कोरोना दुनिया में LIVE / वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन में लॉकडाउन न हटाने की सलाह दी, विदेश मंत्री डॉमनिक रॉब ने सरकार के फैसले का बचाव किया; अब तक दुनिया में 61.78 लाख संक्रमित

कोरोना दुनिया में LIVE / वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन में लॉकडाउन न हटाने की सलाह दी, विदेश मंत्री डॉमनिक रॉब ने सरकार के फैसले का बचाव किया; अब तक दुनिया में 61.78 लाख संक्रमित





ब्रिटेन में मामले बढ़ने के बावजूद लॉकडाउन के नियमों में छूट देने के सरकार के फैसले पर सवाल किए जा रहे हैं। विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब ने रविवार को इस पर कहा कि सरकार ने यह फैसला लोगों के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था दोनों को ध्यान में रखते हुए किया है।






  • दुनिया में अब तक 3 लाख 71 हजार 290 लोगों की मौत हो चुकी है, अमेरिका में सबसे ज्यादा 1 लाख 5 हजार 557 जानें गईं

  • ब्राजील में एक दिन में 890 की जान गई, मौतों का आंकड़ा (28,834) यूरोप के चौथे सबसे संक्रमित देश फ्रांस से भी ज्यादा हुआ


वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 61 लाख 78 हजार 252 लोग संक्रमित हैं। 27 लाख 46 हजार 144 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 71 हजार 290 हो गया। ब्रिटेन में सोमवार से लॉकडाउन में राहत की घोषणा की गई। यहां 1 जून से स्कूलों में कुछ बच्चों को आने और घर के बाहर 6 लोगों तक जुटने की इजाजत दी गई है। देश के वैज्ञानिकों ने सरकार से लॉकडाउन नहीं हटाने को कहा है। हालांकि, विदेश मंत्री डॉमनिक रॉब ने रविवार को लॉकडाउन में राहत के फैसले का बचाव किया। 
रॉब ने कहा- हमने लोगों के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था दोनों को देखते हुए फैसला किया है। यह सच है कि सभी वैज्ञानिक हमेशा सरकार के फैसले से सहमत नहीं होंगे। अगर मामले दोबारा बढ़ते हैं तो सरकार पाबंदियों में दी गई छूट वापस ले लेगी। 



कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश








































































देश


कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका18,16,8201,05,5575,35,238
ब्राजील4,98,44028,8342,05,371
रूस3,96,5754,5551,67,469
स्पेन2,86,30827,1251,96,958
ब्रिटेन2,72,82638,376उपलब्ध नहीं
इटली2,32,66433,340 1,55,633
फ्रांस1,86,62528,77168,268
जर्मनी1,83,2948,6001,64,900
भारत1,81,8275,18586,936
तुर्की1,63,1034,5151,26,984

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


स्कॉटलैंड : लॉकडाउन न हटाया जाए


स्कॉटलैंड की प्रधानमंत्री (फर्स्ट मिनिस्टर) निकोला स्टर्जन ने ब्रिटेन से लॉकडाउन न हटाने के लिए कहा। उन्होंने आगाह किया कि इससे संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। निकोला ने अपने देश के लोगों से ब्रिटेन के लॉकडाउन के हटाने के नियमों को न मानने के लिए कहा। स्टर्जन ने कहा- हमें सावधान रहने की जरूरत है। संक्रमण का खतरा टला नहीं है। अगर हम सतर्क नहीं रहे तो यह दोबारा फैल सकता है। 


बड़ी सभाओं के लिए डब्ल्यूएचओ की नई गाइडलाइन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को बड़ी सभाओं और बाहरी आयोजनों के लिए नई गाइडलाइन जारी की। डब्ल्यूएचओ ने कहा- सभा स्थलों पर लोगों को बारी-बारी से आने के लिए कहा जाए। इनमें शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट फ्रिक्वेंसी बढ़ाई जाए। हर एक व्यक्ति की सीट पहले से तय हो। कार्यक्रम करने के स्थान की क्षमता से कम लोगों को बुलाया जाए। ऐसे कार्यक्रमों को वर्चुअल या खुले स्थानों पर किया जाए। 


पाकिस्तान : सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी


पाकिस्तान में भीड़-भाड़ वाली और सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने यह फैसला तब लिया, जब देश में 24 घंटे में 3,039 मामले दर्ज किए गए। इन जगहों में मस्जिद, बाजार, शॉपिंग मॉल और सार्वजनिक परिवहन शामिल हैं। यहां अब तक 69 हजार 496 केस मिल चुके हैं, जबकि 1483 लोगों की जान जा चुकी है।


