मौसम / भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, उज्जैन और ग्वालियर संभागों में शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है

मौसम / भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, उज्जैन और ग्वालियर संभागों में शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है



 




  • पूर्वी मध्यप्रदेश की जगह पश्चिमी मध्यप्रदेश में अधिक बारिश होगी

  • भोपाल में रात के तापमान में बढ़ोतरी, 24 डिग्री सेल्सियस के पार


भोपाल. मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में रविवार शाम तक एक बार फिर भोपाल के साथ इंदौर, होशंगाबाद, उज्जैन और ग्वालियर संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी की अपेक्षा पश्चिमी मध्यप्रदेश में ही बारिश की संभावना ज्यादा है। हालांकि, पूर्वी क्षेत्रों जैसे जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा में भी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश आगर-मालवा में 88 मिमी बारिश हुई।


इनमें सबसे अधिक बारिश हुई
प्रदेश के आगर मालवा में शनिवार को सबसे ज्यादा पानी गिरा। यहां पर 88 मिमी, जबकि झाबुआ में 56.4 मिमी तक पानी बरस गया। बैतूल में 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून को प्रदेश में आने में करीब एक सप्ताह से ज्यादा समय लग सकता है। इधर, भोपाल में बीते 24 घंटे में 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 


राजधानी में रात के तपमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी 
राजधानी में अब रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार रात यह 24.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2 डिग्री कम है। इससे पहले शुक्रवार रात यह 22.8 डिग्री सेल्सियस था।



Popular posts
आत्मनिर्भर पैकेज का चौथा चरण / केंद्र शासित राज्यों में बिजली कंपनियों का निजीकरण होगा, लगाए जाएंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर
मिलावटखोरों को मिले फांसी की सजा : प्रद्युम्न सिंह
Image
कोरोना इफेक्ट / एमिरेट्स एयरलाइंस ने 600 पायलटों और 6500 केबिन क्रू को निकाला, सितंबर तक कर्मचारियों की सैलरी में 50% कटौती जारी रहेगी
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव / अश्वेतों की नाराजगी भुनाने में जुटे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, युवाओं को लुभाने के लिए डिजिटल कैंपेन भी चलाएंगे