06 मई3602
11 मई3591

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


कोरोनावायरस संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।


















































































































































































































राज्य


कितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र244275125921

गुजरात


89043246537
तमिलनाडु8718213461
दिल्ली79982858106

राजस्थान


42132455117
मध्यप्रदेश40371860225
उत्तरप्रदेश3664187382
पश्चिम बंगाल2173612198
आंध्रप्रदेश2137114247
पंजाब1914

171


32
तेलंगाना132682232
जम्मू-कश्मीर95145510
कर्नाटक92544232
बिहार8793826
हरियाणा78034211

केरल


525

489


4
ओडिशा538853
चंडीगढ़189283

झारखंड


173793
त्रिपुरा15420
उत्तराखंड70461
असम65401
छत्तीसगढ़59530

हिमाचल प्रदेश


66353
लद्दाख42220

अंडमान-निकोबार


33330
मेघालय13111

पुडुचेरी


1290
गोवा770
मणिपुर220
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली100
मिजोरम110

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।


5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल




  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4037: प्रदेश में बुधवार को 51 नए मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 45 भोपाल से हैं। सागर में 3, सतना में 2 और भिंड में भी 1 पॉजिटिव सामने आया। भोपाल में मरीजों का आंकड़ा 864 से बढ़कर 909 हो गया है। इसके साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 4037 पर पहुंच गया है। भोपाल के अकेले जहांगीराबाद इलाके में 221 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 





  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 24427: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को बताया कि कोरोना के दौरान ड्यूटी के लंबे घंटे होने की वजह से पुलिसकर्मी थक गए हैं। इससे उन्हें मानसिक और शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, कई पुलिसकर्मी पॉजिटिव भी मिले हैं। 25 मई को ईद भी आ रही है। इसलिए राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 20 कंपनियों की आवश्यकता होगी।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3698: उत्तर प्रदेश में मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक कोरोनावायरस के 137 नए मरीज मिले हैं। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3698 हो गया है। वहीं, 1873 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। 82 लोगों की मौत भी हो चुकी है।




  • राजस्थान, संक्रमित- 4213:राज्य में बुधवार को 87 नए मामले सामने आए। यहां मंगलवार को संक्रमण के 138 नए केस आए। इनमें उदयपुर में 32, जयपुर में 22, कोटा में 5, झुंझुनूं में 2, पाली, चूरू, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में कोरोना से अब तक 117 की मौत हो चुकी है।



  • दिल्ली, संक्रमित- 7998राजधानी में बुधवार को 359 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 346 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए। इसके पहले मंगलवार को 406 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मंगलवार को राजधानी में 20 मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है।




  • बिहार, संक्रमित- 879: राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 879 हो गई है। पांच दिन में 311 नए संक्रमित मिले, इनमें से ज्यादातर प्रवासी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अफसरों से कहा है कि नजदीक के राज्यों से जो मजदूर घर आना चाहते हैं उनके लिए बस की व्यवस्था करें। पटना स्थित सरदार पटेल भवन स्थित गृह मंत्रालय के सभी ऑफिस में सैनिटाइजेशन का काम होगा। इसलिए 15 मई तक बंद रहेंगे। 16 मई से फिर खुलेंगे।