कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 3 हजार 860 केस: भारत में 1 लाख की आबादी पर 0.2 मौतें, दुनिया में यह आंकड़ा 4.1; स्पेन में सबसे ज्यादा 59.2 मौतें

कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 3 हजार 860 केस: भारत में 1 लाख की आबादी पर 0.2 मौतें, दुनिया में यह आंकड़ा 4.1; स्पेन में सबसे ज्यादा 59.2 मौतें



 




  • अमेरिका में एक लाख की आबादी पर 26.6 मौतें, यहां अब तक 87 हजार 180 मरीजों की जान गई

  • इटली में इतनी ही आबादी पर 52.8 मौतें, ब्रिटेन में एक लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा 52.1

  • भारत में अब तक 3 हजार से ज्यादा की मौत, सोमवार को रिकॉर्ड 1 लाख 8 हजार 223 सैम्पलों की जांच हुई


नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक लाख की आबादी पर कोरोना से 0.2 मौतें हो रही हैं, जबकि दुनिया में इतनी ही आबादी पर 4.1 मौतें हो रही है।  विश्व स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक इस वायरस से दुनियाभर में 3 लाख 11 हजार 847 मरीजों की जान गई है। इसमें एक लाख आबादी पर सबसे ज्यादा 59.2 मौतें स्पेन में हुई। यहां अब तक 27 हजार 650 लोग दम तोड़ चुके हैं।


इटली दूसरे स्थान पर है। यहां एक लाख की आबादी पर 52.8 मौतें हुई हैं। इसके बाद ब्रिटेन है। यहां अब तक कुल 34 हजार 636 मरीजों की जान गई है। एक लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा 52.1 है। अमेरिका में यह दर 26.6 है। यहां अब तक 87 हजार 180 लोगों की जान जा चुकी है। इतनी ही आबादी पर फ्रांस में 41.9, जर्मनी में 9.6, ईरान में 8.5 और कनाडा में 15 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। 


भारत में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार


इधर, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। इसे 100 मरीजों से यहां तक पहुंचने में 64 दिन लगे। इस मामले में भारत की स्थिति अमेरिका, इटली और ब्रिटेन समेत सभी शीर्ष देशों से बेहतर हे। अमेरिका में सबसे तेज यह आंकड़ा बढ़ा। यहां 100 से एक लाख मरीज होने में सिर्फ 25 दिन लगे थे। ये आंकड़े worldometers वेबसाइट के मुताबिक हें।

100 से 1 लाख मरीज होने में कहां कितने दिन लगे





































देशदिन
भारत64
ब्रिटेन 42
फ्रांस39
इटली36
जर्मनी35
स्पेन30
अमेरिका25

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 3 हजार 860 हो गई है। मंगलवार को दिल्ली में 500, राजस्थान में 250, मध्यप्रदेश में 229, कर्नाटक में 149, ओडिशा में 102, बिहार में 72, आंध्र प्रदेश में 57, मरीज मिले। इनके अलावा 814 संक्रमित और बढ़े हैं, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है।

देशभर से लॉकडाउन-4 की तस्वीरें


लॉकडाउन-4 में मिली सहूलियतों के बाद देश भर में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बेंगलुरु में मंगलवार को लालबाग बॉटेनिकल गार्डन में मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों की लंबी कतार नजर आई। करीब दो महीने बाद इस पार्क को हर दिन सीमित समय के लिए खोलने की इजाजत दी गई है। वहीं, दिल्ली और गुजरात के राजकोट में चाय की दुकानें खुलने लगी हैं। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुकानों पर एक बार में पांच से ज्यादा लोग इकठ्ठे नहीं हो सकेंगे।




  • सीआरपीएफ के 205 जवान कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं, जबकि 89 का इलाज चल रहा है। एक जवान की मौत हुई है। अकेले मंगलवार को 28 जवान स्वस्थ हुए। बीते 24 घंटे में बीएसएफ के 22 जवानों को दिल्ली के अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 214 जवान ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 




  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना संकट और प्रवासी मजदूरों के पलायन पर 22 मई को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजेडी नेता तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे। 



  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक लाख आबादी पर 7.1 मरीज हैं। दुनिया में देखें तो प्रति एक लाख आबादी पर कोरोना के 60 मरीज हैं।

  • केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के सचिवों को पत्र लिखा है। इसमें प्रवासी श्रमिकों के संकट को कम करने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। इसमें राज्यों और रेलवे के समन्वय से और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की बात भी कही गई है।

  • हरियाणा सरकार एक राज्य से दूसरे राज्यों के बीच बस सेवा बहाल करना चाहती है। उसने इस संबंध में यूपी, एमपी, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ सरकारों को पत्र लिखा है।

  • महाराष्ट्र पुलिस के 55 जवान बीते 24 घंटे में संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक पुलिस के 1328 जवान संक्रमित हो चुके हैं।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए






























