सिंधिया भला क्यों पार्टी बनाएंगे: सिसौदिया


- मध्यप्रदेश की सरकार पांच साल चलेगी

गुना। श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने शुक्रवार को गुना दौरे पर मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संबंध में कहा कि महाराज (सिंधिया) भला क्यों पार्टी बनाएंगे? उन्होंने कहा कि कुछ नाराजगियां हो सकती हैं, कुछ मनमुटाव हो सकता है। किंतु हम सब लोग यूनाइटेड हैं और मप्र की सरकार पांच साल चलेगी। सिसोदिया ने कहा कि भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के संबंध में कहा कि भाजपा को इन्हें तुरंत सांसद पद से हटा देना चाहिए। उन्होंने संबल योजना के संबंध में कहा कि प्रदेश में करीब 71 लाख अपात्र पाए गए हैं। अपात्रों का नाम सूची में जोडऩे वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्णय कैबिनेट को करना है।


Popular posts
उत्तराखंड के चारधाम / बद्रीनाथ को रोज चढ़ाई जाती है बद्रीतुलसी, यहां के बामणी गांव के लोग बनाते हैं ये माला
कोरोना देश में LIVE / आज सबसे अच्छी खबर- पहली बार बीमार लोगों से ज्यादा हुई स्वस्थ मरीजों की संख्या; देश में अब तक 2.77 लाख मामले
Image
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव / अश्वेतों की नाराजगी भुनाने में जुटे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, युवाओं को लुभाने के लिए डिजिटल कैंपेन भी चलाएंगे
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी