कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 34.17 लाख संक्रमित और 2.39 लाख मौतें: रूस में एक दिन में 9500 नए मामले सामने आए, कुल आंकड़ा 1.24 लाख के पार

कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 34.17 लाख संक्रमित और 2.39 लाख मौतें: रूस में एक दिन में 9500 नए मामले सामने आए, कुल आंकड़ा 1.24 लाख के पार




  • मास्को के एक व्यावसायिक इमारत में इलेक्ट्रोनिक स्क्रीन लगाया गया। इसमें डॉक्टर्स मास्क पहने नजर आ रहे हैं, जो लोगों से संक्रमण से बचने की अपील कर रहे हैं।मास्को के एक व्यावसायिक इमारत में इलेक्ट्रोनिक स्क्रीन लगाया गया। इसमें डॉक्टर्स मास्क पहने नजर आ रहे हैं, जो लोगों से संक्रमण से बचने की अपील कर रहे हैं।





  • रूस में अब तक 1222 लोगों की जान जा चुकी है, मास्को सबसे ज्यादा प्रभावित है

  • अमेरिका में संक्रमण के सबसे ज्यादा 11 लाख 31 हजार केस, 65 हजार 782 लोगों की मौत हुई



 


वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना से 34 लाख 17 हजार 609 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 39 हजार 900 जान जा चुकी है, जबकि 10 लाख 88 हजार 817 ठीक हो चुके हैं। रूस में शनिवार को संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। 9500 नए मामले मिले। संक्रमितों की संख्या एक लाख 24 हजार 54 हो गई है। 1222 लोगों की जान जा चुकी है। मास्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां एक दिन में पांच हजार केस मिले।


चीन के अधिकारियों के मुताबिक, वुहान के अस्पतालों में अब एक भी कोरोना मरीज नहीं हैं। डब्ल्यूएचओ ने इस महामारी से निपटने में यहां के लोगों की सराहना की। कोरोना मुक्त होने पर बधाई दी। वुहान तीन महीने से ज्यादा महामारी की चपेट में रहा।


चीन में इंडियन डांस सीख रहे लोग


सबसे पहले वुहान शहर में लॉकडाउन किया गया। अन्य बड़े शहर हार्बिन को बंद किया गया। इस दौरान लोगों ने इंडियन क्लासिकल डांस की वर्चुअल क्लास लेनी शुरू की। अब ये डांसर प्राइमरी लर्निंग की प्रैक्टिस पूरी करने वाले हैं। ओडिशी और भरटनाट्यम का अभ्यास करते लोगों के वीडियो भी वायरल हुए हैं। इनमें लोग घर के अंदर और गार्डन में भारतीय नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। चीन में अब कई शहरों में स्कूल-कॉलेज भी खुलने लगे हैं।कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश







































































देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका11,31,85665,7821,61,666
स्पेन2,42,98824,8241,42,450
इटली 2,07,42828,236 78,249
ब्रिटेन1,77,454 27,510उपलब्ध नहीं
फ्रांस1,67,34624,59450,212
जर्मनी1,64,0776,7361,26,900
तुर्की 1,22,3963,25853,808
रूस1,24,0541,22215,013
ईरान95,646 6,091 76,318
ब्राजील

92,109


6,41038,039

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


अमेरिका: 24 घंटे में 1883 मौतें
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। यहां 11 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां अकेले न्यूयॉर्क स्टेट (24,069) में स्पेन (24,824) और फ्रांस (24,594) के बराबर मौतें हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे चीन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। देश में संक्रमण से कम से कम एक लाख लोगों की जान जा सकती है। हालांकि, ट्रम्प ने भरोसा दिलाया कि वो इस आंकड़े को पूरा नहीं होने देंगे।



  • न्यूजर्सी के गवर्नर फिलीप डी. मर्फी ने कहा- शुक्रवार को राज्य में 311 लोगों की जान गई। गुरुवार को हुए 460 मौतों की तुलना में इसमें कमी आई है।

  • लगातार दूसरे दिन न्यूजर्सी में मौतों की संख्या न्यूयॉर्क से ज्यादा रही। शुक्रवार को न्यूयॉर्क में 289 जान गई। 30 मार्च के बाद पहली बार आंकड़ा 300 के नीचे रहा।


अमेरिका में रेमडेसिविर के इस्तेमाल को आपातकालीन मंजूरी मिली


अमेरिका के फूड एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने महामारी के इलाज के लिए इबोला की दवा रेमडेसिविर के इस्तेमाल को आपातकालीन मंजूरी दे दी है। एफडीए प्रमुख स्टेफन हान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रेमडेसिविर के उपयोग को सही सोच करार दिया और कहा कि इससे बहुत उम्मीद है। इसे बनाने वाली कंपनी गिलीड के कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनियल ओ डे ने घोषणा की हमने लगभग 10.50 लाख रेमडेसिविर यूनिट दान करने का फैसला लिया है।


