कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 1 लाख 80 हजार मौतें: पाकिस्तान में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित; डॉक्टरों ने कहा- मस्जिदों में नमाज की मंजूरी रद्द करे सरकार

कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 1 लाख 80 हजार मौतें: पाकिस्तान में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित; डॉक्टरों ने कहा- मस्जिदों में नमाज की मंजूरी रद्द करे सरकार




  • पाकिस्तान के कराची में मंगलवार को कोरोना टेस्ट सेंटर में बच्ची का टेम्परेचर चेक करता मेडिकल वर्कर। देश में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।यहां मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज की मंजूरी रद्द की जाए।पाकिस्तान के कराची में मंगलवार को कोरोना टेस्ट सेंटर में बच्ची का टेम्परेचर चेक करता मेडिकल वर्कर। देश में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।यहां मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज की मंजूरी रद्द की जाए।





  • संयुक्त राष्ट्र ने कहा- संकट की वजह से 30 से ज्यादा देशों के लगभग 26.5 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर होंगे

  • फ्रांस में मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार 800 के करीब पहुंच गया है, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कुछ सेक्टर्स में सशर्त राहत दी है



 


वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 25 लाख 88 हजार 864 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 80 हजार 578 की मौत हो चुकी है। सात लाख 6 हजार 814 ठीक हुए हैं। पाकिस्तान में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया। यहां डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि वो रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज की मंजूरी को फौरन वापस ले। वहीं, पाकिस्तान के स्वास्थ्य राज्य मंत्री जफर मिर्जा ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान का कोरोनावायरस के संक्रमण का टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।


स्पेन में मौतों की दर कम हो रही है। सरकार अगले महीने कुछ पाबंदियां हटा सकती है। यहां सबसे बड़े अस्थायी मुर्दाघर को भी अब बंद कर दिया गया है। एक अहम खबर ब्रिटेन से है। यहां की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता गुरुवार से कोरोना वैक्सीन का टेस्ट इंसानों पर शुरू करेंगे।


फ्रांस : पाबंदियों में सशर्त छूट


देश में मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार 800 के करीब पहुंच गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कुछ सेक्टर्स में सशर्त राहत दी है। यहां देखिए फ्रांस पर एक वीडियो रिपोर्ट।कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश







































































देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका8 लाख 20 हजार 60045 हजार 96783 हजार 203
स्पेन2 लाख 8 हजार 33921 हजार 71785 हजार 315
इटली 1 लाख 87 हजार 32725 हजार 08554 हजार 543
फ्रांस1 लाख 58 हजार 05020 हजार 79639 हजार 181
जर्मनी1 लाख 49 हजार 0505 हजार 12799 हजार 400
ब्रिटेन1 लाख 33 हजार 49518 हजार 100उपलब्ध नहीं
तुर्की 95 हजार 5912 हजार 25914 हजार 918
ईरान85 हजार 9965 हजार 39163 हजार 113
चीन 

82 हजार 788


4 हजार 63277 हजार 151
रूस57 हजार 9995134 हजार 420

 


पाकिस्तान : तीन जरूरी खबरें
प्रधानमंत्री इमरान खान ने टेस्ट के लिए सैंपल दे दिया है। रिपोर्ट गुरुवार को आ सकती है। मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी है कि रमजान के दौरान मस्जिदों में लोगों के जुटने से महामारी बेहद खतरनाक रूप ले सकती है। एसोसिएशन ने एक पत्र जारी किया। इसे तमाम प्रधानमंत्री के अलावा तमाम उलेमाओं का भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि कोरोना पूरी मानवता के लिए जानलेवा खतरा है। देश में संक्रमण के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए हैं।


दुनिया के 90 फीसदी बच्चे लॉकडाउन में
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी की वजह से दुनिया के 90 फीसदी बच्चे इस वक्त लॉकडाउन में हैं। इसका असर गरीब बच्चों पर ज्यादा पड़ेगा। दुनिया के बाकी देशों की तरह ब्रिटेन में भी स्कूल बंद हैं। यहां बच्चों को पिछले प्रदर्शन के आधार पर रिजल्ट देने की तैयारी है। हालांकि, इस रिपोर्ट के लिए बिटिश स्कूलों को ही आधार बनाया गया है।


तुर्की : सरकार से सख्त खफा डॉक्टर्स
14 डॉक्टरों और 10 नर्सों की संक्रमण से मौत के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने एर्डोगन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। तीन हजार 500 हेल्थ वर्कर अब भी पॉजिटिव हैं। एसोसिएशन ने कहा, “सरकार ने वॉर्निंग को अनदेखा किया। जरूरी इक्युपेंट्स तक नहीं दिए गए। हालात अब खराब हैं लेकिन, अफसर अब भी संभलने तैयार नहीं हैं।”


