मौसम में बदलाव / 12 साल में सबसे कम गर्मी; इसके चार मुख्य कारण, इनमें से एक लॉकडाउन भी

मौसम में बदलाव / 12 साल में सबसे कम गर्मी; इसके चार मुख्य कारण, इनमें से एक लॉकडाउन भी





इस बार 15 मार्च तक पारा सामान्य से लगभग 5 डिग्री तक कम रहा। बादल, बारिश और उत्तरी हवा के कारण ठंड महसूस होती रही।






  • 30 अप्रैल को पारा था 41 डिग्री, मई के शुरुआती सात में से दो दिन सामान्य से भी कम रहा तापमान

  • मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे का कहना है कि अगले पांच दिन भी कहीं-कहीं बारिश, बादल छाए रहेंगे


इंदौर. मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पिछले 12 साल के मुकाबले इस बार गर्मी उतनी असरदार नहीं है। अप्रैल का आखिरी दिन छोड़ दें तो मार्च के 31 और अप्रैल के 29 दिनों में से ज्यादातर दिन तापमान सामान्य से कम ही रहा। कुछ दिन तापमान सामान्य स्तर पर रहा। अप्रैल के केवल आखिरी दिन पारा 41 डिग्री पर गया था। अब मई भी उसी ट्रैक पर चलता दिख रहा है। मई के सात में से दो दिन तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। बाकी दिन औसत के करीब या एक डिग्री अधिक रहा। अगले सात दिन तापमान सामान्य रहने के आसार हैं। 


गर्मी असरदार न होने के ये है चार कारण 
1. हर 10 दिन के अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 
2. अरब सागर, बंगाल की खाड़ी में बनी नमी बादल के रूप में दिख रही।
3. राजस्थान की गर्म हवाओं से तपन होती है। इस बार ऐसा नहीं है। 
4. लॉकडाउन में वाहन बंद पड़े हैं। इससे भी राहत है। 


लॉकडाउन इफेक्ट
15 मार्च तक ठंड बारिश : इस बार 15 मार्च तक पारा सामान्य से लगभग 5 डिग्री तक कम रहा। बादल, बारिश और उत्तरी हवा के कारण ठंड महसूस होती रही। इसके बाद मौसम कुछ सुधरा, पर पारा 30 डिग्री तक ही पहुंचा।
आगे क्या : अगले 5 दिन में कहीं बारिश मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे का कहना है कि अगले पांच दिन भी कहीं-कहीं बारिश, बादल छाए रहेंगे। इंदौर में भी बादल छाए रहेंगे, हवा चलेगी। लेकिन तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा।


12 साल में अप्रैल का तापमान 











































































वर्ष    तारीख    तापमान
2008     28 व 30    41.3 डिग्री
2009    30    43.6 डिग्री 
2010    18    42.2 डिग्री
2011   27 व 29    40.8 डिग्री
2012   3 व 10    40.2 डिग्री
2013    30   41.0 डिग्री
2014    28    40.8 डिग्री
2015   21    42.0 डिग्री
2016    16 व 30   41.0 डिग्री
2017    18    41.6 डिग्री
2018   29    42.1 डिग्री
2019   24    43.5 डिग्री
2020    30    41.0 डिग्री

12 साल में मई का मिजाज 





































































वर्ष    तारीख    तापमान
2008    24 व 27  43.7 डिग्री
2009    15 और 22    43.2 डिग्री
2010    22    44.2 डिग्री
2011    19    42.5 डिग्री
2012    26    42.0 डिग्री
2013    20    42.8 डिग्री
2014   30   43.2 डिग्री
2015    19    43.5 डिग्री
2016    19   44.5 डिग्री
2017   26   42.8 डिग्री
2018    29    43.2 डिग्री 
2019    29 व 31