निगमकर्मियों के साथ मंत्री सिलावट भी सैनेटाइजेशन के काम में जुटे

निगमकर्मियों के साथ मंत्री सिलावट भी सैनेटाइजेशन के काम में जुटे

इंदौर। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट गुरूवार को इंदौर विभिन्न इलाकों के दौरे पर निकले। निपानिया क्षेत्र में चल रहे सैनेटाइजेशन के काम का उन्होंने मुआयना किया। इस दौरान काम में जुटे निगमकर्मियों की उन्होंने हौसला आफजाई भी की। सिलावट ने काम में हाथ बटाते हुए स्वयं घरों और गलियों में सैनीटाइजेशन किया। मंत्री को अपने बीच काम करते देख कर्मचारी भी खासे खुश नजर आए।
जन्मदिन पर नन्हें बालक ने दी आर्थिक मदद
निपानिया में भ्रमण के दौरान 13 वर्षीय बालक लक्षित सिंह ने घर से निकलकर 3100 रुपए का चेक मंत्री सिलावट को सौंपा। बालक ने बताया कि आज उसका जन्मदिन है और वह जेबखर्च की बचत जमा की गई यह राशि मदद के लिए देना चाहता है। सिलावट ने बच्चे की भावना को सराहा और उसे आशीर्वाद दिया।


Popular posts
टेक / टिकटॉक फैमिली पेयरिंग फीचर लॉन्च करेगी, अपना और बच्चों का अकाउंट आपस में लिंक कर गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे पेरेंट्स
यूपी / संत शोभन सरकार का निधन, हजारों लोगों की मौजूदगी में गंगा में प्रवाहित की गई पार्थिव देह; उन्नाव के किले में 1000 टन सोने का दावा किया था
घरेलू उड़ानों के टिकट महंगे नहीं होंगे / उड्डयन मंत्री ने कहा- तीन महीने किराया फिक्स रहेगा; दिल्ली-मुंबई का मिनिमम किराया 3500 रुपए और मैक्सिमम 10 हजार होगा
कहानी अदम्य साहस की / ग्रेनेड छिपाए आतंकी जवानों की ओर बढ़ रहा था, कर्नल आशुतोष ने उसे करीब जाकर गोली मारी; इसी शौर्य के लिए पिछले साल सेना मेडल से नवाजे गए थे
Image
रूप बदलकर कोरोना वायरस अब A2a टाइप दुनिया में ढा रहा कहर : वैज्ञानिक
Image