शेयर मार्केट / मोदी पैकेज का असर: सप्ताह में कारोबार के तीसरे दिन बाजार में रही बढ़त, सेंसेक्स 637 अंक और निफ्टी 187 पॉइंट ऊपर बंद हुआ

शेयर मार्केट / मोदी पैकेज का असर: सप्ताह में कारोबार के तीसरे दिन बाजार में रही बढ़त, सेंसेक्स 637 अंक और निफ्टी 187 पॉइंट ऊपर बंद हुआ



 




  • बीएसई 2.03% ऊपर 32,008 अंकों पर बंद

  • निफ्टी 2.03% ऊपर 9,383 अंकों पर रहा


मुंबई. सप्ताह में आज बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 1470.75 अंक ऊपर और निफ्टी 387.65 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरुआती आधा घंटे में ही सेंसेक्स की बढ़त फिसलकर 600 अंक से भी कम की हो गई थी।


कारोबार के अंत में सेंसेक्स 637.49  अंक या 2.03% ऊपर 32,008.61 पर और निफ्टी 187.00 पॉइंट या 2.03% ऊपर 9,383.55 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल कारोबार के अंत में सेंसेक्स 190.10 अंक नीचे 31,371.12 पर और निफ्टी 42.65 पॉइंट नीचे 9,196.55 पर बंद हुआ था।

बीएसई बैंकेस्क के इन शेयरों में बढ़त













































बैंकबढ़त (%)
ICICI बैंक    4.99%
फेडरल बैंक4.46%
एक्सिस बैंक6.96%
RBL बैंक4.41%
HDFC बैंक    3.08%
SBI बैंक  4.68%
इंडसइंड बैंक0.90%
कोटक बैंक2.64%
सिटी यूनियन बैंक1.45%

बीएसई पर करीब 28 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही




  • बीएसई का मार्केट कैप 124 लाख करोड़ रुपए रहा



  • 2,566 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 727 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,371 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही

  • 36 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 79 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे

  • 308 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 209 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा


बाजार में बढ़त के प्रमुख कारण


प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 54 दिन में पांचवीं बार देश के सामने आए। अपने संबोधन में उन्होंने चार अहम बातें कहीं। पहली- देश को आत्मनिर्भर बनना होगा। दूसरी- आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाएगा। तीसरी- आत्मनिर्भर बनने की राह में हमें लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाना होगा। चौथी- लॉकडाउन का चौथा फेज आएगा, पर यह नए रंग-रूप और नए नियमों वाला होगा।


लॉकडाउन के दौर में भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन गया है, जिसने अपनी जीडीपी का 10% या उससे ज्यादा हिस्सा आर्थिक पैकेज के तौर पर दिया है। भारत से पहले जापान अपनी जीडीपी का 21%, अमेरिका 13%, स्वीडन 12% और जर्मनी 10.7% के बराबर का आर्थिक पैकेज घोषित कर चुके हैं।


अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद


मंगलवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 457.21 अंक नीचे 23,764.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.06 फीसदी गिरावट के साथ 189.79 अंक नीचे 9,002.55 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.05 फीसदी गिरावट के साथ 60.20 पॉइंट नीचे 2,870.12 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 5.26 अंक नीचे 2,886.30 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन इटली के बाजार में बढ़त रही।


कोरोना से देश और दुनिया में मौतें


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,292 हो गई है। इनमें 47,420 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 24,453 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,415 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,342,345 हो चुकी है। इनमें 292,893 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,601,847 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 83,425 हो चुकी है।



क्लोजिंग बेल:


सेंसेक्स 637.49 अंक ऊपर 32,008.61 पर और निफ्टी 187.00 पॉइंट ऊपर 9,383.55 पर बंद हुआ।

03:19 PM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 4 में गिरावट है।


02:58 PM सेंसेक्स 642.71 अंक ऊपर 32,011.43 पर और निफ्टी 185.75 पॉइंट ऊपर 9,382.30 पर कारोबार कर रहा है।


 


02:34 PM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 5 में गिरावट है।


01:47 PM आज निफ्टी 387 अंक ऊपर खुला। अभी ये 175.40 पॉइंट ऊपर 9,371.95 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 1.91% की बढ़त है।


01:30 PM  बीएसई सेंसेक्स टेलीकॉम में शामिल 13 में से 12 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1 में गिरावट है।


01:20 PM सेंसेक्स 592.69 अंक ऊपर 31,963.81 पर और निफ्टी 175.40 पॉइंट ऊपर 9,371.95 पर कारोबार कर रहा है।


 


11:19 AM सेंसेक्स 798.08 अंक ऊपर 32,169.20 पर और निफ्टी 228.65 पॉइंट ऊपर 9,425.20 पर कारोबार कर रहा है।


10:36 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; अभी सिर्फ 7 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।


10:10 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।


09:27 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स की सभी 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।


09:27 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले हैं।


09:25 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; सबसे ज्यादा बढ़त आईसीआईसीआई के शेयर में है।


09:15 AM सेंसेक्स 1016.08 अंक ऊपर 32,387.20 पर और निफ्टी 281.30 पॉइंट ऊपर 9,477.85 पर कारोबार कर रहा है।