कोरोना देश में LIVE / दिल्ली में लगातार चौथे दिन 1 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े, उत्तराखंड के एक मंत्री और उनके 22 करीबी पॉजिटिव; अब 1 लाख 82 हजार 902 संक्रमित
- बीते हफ्ते 32 हजार 528 कोरोना संक्रमित ठीक हुए और 1317 मरीजों की मौत हुई
- कल सबसे ज्यादा 8335 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं, लगातार दूसरे दिन 8 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े
- अब तक 5185 संक्रमितों की मौत हुईं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2197 ने जान गंवाई
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 1 लाख 82 हजार 902 केस आ चुके हैं। उत्तराखंड के एक मंत्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंत्री के परिवार और स्टाफ के 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उधर, दिल्ली में लगातार चौथे दिन 1 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। आज सबसे अधिक 1295 मरीज मिलने के साथ 13 मौतें भी हुईं। राजधानी में अब तक 19 हजार 844 संक्रमित हैं और 473 लोगों ने जान गंवाई।
रविवार को ओडिशा में 129, हरियाणा में 118, बिहार में 111, आंध्रप्रदेश में 110, राजस्थान में 76, असम में 56, उत्तराखंड में 53, त्रिपुरा में 11, नगालैंड में 7, जबकि मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में 4-4 मरीज मिले। शनिवार को देश में रिकॉर्ड 8335 मरीज बढ़े। कुल 4303 लोग ठीक हुए और 205 की मौत हुई। यह लगातार दूसरा दिन था, जब देश में 8 से ज्यादा संक्रमित बढ़े।
ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 82 हजार 143 संक्रमित हैं। इनमें से 89 हजार 995 का इलाज चल रहा है। 86 हजार 983 ठीक हुए हैं, जबकि 5164 की मौत हो चुकी है।
मरीज तेजी से ठीक हो रहे, इसलिए अस्पताल पर दबाव कम
पिछले एक हफ्ते में संक्रमण के 50 हजार 407 केस आए, लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या में 16 हजार 562 की बढ़ोतरी ही हुई है। दरअसल, इस दौरान 32 हजार 528 मरीज ठीक हो गए और 1317 मरीजों की मौत हो गई।
23 मई | 30 मई | अंतर | |
संक्रमित | 13,1,422 | 18,1,829 | 50,407 |
ठीक हुए | 54,409 | 86,937 | 32,528 |
अस्पताल में भर्ती | 73,146 | 89,708 | 16,562 |
मौत | 3,867 | 5,184 | 1,317 |
संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 65168 | 28081 | 2197 |
तमिलनाडु | 21184 | 12000 | 163 |
दिल्ली | 18549 | 8075 | 416 |
गुजरात | 16356 | 9232 | 1007 |
राजस्थान | 8693 | 5739 | 193 |
मध्यप्रदेश | 7891 | 4444 | 343 |
उत्तरप्रदेश | 7701 | 4651 | 213 |
पश्चिम बंगाल | 5130 | 1970 | 309 |
बिहार | 3676 | 1311 | 21 |
आंध्रप्रदेश | 3571 | 2289 | 60 |
कर्नाटक | 2922 | 997 | 49 |
तेलंगाना | 2499 | 1412 | 77 |
जम्मू-कश्मीर | 2341 | 908 | 28 |
पंजाब | 2233 | 1967 | 44 |
हरियाणा | 2041 | 971 | 20 |
ओडिशा | 1948 | 1050 | 9 |
असम | 1217 | 164 | 4 |
केरल | 1209 | 575 | 10 |
उत्तराखंड | 802 | 102 | 5 |
झारखंड | 563 | 256 | 5 |
छत्तीसगढ़ | 447 | 102 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 317 | 107 | 6 |
चंडीगढ़ | 291 | 199 | 4 |
त्रिपुरा | 282 | 172 | 0 |
लद्दाख | 77 | 43 | 0 |
गोवा | 70 | 42 | 0 |
मणिपुर | 66 | 6 | 0 |
पुडुचेरी | 57 | 23 | 0 |
नगालैंड | 43 | 0 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 33 | 33 | 0 |
मेघालय | 27 | 12 | 1 |
अरुणाचल प्रदेश | 3 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 2 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
सिक्किम | 1 | 0 | 0 |
अन्य | 5491 | 0 | 0 |
अपडेट्स...
- हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी ऑफिस 100% अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। इनकी टाइमिंग को दो हिस्सों सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक और सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक बांटा गया है।
- तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। इससे पहले शनिवार को मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल ने लॉकडाउन 15 जून तक और पंजाब ने 30 जून तक बढ़ाया था।
- दिल्ली सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग के एक अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस ऑफिस को सील कर दिया गया है।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
तारीख | केस |
30 मई | 8335 |
29 मई | 8138 |
27 मई | 7246 |
28 मई | 7254 |
24 मई | 7113 |
पांच राज्यों का हाल
- मध्यप्रदेश: राज्य में लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसका स्वरूप कैसा होगा यह आज तय होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात 8 बजे दूरदर्शन पर राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। इसमें वे लॉकडाउन की रूप रेखा की जानकारी देंगे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सरकार ज्यादा रियायतें देना नहीं चाहती।
- महाराष्ट्र: राज्य में लॉकडाउन में छूट पर फैसला 1-2 दिन में किया जाएगा। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2940 मरीज मिले, 99 की मौत हुई और 1084 ठीक हुए। राज्य में अब तक संक्रमण के 65 हजार 168 मामले आ चुके हैं। इनमें से 34 हजार 890 का इलाज चल रहा है। 28 हजार 81 ठीक हो चुके हैं और 2197 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को अकेले मुंबई में 1510 संक्रमित बढ़े और 54 की मौत हुई।
- उत्तरप्रदेश: यहां 24 घंटे में 262 संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा 43 मरीज अमेठी में मिले। अब तक कुल 7701 मामले सामने आए हैं। 213 की मौत हो चुकी है। शनिवार को 241 मरीज ठीक हुए। राज्य में 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की मंजूरी दे दी गई है। उधर, 1 जून को गंगा दशहरा है। वाराणसी में पुलिस लोगोंं से अपील कर रही है कि वे इस दिन घाटों पर स्नान न करें।
- राजस्थान: यहां रविवार को 76 संक्रमित मिले। इनमें जयपुर में 21, झालावाड़ में 14, भरतपुर में 12, झुंझुनूं में 7, कोटा में 6, धौलपुर और राजसमंद में 5-5, अजमेर में 3, उदयपुर में 2, जबकि टोंक में 1 संक्रमित मिला। जयपुर मे एक संक्रमित की मौत हुई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 194 लोग जान गंवा चुके हैं।
- बिहार: यहां रविवार को 111 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सबसे ज्यादा 32 नए मरीज बेगूसराय में मिले। इसके अलावा भागलपुर में 20, पूर्णिया में 13, शेखपुरा और किशनगंज में 7-7, गया में 6, पटना और जमुई में 4-4, मुंगेर, भोजपुर, कैमूर, सारण, सहरसा और कटिहार में 2-2, जबकि औरंगाबाद, अररिया और दरभंगा में 1-1 मरीज मिला।