वंदे भारत मिशन / विदेशों से भारतीयों की वापसी का दूसरा फेज 16 मई से शुरू होगा, 7 दिन में 31 देशों से 149 फ्लाइट आएंगी
ये तस्वीर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। 10 मई को सिंगापुर से मुंबई आए लोगों को बसों से क्वारैंटाइन सेंटर पहुंचाया गया।
- आज पहले फेज का छठा दिन, 9 देशों से 12 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी
- वंदे भारत मिशन के पहले फेज में 15 मई तक 14 हजार 800 लोगों को लाने की योजना है
नई दिल्ली. कोरोना की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के मिशन वंदे भारत का दूसरा फेज 16 मई से शुरू होगा। यह फेज सात दिन यानी 22 मई तक चलेगा। इस दौरान 31 देशों से 149 फ्लाइट्स आएंगी। सबसे ज्यादा 13 फ्लाइट अमेरिका से आएंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। वंदे भारत मिशन का पहला फेज 7 मई को शुरू हुआ था।
दूसरे फेज में किन-किन देशों से भारतीय लाए जाएंगे?
अमेरिका, यूएई, कनाडा, सऊदी अरब, ब्रिटेन, मलेशिया, ओमान, कजाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, कतर, इंडोनेशिया, रूस, फिलीपींस, फ्रांस, सिंगापुर, आयरलैंड, किर्गिस्तान, कुवैत, जापान, जॉर्जिया, जर्मनी, तजाकिस्तान, बहरीन, अर्मेनिया, थाईलैंड, इटली, नेपाल, बेलारूस, नाइजीरिया, बांग्लादेश।
इन 5 देशों से सबसे ज्यादा फ्लाइट आएंगी
अमेरिका | 13 |
यूएई | 11 |
कनाडा | 10 |
सऊदी अरब | 9 |
ब्रिटेन | 9 |
पहले फेज का आज छठा दिन है। आज 9 देशों से 12 विमानों में भारतीयों की वापसी होगी। इन फ्लाइट के लैंड होने का समय और किस फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, ये अभी पता नहीं चल पाया है। नागरिक उड्यन मंत्रालय के मुताबिक 5 दिनों में 31 फ्लाइट से अभी तक कुल 6037 लोगों को वापस लाया जा चुका है। पहले फेज में 12 देशों से 14,800 लोगों को लाने का प्लान है।
आज ये 12 फ्लाइट आएंगी
1. मनीला से अहमदाबाद
2. लंदन से हैदराबाद
3. नेवार्क से मुंबई-अहमदाबाद
4. मस्कट से चेन्नई
5. दुबई से कन्नूर
6. दुबई से मैंगलोर
7. सिंगापुर से बेंगलुरू-कोच्चि
8. सिंगापुर से दिल्ली
9. ढाका से श्रीनगर
10. दम्माम से कोच्चि
11. कुआलालंपुर से दिल्ली
12. मनीला से दिल्ली
पांचवें दिन किस फ्लाइट से कितने लोग आए?
फ्लाइट | कितने लोग आए |
सैन फ्रांसिस्को-मुंबई | 225 |
लंदन-दिल्ली | 326 |
मनीला-मुंबई | 150 |
दुबई-कोच्चि | 178 |
कुआलालंपुर-चेन्नई | 180 |
लंदन-दिल्ली | 331 |
अबू धाबी-हैदराबाद | 170 |
ढाका-मुंबई | 107 |
फ्लाइट का किराया यात्रियों को खुद देना है
वंदे भारत मिशन के तहत भारत लौट रहे लोगों को फ्लाइट का किराया और क्वारैंटाइन का खर्च खुद उठा रहे हैं। इस मिशन में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छात्रों, बीमारों या फिर उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके घर में किसी की मौत हो गई है या फिर कोई गंभीर रूप से बीमार है।