कोरोना देश में LIVE / 86 हजार 633 केस: रेलवे ने कहा- अभी तक 1074 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 14 लाख लोगों को उनके राज्यों में भेजा गया

कोरोना देश में LIVE / 86 हजार 633 केस: रेलवे ने कहा- अभी तक 1074 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 14 लाख लोगों को उनके राज्यों में भेजा गया





उत्तरप्रदेश की सीमा पर प्रवासी मजदूर परिवार अपने गृह राज्य जाने के लिए वाहन का इंतजार करते हुए।






  • सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान अब 18 मई को किया जाएगा

  • सीएम योगी ने पैदल या निजी वाहनों से उत्तरप्रदेश आ रहे लोगों के राज्य में प्रवेश पर रोक लगाई

  • आईएनएस जलाश्व मालदीव से 588 भारतीयों को लेकर कोच्चि के लिए रवाना हुआ


नई दिल्ली. रेलवे ने शनिवार को बताया कि 15 मई रात 12 बजे तक देशभर में 1074 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इनसे 14 लाख लोगों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया है। इस बीच, उत्तरप्रदेश में पैदल या निजी वाहन से पहुंचने पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ऐसे लोगों को राज्य में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86 हजार 633 हो गई है। शनिवार को दिल्ली में 438, राजस्थान में 91, आंध्रप्रदेश में 48, बिहार में 46, कर्नाटक में 23, उत्तरप्रदेश में 19, झारखंड में 4 और असम में 2 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।


कोरोना मरीजों की मदद के लिए स्पाइन रोबोट


कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए जयपुर में दुनिया का पहला स्पाइन टेक्नोलॉजी आधारित रोबोट तैयार किया गया है। स्पाइन टेक्नोलॉली की वजह से यह अपना बैलेंस खुद बनाए रखता है। यह रोबोट थर्मल स्क्रीनिंग कर सकता है और बिना मास्क वाले मरीजों की पहचान भी कर सकता है। इसमें इस्तेमाल किए गए 95% उपकरण भारत में ही बने हैं।


अपडेट्स...



  • लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान अब 18 मई को किया जाएगा। पहले इन्हें शनिवार शाम 5 बजे घोषित किया जाना था। 

  • आपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व मालदीव की राजधानी माले से 588 भारतीयों को लेकर रवाना हो गया है। यह जहाज रविवार को केरल के कोच्चि बंदरगाह पर पहुंचेगा।

  • अमेरिका के नेवार्क से 121 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान शनिवार तड़के हैदराबाद पहुंचा। यह विमान तड़के 3:14 बजे लैंड हुआ।

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि अगर कोई मजदूर सड़क पर दिखे तो उसे पास के शेल्टर में ले जाएं और उसे खाना-पानी दें। मंत्रालय ने कहा कि उन मजदूरों के लिए ट्रेन और बस की व्यवस्था करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जो अपने घर जाना चाहते हैं।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए






























दिन


मामले
10 मई4311
14 मई3943
15 मई3736
13 मई3725

04 मई


3656

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।


















































































































































































































राज्य


कितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र2910065641068
तमिलनाडु10108259971

गुजरात


99324035606
दिल्ली93333518123

राजस्थान


49242729125
मध्यप्रदेश45952283239
उत्तरप्रदेश4096216595
पश्चिम बंगाल2461829225
आंध्रप्रदेश2355125248
पंजाब1932

305


32
तेलंगाना145495934
कर्नाटक107948036
बिहार10794537
जम्मू-कश्मीर101351311

हरियाणा


85446413
ओडिशा7371663

केरल


577

493


4

झारखंड


215973
चंडीगढ़191403
त्रिपुरा156420
असम92412
उत्तराखंड82511

हिमाचल प्रदेश


75353
छत्तीसगढ़60560
लद्दाख43240

अंडमान-निकोबार


33330

पुडुचेरी


1690
गोवा1570
मेघालय13111
मणिपुर320
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110
मिजोरम110


ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल




  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4595: कोरोनावायरस का संक्रमण प्रदेश के 52 में से 44 जिलों तक पहुंच गया है। नए मामलों में कई संक्रमित गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र से हाल ही में लौटे हैं। दूसरे प्रदेशों से प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला करीब 10 दिन जारी रह सकता है। 






  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 29100: महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 22% हो गई है। मुंबई में यह 25% है। मुंबई में हर चौथा मरीज ठीक हो रहा है। राज्य में 14 मई तक 27 हजार 524 केस सामने आए। इलाज के बाद इनमें से 6059 मरीज ठीक होकर घर गए। मुंबई से सटे उपनगरों में मीरा-भाईंदर का रिकवरी रेट सबसे बेहतर 60% है। उल्हासनगर में 81 में से सिर्फ 11 मरीज ठीक हुए हैं।






  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4096: यहां शनिवार सुबह 27 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसमें 10 लखनऊ के हैं। मुम्बई से लौटे 7 प्रवासी पॉजिटिव मिले। ये आलमबाग क्वारैंटाइन सेंटर में हैं। हरदोई में 7, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी में 5-5 मरीज मिले। वाराणसी में 15 प्रवासी श्रमिकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। ये क्वारैंटाइन के बावजूद बाहर घूमते मिले थे।






  • राजस्थान, संक्रमित- 4838: यहां शनिवार को संक्रमण के 91 मामले सामने आए। इनमें से जयपुर में 55, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में 9, सिरोही में 2, जबकि कोटा, अजमेर, भरतपुर और झुंझुनूं में 1-1 मरीज मिला।



  • दिल्ली, संक्रमित- 9333: यहां शनिवार को संक्रमण के 438 मामले सामने आए, जबकि 6 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों में से 5278 का इलाज चल रहा है, जबकि 3518 मरीज ठीक हो चुके हैं। 




  • बिहार, संक्रमित- 1079: यहां शनिवार को संक्रमण के 46 मामले सामने आए। इनमें से बांका में 18, शेखपुरा में 9, जमुई में 7, पटना में 5, कटिहार में 3, औरंगाबाद में 2, जबकि मुंगेर और समस्तीपुर में 1-1 मरीज मिला।