कोरोना देश में LIVE / महाराष्ट्र में 70 हजार से ज्यादा मरीज, दिल्ली में संक्रमित ने खुदकुशी की; देश में अब 1 लाख 97 हजार 808 केस

कोरोना देश में LIVE / महाराष्ट्र में 70 हजार से ज्यादा मरीज, दिल्ली में संक्रमित ने खुदकुशी की; देश में अब 1 लाख 97 हजार 808 केस





यहां एक कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद लोगों ने प्रोटेक्टिव सूट पहनकर निगम बोध घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया।






  • देश में संक्रमण से अब तक 5603 मौतें, सबसे ज्यादा 2362 महाराष्ट्र में हुईं

  • मुंबई से दिल्ली आए आईसीएमआर के साइंटिस्ट संक्रमित, 2 दिन ऑफिस सैनेटाइज होगा


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 97 हजार 808 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 2361 नए मरीज मिले और 76 ने जान गंवाई। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 2362 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, दिल्ली में 990 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं और 50 मरीजों ने दम तोड़ा। राजधानी के बत्रा अस्पताल में भर्ती 63 साल के संक्रमित ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह दिल्ली जल बोर्ड का रिटायर्ड कर्मचारी था।


सोमवार को तमिलनाडु में 1162, दिल्ली में 990, गुजरात में 423, प. बंगाल में 271, राजस्थान में 269, हरियाणा में 265, मध्यप्रदेश में 194, कर्नाटक में 187, जम्मू-कश्मीर में 155, ओडिशा में 156, आंध्रप्रदेश में 105, बिहार में 65 और असम में 51 मरीज मिले। इनके अलावा 139 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका। इससे पहले रविवार को रिकॉर्ड 8763 मरीज बढ़े। यह लगातार तीसरा दिन था, जब 8 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। मई महीने में देश में 1 लाख 55 हजार 756 मरीज बढ़े, 82 हजार 796 ठीक हुए और 4254 लोगों की मौत हुई। 


ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 90 हजार 535 संक्रमित हैं। इनमें से 93 हजार 322 का इलाज चल रहा है। 91 हजार 818 ठीक हुए हैं, जबकि 5394 की मौत हो चुकी है।


आईसीएमआर के हेडक्वार्टर में संक्रमित, स्टाफ घर से काम करेगा


कोरोना टेस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के दिल्ली मुख्यालय तक संक्रमण पहुंच चुका है। यहां रविवार को एक सीनियर साइंटिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये वैज्ञानिक पिछले दिनों मुंबई से दिल्ली आए थे और उन्होंने आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।


सूत्रों के मुताबिक, अब सैनिटाइजेशन के लिए आईसीएमआर मुख्यालय दो दिन बंद रहेगा। इस दौरान स्टाफ को घर से काम करने के लिए कहा गया है। अगर जरूरत पड़ी तो सिर्फ कोविड-19 के लिए बनी कोर टीम ही ऑफिस आएगी।


संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला


कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।




































































































































































































































राज्य


कितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र70013301082362
तमिलनाडु2349513170187
दिल्ली208348746523

गुजरात


17217107801063

राजस्थान


91006213199
मध्यप्रदेश82835003358
उत्तरप्रदेश80754843217
पश्चिम बंगाल57722306325
बिहार3872152023
आंध्रप्रदेश3676237464
कर्नाटक3408132852
तेलंगाना2698142882
जम्मू-कश्मीर260194631
पंजाब2301

2000


44
ओडिशा2104112459

हरियाणा


2356105520
असम13911644

केरल


1327

608


11
उत्तराखंड9301025

झारखंड


6352565
छत्तीसगढ़5031141
हिमाचल प्रदेश3381166
त्रिपुरा3211720
चंडीगढ़2942004
मणिपुर78110
लद्दाख77470
गोवा71440

पुडुचेरी


73250
नगालैंड4300

अंडमान-निकोबार


33330
मेघालय27121
अरुणाचल प्रदेश1910
दादर एंड नगर हवेली210
मिजोरम110
सिक्किम100
अन्य563000

30 अप्रैल तक देश में सिर्फ 34 हजार केस थे



































  30 अप्रैल  31 मईअंतर
संक्रमित34,8661,90,6221,55,756
ठीक हुए905991,85582,796
अस्पताल में भर्ती24,65393,36168,708
मौत115454084254

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले






























तारीख


केस
31 मई8763
30 मई8335
29 मई8138
27 मई7246
28 मई7254

अपडेट्स...




  • दिल्ली की सीमा को एक हफ्ते के लिए सील कर दिया गया है। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन करने राजघाट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। लॉकडाउन के बीच ऐसे प्रदर्शन करने पर रोक है।




  • हरियाणा सरकार ने राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्रों को तय गाइडलाइन के तहत धीरे-धीरे खोला जाएगा। 



  • हैदराबाद के कल्याण मंडपम में तिरुपति बालाजी के लड्‌डू के प्रसाद की बिक्री रविवार से शुरू कर दी गई। इसे लॉकडाउन में बंद कर दिया गया था।

  • नीति आयोग के एक अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद विभाग के दिल्ली स्थित ऑफिस की तीसरी मंजिल को सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया गया है।

  • आंध्रप्रदेश में राज्य सचिवालय में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद इस बिल्डिंग के सभी 5 ब्लॉक को सैनिटाइजेशन करने के लिए बंद किया गया। दो ब्लॉक के कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा गया है।


पांच राज्यों के हाल



  • मध्यप्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में 198 संक्रमित मिले, 7 की मौत हुई। नए संक्रमितों में से इंदौर में 55, भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन और बड़वानी में 10-10, सागर में 8 और विदिशा में 7 संक्रमित मिले। राज्य में अब तक 8089 मरीज हो गए हैं। राज्य में 4842 लोग ठीक हो चुके हैं और 2897 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 398 लोग स्वस्थ हुए। शिवराज सरकार ने लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया है। 

  • महाराष्ट्र: प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2487 नए केस सामने आए। संक्रमितों की संख्या 67 हजार 655 हो गई है। 89 लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार 286 हो गया है। 29 हजार 329 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच राज्य में सोमवार से शुरू हुए अनलॉक-1 का असर मुंबई की सड़कों पर दिखा। वाशी टोल ब्रिज के पास सुबह से ही करीब 2 किलीमीटर लंबा जाम लग गया। 



  • उत्तरप्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 378 नए मरीज मिले। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले 20 मई को 339 मरीज मिले थे। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8075 हो गई है। उधर, अनलॉक-1 के तहत आज से राज्य में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार खुल रहे हैं। बस सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां 30 जून तक रहेंगी।

  • राजस्थान: प्रदेश में सोमवार को संक्रमण के 149 मामले आए। इनमें भरतपुर में 44, जयपुर में 32, बारां में 27, पाली में 21, कोटा में 10, झालावाड़ में 5, झुंझुनूं में 4, सिरोही में 3, दौसा में 2, जबकि टोंक में 1 संक्रमित मिला। चार संक्रमितों की मौत भी हुई। इनमें जयपुर में 2, बारां और बीकानेर में 1-1 व्यक्ति ने जान गंवाई।



  • बिहार: यहां सोमवार को संक्रमण के 65 केस आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 3872 हो गई। यहां अब तक 1520 लोग ठीक हो चुके हैं और 23 की मौत हुई है। राज्य के सभी 38 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित पटना में 246 केस आए हैं। इसके बाद रोहतास में 206 मरीज हैं।