कोरोना दुनिया में LIVE / रूस में 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा मरीज मिले और 182 लोगों की मौत हुई: दुनिया में अब तक 64.06 लाख संक्रमित

कोरोना दुनिया में LIVE / रूस में 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा मरीज मिले और 182 लोगों की मौत हुई: दुनिया में अब तक 64.06 लाख संक्रमित





रूस में मास्क पहने लोग चर्च पहुंचे। सरकार ने यहां प्रतिबंधों में राहत देनी शुरू कर दी है।






  • दुनिया में अब तक 3 लाख 78 हजार 201 लोगों की मौत, जबकि 29.34 लाख ठीक हुए

  • अमेरिका में 18.61 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 6 हजार 992 लोगों की मौत हुई


वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक कुल 64 लाख 6 हजार 512 लोग संक्रमित हैं। 3 लाख 78 हजार 201 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान 29 लाख 34 हजार 286 स्वस्थ भी हुए। उधर, रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 8,863 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 182 लोगों की जान गई है। देश में मामलों में कमी होती नजर नहीं आ रही है। यहां चार लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि पांच हजार मौतें हो चुकी हैं।


कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश








































































देश


कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका18,61,4741,06,9926,15,654
ब्राजील5,29,40530,0462,11,080 
रूस 4,23,7415,0371,86,985
स्पेन 2,86,71827,1271,96,958
ब्रिटेन 2,76,33239,045 उपलब्ध नहीं
इटली2,33,19733,475 1,58,355 
भारत 2,01,0095,62896,534
फ्रांस1,89,220 28,83368,440
जर्मनी1,83,8208,6241,66,400
पेरू 1,70,0394,63468,507

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


हॉन्गकॉन्ग: सोशल डिस्टेंसिंग का नियम बढ़ाया गया
हॉन्गकॉन्ग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोशल डिस्टिंसिंग का नियम बढ़ा दिया है। यहां दो हफ्तों तक आठ से ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय लोगों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया है। मंगलवार को शहर में 6 नए केस मिले हैं। इनमें चार (कलस्टर केस) मामले एक ही जगह के हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 1,094 हो गई है, जबकि चार लोगों की जान जा चुकी है।


ईरान: 24 घंटे में 3 हजार मरीज मिले
ईरान में 24 घंटे में संक्रमण के तीन हजार नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह 1 अप्रैल के बाद एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश के कई राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भीड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का नियम फॉलो नहीं किया जा रहा और न ही लोग मास्क पहन रहे हैं। देश में अब तक 9 लाख 75 हजार 936 लोगों की जंच हो चुकी है।


ब्रिटेन: मरने वालों की संख्या 50 हजार के करीब हो सकती है


ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हजार के करीब हो सकती है। इस साल 1 जनवरी से 22 मई के बीच जितने डेथ सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं, उनमें 48 हजार 321 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है। पिछले पांच साल के मौतों का आंकड़ा देखें तो इस साल 1 जनवरी से 22 मई के बीच 56 हजार 232 ज्यादा मौतें हुई हैं। उधर, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि मुश्किल समय टल चुका है।


स्पेन: मार्च के बाद पहली बार एक दिन में कोई मौत नहीं
स्पेन में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। मार्च के बाद पहली बाहर एक दिन में किसी की जान नहीं गई है। इमरजेंसी हेल्थ रिस्पॉन्स के प्रमुख फर्नांडो सिमॉन ने कहा कि 24 घंटे में संक्रमण के केवल 71 नए मामले मिले हैं। महामारी की रोकथाम के लिए हमने बेहतर काम किया है।


बेलारूस : हजारों बच्चे संक्रमित
बेलारूस में 3600 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि 95 बच्चों में कोई लक्षण नहीं देखे गए थे। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,403 हो गई है। 240 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सरकार की डब्लूएचओ ने आलोचना की थी। संगठन ने कहा था कि संक्रमण का दौर चरम पर है, लेकिन कुछ देश अब भी इस पर गंभीर नहीं हैं। इसके बाद भी यहां मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह तक नहीं दी गई थी।


न्यूजीलैंड: 11 दिन से कोई मामला नहीं


प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के मुताबिक, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगे प्रतिबंध अगले हफ्ते तक हटाए जा सकते हैं। देश में अलर्ट लेवल वन रहेगा। अब सोशल डिस्टेंसिंग भी हटा दिया जाएगा। साथ ही लोगों के जमा होने पर लगी पाबंंदी भी हट जाएगी। जेसिंडा ने कहा कि फिलहाल देश की सीमाएं बंद रहेंगी। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सोमवार को लगातार 11वें दिन देश में कोई मामला सामने नहीं आया। यहां अब तक कुल 1,154 संक्रमित पाए गए हैं। सरकार ने एक बयान में कहा- मामले कम होने या सामने नहीं आने का यह मतलब नहीं कि हम सावधानी रखना भूल जाएं।