‘व्हाइट हाउस ने डॉ. फौसी को कोरोना पर बोलने से रोका’
व्हाइट हाउस ने कोरोनावायरस टास्क फोर्स के अधिकारी डॉ. एंथनी फौसी को कोरोना को लेकर हाउस पैनल के सामने बोलने से रोक दिया। अमेरिकी संसद के विनियोग समिति के प्रवक्ता इवान हॉलैंडर ने ये जानकारी दी। उनके मुताबिक , " एक समिति ने डॉ. फौसी को एक गवाह के तौर पर बुलाया है।" एक अलग बयान में व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव जूड डीरे ने कहा- कांग्रेस के सामने डॉ. फौसी की गवाही देने का परिणाम उल्टा होगा।


सुरक्षात्मक उपायों और अर्थव्यस्था को खोलने को लेकर अमेरिका में प्रदर्शन
अमेरिका में लेबर डे के दिन एक मई को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के बाद अर्थव्यस्था को फिर से खोलने की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। 15 हजार नर्सों ने देश के 13 राज्यों में आयोजित लगभग 140 रैलियों में हिस्सा लिया। प्रशासन से मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरण मुहैया कराने की मांग की।


बेल्जियम: करीब 8 हजार मौतें


बेल्जियम में 24 घंटे में 109 लगों की मौत हुई। देश में मरने वालों का कुल आंकड़ा 7765 हो गया है। संक्रमण के 49 हजार 517 मामले सामने आ चुके हैं। बेल्जियम की आबाादी 15 लाख है। यहां एक लाख पर 66 लोगों की जान गई है।


फ्रांस: मौतों में कमी
फ्रांस के स्वास्थ्य महानिदेशक जेरोमे सॉलोमन ने कहा कि देश में संक्रमण के नए मामले नियमित रूप से सामने आ रहे हैं। हालांकि इसकी संख्या घटी है। यहां के अस्पतालों में मरीजों के दबाव में कमी आई है। फ्रांस में अब तक 1 लाख 67 हजार 299 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 24 हजार 594 की मौत हो चुकी है।


रूस: शनिवार को 9500 नए केस मिले
रूस में शनिवार को संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को देश में 9500 नए मामले मिले। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या एक लाख 24 हजार 54 हो गई है। वहीं अब तक 1222 लोगों की जान जा चुकी है। मास्को देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। यहां एक दिन में पांच हजार केस मिले।


सिंंगापुर: 17 हजार से ज्यादा संक्रमित


सिंगापुर में सरकार अगले हफ्ते से प्रतिबंधों में ढील देने की योजना पर विचार कर रही है। एक महीने से ज्यादा समय से कम्युनिटी ट्रांशमिशन में भी कमी आई है। सरकार यहां ठीक हुए प्रवासी मजदूरों को वैसे क्रूज पर भेज रही है, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।


जापान: आपातकाल बढ़ सकता है


जापान में शुक्रवार को 261 नए केस मिले और 26 लोगों की मौत हो गई। यहां आपातकाल 6 मई को खत्म होने वाला है। वहीं, प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इसे और एक महीने बढ़ाने की योजना बना रही है। इस पर अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा। सीएनएन के मुताबिक, अब तक यहां 15 हजार 257 संक्रमित हैं, जबकि 471 की मौत हो चुकी है।


द.अफ्रीका: करीब 6000 मामले


दक्षिण अफ्रीका में करीब पांच हफ्ते के प्रतिबंधों के बाद लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा रही है। यहां 27 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। उसके बाद यहां की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ। अभी कुछ उद्योग-धंधों खोलने और लोगों को घर से निकलने की इजाजत दी गई है। देश में अब तक करीब 6000 संक्रमित हैं, जबकि 116 लोगों की जान जा चुकी है।


चीन: 1 नया केस मिला
चीन में शुक्रवार को संक्रमण का एक नया मामला सामने आया। वहीं, लगातार चौथे दिन मौत की रिपोर्ट नहीं मिली। एक दिन पहले 30 अप्रैल को 12 नए केस मिले थे। 20 ऐसे मामले भी मिले है, जिनमें कोई लक्षण नजर नहीं आए। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के अनुसर, संक्रमण के मामले में यह बड़ी गिरावट है। चीन में लोकल ट्रांशमिशन का मामला सामने नहीं आया है। सारे केस बाहर से आए लोगों के हैं।


अल्जीरिया: संक्रमण बढ़ता रहा, तो कड़े कदम उठाए जाएंगे: राष्ट्रपति
अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद टेब्बौने कहा है कि देश में यदि वायरस का प्रसार जारी रहा, तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। अब्देलमदजीद ने कहा, "सरकार ने आर्थिक संकट को कम करने के लिए व्यवसायों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। यदि इस फैसले से खतरा होता है, तो फिर से सब बंद किया जा सकता है।


वेनेजुएला: संक्रमण के 335 मामले


वेनेजुएला में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 335 हो गई है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को बताया कि 148 रोगी स्वस्थ हो गए हैं जबकि 10 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। एक दिन पहले भी वेनेजुएला के अधिकारियों ने कोरोना के दो नए मामले दर्ज किए थे।