जापान : ट्यूलिप से दूरी


यहां के नागरिक फूलों से बहुत प्यार करते हैं। ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, टोक्यो से 50 किलोमीटर दूर सकूरा में होने वाला सालाना ट्यूलिप फेस्टिवल रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं इस पार्क में ट्यूलिप के हजारों पौधे काट दिए गए हैं। इसकी वजह पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पर्याप्त जगह तैयार करना है।


कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी
वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गनाईजेशन के मुताबिक, महामारी की वजह से इस साल दुनिया के कार्बन उत्सर्जन में 6 फीसदी कमी आएगी। संगठन के महासचिव पेट्री टैलेस ने कहा, “कुछ वक्त के लिए ही सही। लेकिन, पर्यावरण के लिहाज से यह अच्छी खबर है। हालांकि, 2015 के पेरिस एग्रीमेंट में तय लक्ष्यों से हम फिर भी पीछे रहेंगे।”


स्पेन : मुर्दाघर बंद
मैड्रिड शहर में बनाए गए अस्थायी मुर्दाघर को स्थानीय प्रशासन बंद करने जा रहा है। करीब एक महीने में सेना के ट्रकों से लाए गए 1146 श‌व यहां बर्फ के बीच रखे गए थे। यहां की मेयर इसाबेल डियाज की मौजूदगी में बुधवार को यहां दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। डियाज ने कहा, “इससे ज्यादा राहत और क्या होगी कि यहां अब कोई डेड बॉडी नहीं है। हमारी सेना और कर्मचारियों ने हर पार्थिव शरीर को पूरा सम्मान दिया।”


स्पेन : पाबंदियां हटेंगी
देश में सख्त लॉकडाउन को करीब डेढ़ महीना हो चुका है। मृतकों की दर में कमी आई है। लिहाजा, सरकार ने संकेत दिए हैं कि अगले महीने 15 मई तक सख्त पाबंदियों में कुछ ढील दी जा सकती है। माना जा रहा है कि रेस्टोरेंट्स और कैफे खोले जा सकते हैं। कुछ बिजनेस सेक्टर्स को भी सशर्त छूट मिल सकती है। लेकिन, ये साफ है कि स्कूल, कॉलेज और सामाजिक समारोहों पर लगी पाबंदी नहीं हटाई जाएंगी।


अमेरिका पर तंज


नोबेल पुरस्कार से नवाजे जा चुके इकोनॉमिस्ट जोसेफ स्टिग्लिट्ज ने अमेरिका की ट्रम्प सरकार पर तंज कसा। कहा, “अमेरिका महामारी से ऐसे निपट रहा है जैसे वो तीसरी दुनिया का गरीब देश हो। यहां आर्थिक मंदी का खतरा मंडरा रहा है।” ब्रिटिश अखबार ‘ग गार्डियन’ को दिए इंटरव्यू में जोसेफ ने कहा, “लाखों लोग फूड बैंक के आगे खड़े हैं। गरीबों को पैसा नहीं मिल रहा है और हेल्थ फेसेलिटीज बेहद कमजोर नजर आ रही हैं। आने वालों महीनों में बेरोजगारी दर 30 फीसदी होने की आशंका है।”


फ्रांस : बेरोजगारी से निपटने की तैयारी
देश के करीब 22 लाख अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार की बेरोजगारी योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। लेबर मिनिस्टर मुरील पेनिकॉड ने कहा, “हर दूसरे कर्मचारी ने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है। हर 10 में से 6 कंपनियों को सरकारी सहायता की जरूरत है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जितना हो सके, इन लोगों की सहायता करें। हालात संभलने में कुछ वक्त लगेगा।”


स्टीफन हॉकिंग का वेंटिलेटर दान


ब्रिटेन के मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का वेंटिलेटर एक अस्पताल को डोनेट कर दिया गया है। स्टीफन का 2018 में निधन हो गया था। वे मोटर न्यूरॉन बीमारी से ग्रसित थे। उनकी बेटी के मुताबिक, बाकी सभी उपकरण अस्पताल को लौटा दिए गए थे।


अकाल का खतरा


संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, महामारी की वजह से कई देशों में अकाल का खतरा है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के प्रमुख डेविड बेस्ले ने कहा कि 30 से ज्यादा देशों में अकाल रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संकट की वजह से लगभग 26.5 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर होंगे। यमन, कांगो, अफगानिस्तान, वेनेजुएला, इथियोपिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, नाइजीरिया और हैती उन देशों की सूची में शामिल हैं, जहां अकाल का खतरा सबसे ज्यादा है।


