कोरोना दुनिया में LIVE / अमेरिकी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. फॉसी की चेतावनी- महामारी अभी खत्म नहीं हुई; दुनिया में अब तक 73.42 लाख संक्रमित

कोरोना दुनिया में LIVE / अमेरिकी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. फॉसी की चेतावनी- महामारी अभी खत्म नहीं हुई; दुनिया में अब तक 73.42 लाख संक्रमित



 




  • दुनिया में अब तक 4 लाख 14 हजार 126 लोगों की मौत, जबकि 36.20 लाख से ज्यादा ठीक हुए

  • अमेरिका में 20.45 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 14 हजार 151 लोगों की मौत हुई


वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 14 हजार 126 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख 42 हजार 779 हो गया है। अब तक 36 लाख 20 हजार 189 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका के संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने मंगलवार को चेतावनी दी कि महामारी अभी भी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने इसे सबसे बुरा सपना बताया। साथ ही कहा कि वायरस ने चार महीने में पूरी दुनिया को हिला कर रखा दिया। इससे काफी कम समय में लाखों लोग संक्रमित हुए हैं। बीमार लोगों के दुनियाभर में यात्रा करने से यह और फैली है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका वैक्सीन बना लिया जाएगा।


कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश








































































देश


कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका20,45,5491,14,1517,88,862  
ब्राजील7,42,08438,4973,25,602
रूस 4,93,6576,358 2,42,397
ब्रिटेन2,89,14040,883उपलब्ध नहीं
स्पेन2,89,04627,136उपलब्ध नहीं
भारत2,76,5837,7451,35,206
इटली2,35,56134,0431,66,646
पेरू2,03,7365,738 92,929
जर्मनी1,86,5168,831 1,70,200
ईरान1,75,9278,4251,38,457

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


मैक्सिको: पीक से हफ्तों दूर
मैक्सिको के उप स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो लोपेज-गैटेल ने मंगलवार को कहा कि देश अभी भी कोरोनावायरस के पीक से हफ्तों दूर है। मंगलवार को यहां करीब तीन हजार नेए मामले मिले थे। देश में अब तक 1.24 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 14,649 लोगों की मौत हो चुकी है।


ब्राजील : अब डाटा अपडेट
ब्राजील सरकार ने मंगलवार रात सरकारी वेबसाइट पर संक्रमण से जुड़ा डाटा अपडेट कर दिया है। यह 4 जून के बाद किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने डाटा अपडेट करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा कुछ गैर सरकारी संगठन भी राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो सरकार पर आंकड़े छिपाने के आरोप लगा रहे थे। विपक्षी दलों ने भी आरोप लगाया था कि सरकार महामारी से निपटने में नाकाम रही है, इसलिए सही आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।


ब्राजील : 32 हजार मामले 
मंगलवार का दिन ब्राजील के लिए बेहद चिंताजनक रहा। यहां कुल 32 हजार 91 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 7 लाख 39 हजार 503 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। खास बात ये है कि यह लगातार चौथा दिन था जब देश में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। देश में अब तक 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति बोल्सोनोरो के खिलाफ देश और दुनिया में आवाजें उठने लगी हैं। दूसरी तरफ, बोल्सोनोरो का कहना है कि महामारी की वजह से देश बंद नहीं किया जा सकता। 


पाकिस्तान : डब्ल्यूएचओ का दबाव
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाकिस्तान सरकार से फिर लॉकडाउन लगाने और इसका सख्ती से पालन कराने को कहा है। कहने को तो पिछले महीने भी पाकिस्तान ने आंशिक लॉकडाउन लगाया था लेकिन, इसका असर कहीं नहीं दिखा। रमजान के दौरान मस्जिदें खुली रहीं और ईद के दौरान बाजारों में बेहद भीड़ रही। यहां के डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पिछले मई की शुरुआत में ही सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर लॉकडाउन लागू नहीं किया गया तो हालात बदतर हो सकते हैं। 


इमरान की मजबूरी
पाकिस्तान में मार्च के पहले हफ्ते में संक्रमण शुरू हुआ। मामले बढ़े तो प्रधानमंत्री इमरान खान पर दबाव बढ़ा। अलग-अलग प्रांतों में दिखावे का आंशिक लॉकडाउन रहा लेकिन, इसका फायदा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि लोगों ने इसका पालन नहीं किया। इमरान ने कहा कि देश लॉकडाउन से पड़ने वाला आर्थिक बोझ सहन नहीं कर सकता। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि पाकिस्तान में 1 लाख 8 हजार से ज्यादा मामले और 2 हजार 172 मौतें बताई गई हैं। लेकिन, असली आंकड़े इससे काफी ज्यादा हो सकते हैं। 


पेरू : दो लाख से ज्यादा मामले
पेरू में अब कुल मामलों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है। मंगलवार रात जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 2 लाख 3 हजार 736 संक्रमित हैं। 24 घंटे में 167 लोगों की मौत हुई। अब मरने वालों का आंकड़ा 5738 हो गया है। अमेरिका और लैटिन अमेरिका संक्रमण बेहद तेजी से फैला है। ब्राजील, पेरू और मैक्सिको में मामले बढ़ते जा रहे हैं। 


चीन : 3 नए मामले
यहां बुधवार को तीन नए मामलों की पुष्टि हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, तीनों मामले उन लोगों के हैं जो दूसरे देशों से चीन आए। दूसरे देशों से आने वाले कुल 1786 मामले सामने आ चुके हैं। बयान के मुताबिक, दूसरे देशों से आए कुल 54 लोग अब भी अस्पताल में हैं। बाकी को डिस्चार्ज किया जा चुका है।



Popular posts