दिन


मामले
17 मई5015
16 मई4792
18 मई4629
10 मई4311
14 मई3943

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
























































































































































































































राज्य


कितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र3505884371249
तमिलनाडु12448440684

गुजरात


121415043719
दिल्ली105544750166

राजस्थान


57573232139
मध्यप्रदेश54652631258
उत्तरप्रदेश46052783118
पश्चिम बंगाल29611006244
आंध्रप्रदेश2489162152
पंजाब2002

1642


38
तेलंगाना1592100234
बिहार14955179
जम्मू-कश्मीर131760915
कर्नाटक139554340

हरियाणा


96462714
ओडिशा9783075

केरल


643

497


4

झारखंड


2281273
चंडीगढ़199543
त्रिपुरा165890
असम142424
उत्तराखंड104521
छत्तीसगढ़100590

हिमाचल प्रदेश


90423
लद्दाख43430
गोवा3870

अंडमान-निकोबार


33330

पुडुचेरी


1790
मेघालय13121
मणिपुर720
मिजोरम110
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110
अन्य81400

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है।


5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल




  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5465: यहां मंगलवार को संक्रमण के 229 मामले सामने आए। इंदौर में 72, खंडवा में 21, बुरहानपुर में 42 और भोपाल में 16 केस हैं। राज्य में लॉकडाउन फेज-4 की तस्वीर साफ हो गई है। ग्रीन जोन में बाजार खुलने लगे हैं। सोमवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रेड और ग्रीन जोन में जो सहूलियतें दी जा रही हैं, वे फिलहाल 7 दिन के लिए हैं। अगर संक्रमण बढ़ता है तो समीक्षा के बाद फिर सख्ती की जाएगी।






  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 35058: मुंबई में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीआईएसएफ और सीआरपीएफ की 5 कंपनियां तैनात की गई हैं। इससे पहले सीएपीएफ की 5 कंपनियों का पहला बैच सोमवार को मुंबई पहुंचा था। उधर, राज्य में 20 लाख ऐसे मजदूर हैं, जो अपने गृह राज्य जाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। करीब 3 लाख मजदूरों को महाराष्ट्र सरकार ने उनके राज्यों में भेजा है। उन मजदूरों का कोई रिकॉर्ड नहीं है जो निजी वाहन से या पैदल चले गए हैं।



  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4605: बीते 24 घंटे में यहां 141 संक्रमित बढ़े और 147 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। राज्य में कुल संक्रमितों में से 1704 का इलाज चल रहा है। 2783 ठीक हो चुके हैं, जबकि 118 की मौत हो चुकी हैं। 




  • राजस्थान, संक्रमित- 5757: यहां मंगलवार को 250 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से डूंगरपुर में 70, पाली में 69, जयपुर और बाड़मेर में में 17-17, नागौर में 16, उदयपुर में 13, सिरोही में 12, जोधपुर में 11, टोंक और कोटा में 5-5, बीकानेर में 3, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ और सीकर में 2-2, जबकि अजमेर, झालावाड़, चूरू, दौसा, अलवर और धौलपुर में 1-1 मरीज मिला। 



  • दिल्ली, संक्रमित- 10554: यहां मंगलवार को 500 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 265 मरीज ठीक हुए और 6 की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5638 का इलाज चल रहा है, जबकि 4750 मरीज ठीक हो चुके हैं। 




  • बिहार, संक्रमित- 1495: यहां मंगलवार को 72 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से जेहानाबाद में 31, बेगूसराय में 12, औरंगाबाद और नवादा में 4-4, गया, अरवल और सुपौल में 3-3, भागलपुर, शेखपुरा, बक्सर, मधेपुरा और कैमूर में 2-2, जबकि पटना और समस्तीपुर में 1-1 मरीज मिला। 





Popular posts
टेक / टिकटॉक फैमिली पेयरिंग फीचर लॉन्च करेगी, अपना और बच्चों का अकाउंट आपस में लिंक कर गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे पेरेंट्स
यूपी / संत शोभन सरकार का निधन, हजारों लोगों की मौजूदगी में गंगा में प्रवाहित की गई पार्थिव देह; उन्नाव के किले में 1000 टन सोने का दावा किया था
घरेलू उड़ानों के टिकट महंगे नहीं होंगे / उड्डयन मंत्री ने कहा- तीन महीने किराया फिक्स रहेगा; दिल्ली-मुंबई का मिनिमम किराया 3500 रुपए और मैक्सिमम 10 हजार होगा
कहानी अदम्य साहस की / ग्रेनेड छिपाए आतंकी जवानों की ओर बढ़ रहा था, कर्नल आशुतोष ने उसे करीब जाकर गोली मारी; इसी शौर्य के लिए पिछले साल सेना मेडल से नवाजे गए थे
Image
रूप बदलकर कोरोना वायरस अब A2a टाइप दुनिया में ढा रहा कहर : वैज्ञानिक
Image