पाकिस्तान: 1553 की मौत


इस्लामाबाद में अगर किसी ने मास्क नहीं पहना है तो उस पर तीन हजार पाकिस्तान रुपए (भारतीय मुद्रा में करीब 1400 रुपए) का जुर्माना लगेगा। प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा- मस्जिद, बाजार, शॉपिंग मॉल्स, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, फ्लाइट्स और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूरी होगा। देश में अब तक 72 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। 1553 की मौत हो चुकी है।


ब्राजील : खराब होते हालात
यहां 24 घंटे में 12 हजार 247 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 623 मौतें भी हुईं। परेशान करने वाली बात यह है कि पिछले महीने यानी मई में यहां नए मामले पांच गुना बढ़े। यह आंकड़े हेल्थ मिनिस्ट्री ने ही जारी किए है। एक मई को यहां कुल 91 हजार 589 मामले थे। सोमवार 1 जून को यह आंकड़ा 5 लाख 26 हजार 447 हो गया। अब तक कुल 29 हजार 937 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील ही सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।


डब्ल्यूएचओ: अमेरिका से अपील
डब्ल्यूएचओ डायरेक्टर जनरल टेड्रोस गेब्रियसियस ने अमेरिका से रिश्ते खत्म न करने की अपील की है। टेड्रोस ने सोमवार रात जेनेवा में कहा, “अगर अमेरिका हमारे साथ रहता है और मिलकर काम करता है तो इससे वहां के लोगों को फायदा होगा। वह कई दशकों से इस संगठन का हिस्सा रहा है। उसने ही सबसे ज्यादा मदद की है। पूरी दुनिया को इसका लाभ भी मिला। हम चाहते हैं कि अमेरिका रिश्ते खत्म न करे। बल्कि इन्हें ज्यादा बेहतर बनाए।” 


इटली : नया ऐप 
यहां एक नया कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग ऐप लॉन्च किया गया है। इसे सरकार ने मंजूरी दी है। ऐप का नाम इम्यूनि है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, जल्द ही इस ऐप का इस्तेमाल कानूनी तौर पर अनिवार्य किया जाएगा। इसे एप्पल या फिर गूगल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार का दावा है कि इम्यूनि में इटली और यूरोप के सभी प्राईवेसी नॉर्म्स का ध्यान रखा गया है।  


ब्राजील : रियो में कल से कारोबार शुरू होगा
ब्राजील को लेकर बेहद चिंताजनक खबरें आ रही हैं। संक्रमण के मामलों में यह दुनिया में दूसरे स्थान पर है। खतरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन, राष्ट्रपति बोल्सोनारो की सरकार सबसे बड़े शहर रियो डि जेनेरियो को बुधवार से खोलने जा रही है। हालांकि, यह औपचारिक घोषणा ही कही जाएगी। क्योंकि, यहां जिंदगी पहले की तरह ही है। देर रात तक नाइट क्लब और बार खुले रहते हैं। कई लोग तो मास्क भी नहीं लगाते।  


अमेरिका : फौसी और ट्रम्प में मतभेद?
अमेरिकी नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिसीज के डायरेक्टर और कोरोनावायरस टास्क फोर्स से सदस्य डॉक्टर एंथोनी फौसी इन दिनों ज्यादा नजर नहीं आते। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प और फौसी के बीच मतभेद गहरा गए हैं। दोनों के बीच दो हफ्ते से कोई मुलाकात या बात नहीं हुई। दोनों की बीच आखिरी मुलाकात 18 मई को हुई थी। जबकि टास्क फोर्स की अंतिम बैठक 28 मई को हुई थी। इसमें ट्रम्प शामिल नहीं हुए थे। 


स्पेन : राहत की खबर
सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल रहे स्पेन में रविवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। यह जानकारी सरकारी बयान में सोमवार रात दी गई। यहां 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हेल्थ इमरजेंसी के डायरेक्टर जनरल फर्नांडो सिमॉन ने कहा- इससे ज्यादा पॉजिटिव साइन और क्या हो सकता है। हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत की है। अब इसके नतीजे दिखने शुरू हो गए हैं। हम लोगों से सहयोग की ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं। रविवार को देश के 17 में से 15 रीजन में कोई मामला सामने नहीं आया।  


इजरायल : प्रतिबंध हटे तो नए मामले
इजरायल में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद 24 घंटों में 100 से अधिक मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 17 हजार 619 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल, 2006 एक्टिव केस हैं। 32 आईसीयू में हैं। मौत का आंकड़ा 285 ही है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस के एक कर्मचारी के पॉजिटिव होने की खबर जरूर आई है।