कोरोना देश में LIVE / 73 हजार 981 केस: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा, अब यह 31.7%; कोरोना से डेथ रेट भी दुनिया में सबसे कम 3.2%

कोरोना देश में LIVE / 73 हजार 981 केस: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा, अब यह 31.7%; कोरोना से डेथ रेट भी दुनिया में सबसे कम 3.2%





तस्वीर महाराष्ट्र के ठाणे की है। यहां से 20 बसों में मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। इससे पहले पुलिस ने उनके नाम-पते नोट किए।






  • 24 घंटे में संक्रमण के 3591 मामले सामने आए, 1579 ठीक हुए और 81 की मौत हुई

  • ममता बनर्जी ने कहा- प. बंगाल में रेड जोन 3 कैटेगरी में बांटे जाएंगे, लेकिन कंटेनमेंट जोन में कोई बदलाव नहीं


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 हजार 981 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि हमारे यहां कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर हर दिन बेहतर हो रही है। आज यह 31.7% पर है। कोरोना से मृत्यु की दर हमारे यहां दुनिया में सबसे कम 3.2% है। कई राज्यों में तो यह इससे भी कम है। दुनिया में यह दर 7 से 7.5% है।


मंगलवार को महाराष्ट्र में 1026, तमिलनाडु में 716, दिल्ली में 406, गुजरात में 362, मध्यप्रदेश में 201, बिहार में 81, राजस्थान में 68 और प. बंगाल में 110 समेत 3200 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 70 हजार 756 संक्रमित हैं। 46 हजार 8 का इलाज चल रहा है। 22 हजार 454 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2293 मरीजों की मौत हुई है।


नर्स डे पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आभार जताया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल नर्स डे पर ट्वीट किया- नर्सें हमारे ग्रह को सेहतमंद बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। फिलहाल वे कोविड-19 को हराने के लिए जबर्दस्त काम कर रही हैं। हम नर्स और उनके परिवारों के प्रति आभारी हैं। फ्लोरेंस नाइटिंगेल से प्रेरित, हमारे मेहनती नर्सिंग कर्मचारियों में बहुत करुणा भाव है। हम नर्सों के कल्याण के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं। 


अपडेट्स




  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष राहत पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन फेज-4 भी होगा, लेकिन नए रंग-रूप में, इसकी जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी।




  • पिछले 24 घंटे में बीएसएफ में संक्रमण के 9 मामले सामने आए। इनमें दिल्ली से 6 जवान, त्रिपुरा से 2 और एक जवान कोलकाता का शामिल है।



  • पश्चिम बंगाल ने रेड जोन को तीन कैटेगरी A, B, C में बांटने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जल्द ही रेड जोन में और छूट मिलेगी। पुलिस इस पर काम करेगी। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में कोई बदलाव नहीं होगा।

  • बंगाल के गर्वनर जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार को उनके पद से हटा दिया। प. बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां संक्रमितों की मृत्यु दर 9% से ज्यादा है।

  • केरल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने से जुड़ी एक याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, राज्य सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्र की गाइडनाइन के मुताबिक, कुछ जगहों पर यातायात के साधन शुरू किए हैं।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए






























दिन


मामले
10 मई4311

04 मई


3656
06 मई3602
11 मई3591
07 मई3344

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।


















































































































































































































राज्य


कितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र244275125921

गुजरात


89043246537
तमिलनाडु8718205161
दिल्ली7639251286

राजस्थान


40562378115
मध्यप्रदेश39861860225
उत्तरप्रदेश3573175880
पश्चिम बंगाल2173612198
आंध्रप्रदेश2051105646
पंजाब1914

171


33
तेलंगाना127580130
जम्मू-कश्मीर93445510
कर्नाटक92543331
बिहार8303826
हरियाणा74134011

केरल


525

489


4
ओडिशा437853
चंडीगढ़187283

झारखंड


164783
त्रिपुरा15220
उत्तराखंड69461
असम65401
छत्तीसगढ़59530

हिमाचल प्रदेश


65353
लद्दाख42220

अंडमान-निकोबार


33330
मेघालय13101

पुडुचेरी


1290
गोवा770
मणिपुर220
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली100
मिजोरम110

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 70 हजार 756 संक्रमित हैं। 46 हजार 8 का इलाज चल रहा है। 22 हजार 454 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2293 मरीजों की मौत हुई है।


5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल




  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3986: यहां मंगलवार को 201 नए मामले सामने आए। देश में कोरोना संक्रमण जून-जुलाई के बीच पीक पर होने का अनुमान है। माना जा रहा है तब मध्यप्रदेश में 80 हजार से ज्यादा मरीज हो सकते हैं। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 13 हजार 400 के करीब होगी। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने जिले के आला अफसरों को अस्पतालों में बिस्तर, वेंटिलेटर और आईसीयू की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।






  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3573: यहां कोरोनावायरस का असर 74 जिलों में फैल गया है। सिर्फ चंदौली ही इससे बचा हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटे में 109 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 3573 मरीजों की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं। इनमें 1184 जमाती हैं। 1758 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 80 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 1735 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।



  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 24427: यहां मंगलवार को 1026 मामले सामने आए। ऑर्थर रोड जेल में 100 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार की कमेटी ने फैसला किया है कि राज्य में 50% कैदियों को टेम्परेरी बेल या पैरोल पर रिहा किया जाएगा। कमेटी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि कितने समय के लिए इन कैदियों को रिहा किया जाएगा। राज्य की जेलों में 35 हजार 239 कैदी हैं।




  • राजस्थान, संक्रमित- 4056: यहां मंगलवार को संक्रमण के 68 नए केस आए। इनमें उदयपुर में 32, जयपुर में 22, कोटा में 5, झुंझुनूं में 2, पाली, चूरू, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। बीकानेर और जालौर में 1-1 व्यक्ति की मौत भी हुई। राज्य में कोरोना से अब तक 115 की मौत हो चुकी है। 



  • दिल्ली, संक्रमित- 7639: यहां मंगलवार को 406 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच यहां स्थिति एयर इंडिया के हेडक्वार्टर को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यहां एक चपरासी संक्रमित पाया गया। कंपनी ने कहा कि चेयरमैन और एमडी प्रदीप सिंह खारोला समेत सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे। यह भी पता चला है कि एरलाइंस के 5 पायलट की पहले आई पॉजिटिव रिपोर्ट गलत थी। दोबारा की गई जांच में उनमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।




  • बिहार, संक्रमित- 830: यहां मंगलवार को संक्रमण के 81 मामले आए। इनमें पश्चिमी चंपारण में 14, खगड़िया में 16, रोहतास में 13, बेगूसराय में 9, पटना में 7 मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राज्य में टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार राज्य को 86 मशीन ट्रू नेट टेस्टिंग के लिए देगी। फर्स्ट फेज में 15 मशीन दी गई हैं। बाकी जल्द मिल जाएंगी। फिलहाल, यहां रोज 1811 टेस्ट किए जा रहे हैं।