वेनेजुएला : लॉकडाउन में आंशिक राहत का ऐलान


वेनेजुएला ने लॉकडाउन में आंशिक राहत देने की योजना का ऐलान किया है। राष्ट्रपति निकोलस माडुरो ने शनिवार को कहा कि 1 जून से देश के 9 आर्थिक क्षेत्रों को खोला जाएगा। इसके बाद अगले 10 दिन तक फिर से पाबंदिया लागू रहेंगी। पाबंदियों में छूट के दौरान सीमावर्ती शहर बंद रहेंगे। वहीं, अगले 10 दिन के लॉकडाउन में खाने पीने के स्टोर और स्वास्थ्य सुविधाएं खुली रहेंगी और जरूरी गतिविधियों को मंजूरी दी जाएगी। 


नेपाल: 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ा


नेपाल में लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। नेपाल सरकार के प्रवक्ता युबराज खातीवाड़ा ने इसकी पुष्टि की। प्रवक्ता के अनुसार, काठमांडू में जिन इलाकों में कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां सेना तैनात की जाएगी। द हिमालयन टाइम्स के अनुसार, सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 30 जून तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। देश में लॉकडाउन 2 जून को खत्म होने वाला था। 



बेल्जियम: प्रिंस जोआकिम संक्रमित


बेल्जियम के प्रिंस जोआकिम (28) संक्रमित पाए गए हैं। रॉयल पैलेस ने शनिवार को बताया कि प्रिंस 26 मई को इंटर्नशिप के लिए स्पेन गए थे। वहां दो दिन बाद वे एक पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उनमें कोरोना के हल्के लक्षण नजर आए हैं। प्रिंस जोआकिम बेल्जियम के राजा फिलिप के भतीजे हैं। वे स्पेन के कोर्डोबा शहर में की गई पार्टी में शामिल 27 लोगों में से एक थे। स्पेन के लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक वहां फिलहाल 15 से ज्यादा लोगों के जुटने की पाबंदी होने के बावजूद यह पार्टी की गई थी। इस पार्टी में शामिल हुए सभी लोग क्वारैंटाइन में हैं। 


ब्राजील: मौतों का आंकड़ा फ्रांस से ज्यादा


ब्राजील में 24 घंटे में संक्रमण के 30 हजार से ज्यादा मामले मिले। देश में मरीजों की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच चुकी है। यहां एक दिन में 890 लोगों ने दम तोड़ा है। इससे मौतों का कुल आंकड़ा 28 हजार 834 हो गया है। यह संख्या यूरोप के चौथे सबसे संक्रमित देश फ्रांस से ज्यादा हो गई है। फ्रांस में अब तक 28 हजार 771 लोगों की मौत हो चुकी है।


अमेरिका: एक दिन में 960 की मौत
अमेरिका में एक दिन में 960 की जान गई है और 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां 1 लाख 5 हजार 557 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 18 लाख 16 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।


स्पेन: 24 घंटे में 271 नए मामले
स्पेन में 24 घंटे में 271 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 39 हजार 228 हो गई है। मैड्रिड में 95 नए मामले मिले, जबकि कैटालोनिया में 88 मामले सामने आए हैं। स्पेन में पिछले सात दिनों में 43 मौतें हुई हैं। कुल मौतों की संख्या बढ़कर 27,125 हो गई है। स्पेन में लॉकडाउन में ढील देने के लिए 28 अप्रैल से चार चरणों का प्लान शुरू किया गया है। इसमें पहली चरण की शुरुआत 11 मई से हुई है।


द.अफ्रीका: संक्रमितों की संख्या 30,967 हुई
द.अफ्रीका में 24 घंटे के दौरान 1,727 नए मामले मिले हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,967 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखीजे ने कहा कि देश में अब तक 643 मौतें हो चुकी हैं। यहां अब तक 7 लाख 1 हजार 883 टेस्ट किए गए हैं। देश में सबसे ज्यादा 20 हजार 160 मामले वेस्टर्न केप प्रांत में सामने आए हैं। वहीं, यहां 465 लोगों की मौत हो चुकी है।


सऊदी अरब: 1618 नए केस मिले
सऊदी अरब में 1618 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हजार 384 हो गई है। इस दौरान 22 मौतें सामने आने के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 480 हो गई है। देश में 1870 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हजार 883 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री तौफीक अल-रबिया ने जनता से ऐहतियात बरतने की अपील की है।


कतर: 2,355 नए मामले
कतर में 24 घंटे में 2,355 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55 हजार 262 हो गई है। यहां मौतों की संख्या 36 पर स्थिर है। एक दिन में 5,235 मरीजों की हालत में सुधार आया है। कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हजार 839 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, विदेशी श्रमिकों और कतर के नागरिकों के बीच नए मामले सामने आए हैं। कतर में संक्रमण का खतरा बढ़ने के बावजूद रविवार से ज्यादातर बिजनेसेज खुल रहे हैं।


चिली: 94,858 मामले
चिली में शनिवार को संक्रमितों की संख्या 94 हजार 858 हो गई है। वहीं, 997 लोगों की इस बीमारी से मौतें हो चुकी हैं। 24 घंटें में 4,220 नए मामले सामने आए हैं और 53 मौतें हुई हैं। इस बीमारी से अब तक 40 हजार 431 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। है।