कोरोना का कहर / भारत दुनिया का 16वां देश जहां 2 हजार से ज्यादा मौतें हुईं; इसमें 59 दिन लगे, जबकि यूके और स्पेन में 23 दिन में इतनी मौतें हो चुकी थीं

कोरोना का कहर / भारत दुनिया का 16वां देश जहां 2 हजार से ज्यादा मौतें हुईं; इसमें 59 दिन लगे, जबकि यूके और स्पेन में 23 दिन में इतनी मौतें हो चुकी थीं



 




  • 2000 मौतों में सबसे ज्यादा आंकड़े महाराष्ट्र के, जहां 731 लोगों की जान गई, मुंबई में 462 मौतें, गुजरात दूसरे नंबर पर

  • सबसे ज्यादा 39% डेथ रेट स्वीडन और बेल्जियम में, सबसे कम 2.7 तुर्की का, भारत के लिए भी राहत की बात, यहां कुल संक्रमितों में 3.3% मरीजों की मौत हुई  


नई दिल्ली. भारत दुनिया का 16वां देश बन गया, जहां कोरोना से दो हजार मौतें हो चुकी हैं। भारत ने ये अशुभ आंकड़ा शनिवार, यानी 9 मई को छू लिया है। यहां 11 मार्च को पहली मौत हुई थी। यानी कुल 59 दिनों में दो हजार लोगों की जान गई है। शुक्र है कि दुनिया में यह सबसे धीमी रफ्तार है।


सबसे तेज मौतें ब्रिटेन और स्पेन में हुई हैं। वहां महज 23 दिनों में ही दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दो देश बेल्जियम और स्वीडन ऐसे हैं, जहां 11 मार्च को ही भारत के साथ कोरोना से पहली मौत हुई थी। लेकिन, वहां भी हमसे पहले दो हजार लोगों की जान चली गई। बेल्जियम में सिर्फ 27 दिन और स्वीडन में 43 दिन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दो हजार पर पहुंच गया था।


तीन देश जहां भारत से बाद में पहली मौत हुई, लेकिन 2 हजार से ज्यादा मौतें हमसे पहले हो गईं



  • ब्राजील: यहां 15 मार्च को पहली मौत हुई थी। 17 अप्रैल यानी 33 दिन में 2141 लोगों ने जान गंवा दी। यहां अब तक संक्रमण के 1 लाख 41 हजार 88 मामले आ चुके हैं। इनमें 9 हजार 637 यानी 15% फीसद मरीजों की मौत हो चुकी है। 

  • तुर्की: यहां 17 मार्च को पहली मौत हुई थी। 19 अप्रैल यानी 33 दिनों में 2017 लोग जान चली गई। देश में 1 लाख 35 हजार 569 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 हजार 689 लोगों की मौत हो चुकी है। दो हजार मौतों वाले 16 देशों की सूची में यहां सबसे कम 2.7% डेथ रेट है। 

  • मैक्सिको: 20 मार्च को पहली मौत हुई थी। 3 मई यानी 44 दिन में ही वहां मृतक संख्या बढ़कर 2061 हो चुकी थी। अब तक 29 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,961 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां का डेथ रेट 14% है। 


इन 16 देशों में हो चुकी हैं 2 हजार मौतें: सबसे ज्यादा डेथ रेट स्वीडन और बेल्जियम में, सबसे कम तुर्की में 











































































































देशकुल मौतेंदो हजार मौतें कितने दिन मेंडेथ रेट %
अमेरिका77 हजार 8513126.15
यूके31 हजार 2412314.78
 इटली30 हजार 2012423.7
स्पेन26 हजार 2992314
फ्रांस25 हजार 9873432
ब्राजील9 हजार 6003315
बेल्जियम8 हजार 5212739
जर्मनी7 हजार 404295
ईरान6 हजार 541357
नीदरलैंड5 हजार 3593212.73
चीन4 हजार 633386
कनाडा4 हजार 4734513
तुर्की3 हजार 689332.7
स्वीडन3 हजार 1754339
मैक्सिको2 हजार 9614414
भारत2 हजार 07593.3

90 दिनों में पहली एक हजार मौतें हुईं, अगले 11 दिनों में आंकड़ा 2 हजार पार हो गया


भारत में मौतों का ग्राफ पिछले 11 दिनों में काफी तेजी से बढ़ा है। देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को केरल से सामने आया था। इसके 90 दिनों बाद यानी 28 अप्रैल तक देश में 1004 मौतें हुईं। लेकिन, अगले 11 दिनों में यह आंकड़ा दो हजार पार कर गया। 29 अप्रैल से 9 मई के बीच 1 हजार 3 लोगों की जानें गईं। अब तक देश में 2007 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  


देश के टॉप-6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं: उज्जैन सबसे छोटा शहर, लेकिन मौतों के मामले में सातवें नंबर पर

































शहरमौतें
मुंबई462
अहमदाबाद343
पुणे130
जयपुर64
कोलकाता55
उज्जैन44

इन 10 राज्यों में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर







































































राज्यसंक्रमितस्वस्थ्य हुएमौतें
महाराष्ट्र19,0633,470731

गुजरात


7,4031,872449
दिल्ली6,3182,02068
तमिलनाडु6,0091,60540

राजस्थान


3,6552,021103
मध्यप्रदेश3,3411,349200
उत्तरप्रदेश3,2141,38766
आंध्रप्रदेश1,88784241
पश्चिम बंगाल1,678

323


160
कर्नाटक78937930


Popular posts
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
मिलावटखोरों को मिले फांसी की सजा : प्रद्युम्न सिंह
Image
आत्मनिर्भर पैकेज का चौथा चरण / केंद्र शासित राज्यों में बिजली कंपनियों का निजीकरण होगा, लगाए जाएंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
कोरोना इफेक्ट / एमिरेट्स एयरलाइंस ने 600 पायलटों और 6500 केबिन क्रू को निकाला, सितंबर तक कर्मचारियों की सैलरी में 50% कटौती जारी रहेगी