अमेरिका: दूसरे दौर का खतरा
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफिल्ड के मुताबिक, कोरोना का दूसरा दौर बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा- आशंका है कि अगली सर्दियों में हम फिर इस महामारी की चपेट में होंगे। अमेरिकी राज्य मिसौरी ने कोरोना को लेकर चीन पर केस दर्ज कराया है।


अमेरिका : 480 अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी


अमेरिकी सीनेट ने 480 अरब डॉलर के आपातकालीन पैकेज को मंजूरी दे दी। इसे छोटे व्यापारियों, अस्पतालों और टेस्टिंग पर खर्च किया जाएगा। डेमोक्रेट, रिपब्लिकन और व्हाइट हाउस के बीच एक हफ्ते चली बातचीत के बाद यह राहत पैकेज को मंजूरी दी जा सकी है। गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में इस पर वोटिंग होगी। ट्रम्प ने कहा- राहत पैकेज से कमजोर और कामगार तबके को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।


कनाडा: अब तक 1,834 मौतें


कनाडा में मंगलवार को एक हजार नए मामले सामने आए। संक्रमितों की कुल संख्या 38,422 हो गई है। 1,834 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले क्यूबेक (20,126) और ओंटेरियो (11,735) प्रांतों में हैं। डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च को कोरोना को महामारी घोषित किया था।


इटली: लॉकडाउन में ढील के आसार


यहां संक्रमण दर में पहली बार बड़ी गिरावट देखी गई। प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने कहा कि वे 4 मई के बाद लॉकडाउन में छूट देने का ऐलान करेंगे। यहां मंगलवार को 534 मौतें हुईं। 2,729 नए केस मिले। 24 हजार 648 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 83 हजार 957 संक्रमित हैं।


जापान: इटली के क्रूज पर 33 संक्रमित
नागासाकी पोर्ट पर मरम्मत के लिए ठहरे इटली के क्रूज पर 33 लोग संक्रमित मिले। जापान में पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई। 377 नए संक्रमित मिले। कुल 281 लोग जान गंवा चुके हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे इमरजेंसी लगा चुके हैं।


दक्षिण अफ्रीका: 26 अरब डॉलर का राहत पैकेज
राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मंगलवार को 26 अरब डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की। यह देश के जीडीपी के 10% के बराबर है। इसका इस्तेमाल संकट से जूझ रहे लोगों की मदद और अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए किया जाएगा। देश में 27 मार्च से लॉकडाउन है। अंतिम संस्कार को छोड़कर सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध है।


जर्मनी: बर्लिन मैराथन रद्द
जर्मनी सरकार इस साल बर्लिन मैराथन रद्द कर दी है। सरकारी बयान में कहा गया, “24 अक्टूबर तक भीड़ वाले किसी भी इवेंट को कराने पर रोक है। हम 26-27 सितंबर को होने वाली बर्लिन मैराथन का आयोजन नहीं कर पाएंगे।” देश में अब तक एक लाख 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 5,086 की मौत हो चुकी है।


सऊदी अरब: लॉकडाउन में राहत पर विचार
सऊदी अरब सरकार रमजान के दौरान लॉकडाउन में राहत देने पर विचार कर रही है। सरकार ने सोमवार रात मक्का और मदीना में नमाज के लिए भी रहत दे दी है। देश में अब तक 11 हजार 631 संक्रमित हैं। 109 लोगों की मौत हो चुकी है।


चीन: 30 नए मामले
चीन में मंगलवार को 30 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 23 संक्रमित ऐसे हैं जो दूसरे देशों से चीन पहुंचे। यहां मंगलवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को शांक्सी प्रांत के चिनमी गांव पहुंचे। यहां 188 गरीब परिवार रहते हैं। शी ने इस गांव में गरीबी दूर करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।


रूस: मॉस्को में 24 घंटों में 28 की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में 24 घंटों में 28 लोगों की मौत हो गई। इससे यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 261 पहुंच गया है। मॉस्को में कोरोना के 29,430 मामलों की पुष्टि हुई है। यहां 2,050 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।


ब्राजील: अब तक 2741 की जान गई
ब्राजील में 24 घंटे में 166 लोगों की मौत हुई, जबकि 2,500 नए केस सामने आए हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,741 पहुंच गया। ‘द ब्राजीलियन रिपोर्ट’ के मुतबिक, नौ दिनों में संक्रमण का आंकड़ा यहां दोगुना हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि मौतों की वास्तविक संख्या ज्यादा भी हो सकती है।