कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 55.20 लाख संक्रमित और 3.47 मौतें: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इमरजेंसी हटाने का ऐलान किया

कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 55.20 लाख संक्रमित और 3.47 मौतें: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इमरजेंसी हटाने का ऐलान किया





करोनावायरस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे।






  • संक्रमण की रफ्तार कम होने पर 21 मई को ओसाका, क्योटो और ह्योगो से इमरजेंसी हटाई गई थी

  • जापान में अब तक 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 820 लोगों की मौत हो चुकी है


वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 55 लाख 20 हजार 738 लोग संक्रमित हैं। 23 लाख 13 हजार 271 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 47 हजार 15 हो गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश से इमरजेंसी हटा दी है। विशेषज्ञों से सलाह के बाद सरकार ने होक्काइदो, टोक्यो, साईतामा, चिबा और कनागावा प्रांतों से इमरजेंसी हटा दी। पिछले गुरुवार को ओसाका, क्योटो और ह्योगो और 14 मई को अन्य 39 प्रांतों से इमरजेंसी हटाई गई थी। देश में अब तक 16 हजार 550 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 820 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश








































































देश


कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका16,86,43699,3004,51,702
ब्राजील3,65,21322,7461,49,911
रूस3,53,4273,6331,13,299
स्पेन2,82,85228,7521,96,958
ब्रिटेन2,59,55936,793उपलब्ध नहीं
इटली2,29,85832,7851,40,479
फ्रांस1,82,58428,36764,617
जर्मनी1,80,3288,3711,60,300
तुर्की1,56,8274,3401,18,694
भारत1,38,5364,02457,692

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


ब्राजील :  राष्ट्रपति को लोगों ने हत्यारा व्यक्ति बताया
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उन्हें हत्यारा और बकवास आदमी बता रहे हैं। दरअसल, रविवार को वे ब्रासीलिया में कुछ खाने-पीने निकले थे। इस दौरान महामारी से निपटने को लेकर उनकी नीतियों से नाराज भीड़ उनके लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते दिखी। ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है।


सिंगापुर: भारतीय बिजनेसमैन ने मजदूरों को बिरयानी खिलाई


ईद के मौके पर भारतीय बिजनेसमैन दुष्यंत कुमार और उनकी पत्नी ने रविवार रात 600 मजदूरों को बिरयानी बांटी। देश में करीब 3 लाख मजदूर हैं। इनमें से ज्यादातर भारत, बांग्लादेश और चीन से हैं। यहां प्रवासी मजदूरों में संक्रमण का सबसे ज्यादा मामला सामने आया है। दुष्यंत ने कहा- मजदूरों को ये न लगे कि ईदपर वे अपने घर से दूर हैं। वे यहां अकेले रहते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट से बहुत संतोष मिलता है। उनकी पहल पर कुछ संगठन भी मदद कर रहे हैं।


द.अफ्रीका: सबसे गहरी सोने की खान बंद


दक्षिण अफ्रीका के पेनेन्ग सोने की खान में 164 संक्रमित मिलने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। यह दुनिया की सबसे गहरी सोने की खान है, जिसकी गहराई करीब 4 किलोमीटर है। वहीं, यहां सरकार ने 1 जून से लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा की है। देश में अब तक 22 हजार 583 संक्रमित हैं, जबकि 429 लोगों की मौत हो चुकी है। 


ब्राजील : यात्रियों पर प्रतिबंध


अमेरिका में अब तक 99 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका ने उन विदेशी नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया है जो पिछले 14 दिनों में ब्राजील गए थे। दक्षिण अमेरिकी देश हाल में कोरोनावायरस को लेकर दुनिया का दूसरा हॉटस्पॉट बन गया है। व्हाइट हाउस की तरफ से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि ब्राजील से आने वाले विदेशी नागरिक कोरोना के प्रसार की वजह न बनें।


‘अमेरिका कोरोना का पहला वैक्सीन बनाएगा'
डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने दावा किया कि कोरोना का वैक्सीन सबसे पहले अमेरिका बनाएगा। हम थेरेपी और वैक्सीन बनाने के लिए जोर-शोर से काम कर रहे हैं। वैक्सीन बनने के बााद उसे केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया के साथ साझा करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया है कि चीन अपने लिए वैक्सीन चुराने की कोशिश करेगा।


ब्राजील: 15 हजार से ज्यादा नए मामले मिले


अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित ब्राजील में 24 घंटे में 15 हजार 813 नए मामले मिले हैं। वहीं, 653 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 22 हजार 746 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 3.65 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।


अमेरिका : 24 घंटे में 638 ने दम तोड़ा


अमेरिका में एक दिन में 638 लोगों की मौत हुई। देश में मरने वालों की संख्या 99 हजार 300 हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 16 लाख 86 हजार 436 हो चुकी है। वहीं, न्यूयॉर्क में संक्रमण के 3 लाख 71 हजार 193 केस हो चुके हैं। अमेरिका ब्राजील को 1000 वेंटिलेटर्स डोनेट कर रहा है। अमेरिका सरकार ने कहा है कि जल्द ही रक्षा और व्यापार में दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत किया जाएगा।


न्यूजीलैंड: नए मामले की पुष्टि नहीं
न्यूजीलैंड में सोमवार को कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। देश में 1504 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि डब्ल्यूएचओ को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड में कोरोना के कुल मामले 1154 हैं। छह मई से देश में संक्रमण से अब तक 21 मरीजों की मौत हो गई है।


चिली: 70 हजार केस


चिली में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है। देश में अब तक 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 700 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी सैंटियागो में प्रतिबंधों सख्त कर दिए गए हैं। 


ब्रिटिश पीएम ने अपने सलाहकार का बचाव किया


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोपों को लेकर मुख्य सलाहकार डोमिनिक कुमिंग का बचाव किया है। जॉनसन ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोई भी पिता ऐसा ही करता। डोमिनिक मार्च के अंत में खुद और पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद अपने बच्चों को लेकर लंदन से डरहम गए थे। ताकि बच्चों की देखभाल हो सके।


इजरायल: 4 दिन में कोई मौत नहीं
इजरायल में चार दिन से किसी संक्रमित की मौत नहीं हुआ। यहां मरने वालों की संख्या 279 है। पांच नए मामले मिले हैं। कुल आंकड़ा बढ़कर 16 हजार 717 हो गया है। यह 7 मार्च के बाद से सबसे कम संख्या है। स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को कहा कि जारी प्रतिबंधों में 14 जून से राहत दी जाएगी। ड्रामा, फिल्में और शो जनता के लिए फिर से शुरू होंगे। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाना होगा।