मोदी को अनफॉलो करने पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई




मोदी को अनफॉलो करने पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई
वॉशिंगटन, जेएनएन। व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि उसका ट्विटर हैंडल आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश यात्रा के दौरान थोड़े समय के लिए मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर को फॉलो करता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यात्रा के समर्थन में अधिकारियों के संदेशों को रीट्वीट किया जा सके।
व्हाइट हाउस ने बताया कि फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर को फॉलो करना शुरू किया था। इसके साथ ही अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो करना शुरू किया था। इस हफ्ते व्हाइट हाउस ने सभी छह ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है।  इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इससे बड़ी निराशा हुई है।  विदेश मंत्रालय को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। व्हाइट हाउस अब सिर्फ 13 ट्विटर अकाउंट फॉलो कर रहा है, जिसमें भारत का कोई नहीं है।




 


Popular posts
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
मिलावटखोरों को मिले फांसी की सजा : प्रद्युम्न सिंह
Image
आत्मनिर्भर पैकेज का चौथा चरण / केंद्र शासित राज्यों में बिजली कंपनियों का निजीकरण होगा, लगाए जाएंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
कोरोना इफेक्ट / एमिरेट्स एयरलाइंस ने 600 पायलटों और 6500 केबिन क्रू को निकाला, सितंबर तक कर्मचारियों की सैलरी में 50% कटौती जारी रहेगी