कोरोना देश में LIVE / 67 हजार 700 केस: बंगाल की कंपनी ने एक करोड़ रियल टाइम टेस्ट किट बनाने का दावा किया, एक किट की लागत 500 रुपए

कोरोना देश में LIVE / 67 हजार 700 केस: बंगाल की कंपनी ने एक करोड़ रियल टाइम टेस्ट किट बनाने का दावा किया, एक किट की लागत 500 रुपए





जीसीसी बायोटेक का कहना है कि उन्हें रियल टाइम टेस्ट किट बनाने में 2 महीने की रिसर्च करनी पड़ी। -प्रतीकात्मक चित्र






  • जीसीसी बायोटेक ने कहा- हर दिन 3 लाख टेस्ट किट बनाकर दे सकते हैं

  • नई गाइडलाइन- हल्के लक्षण वालों का होम आइसोलेशन 17 दिन बाद खत्म हो सकेगा


नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित निजी कंपनी जीसीसी बायोटेक इंडिया ने कोरोना जांच की रियल टाइम टेस्ट किट बनाने का दावा किया है। कंपनी के एमडी राजा मजूमदार का कहना है कि एक करोड़ टेस्ट किट तैयार कर ली गई हैं। हर दिन 3 लाख टेस्ट किट बनाकर दे सकते हैं। एक किट की लागत सिर्फ 500 रुपए है। इससे 90 मिनट में रिजल्ट आ जाता है। मजूमदार ने बताया कि उन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की मंजूरी 1 मई को मिली थी।


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हजार 700 हो गई है। सोमवार को दिल्ली में 310, राजस्थान में 126, आंध्रप्रदेश में 38, हरियाणा में 16, ओडिशा में 14, कर्नाटक में 10, बिहार 7 और झारखंड में 3 मामले सामने आए। इससे पहले रविवार को देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 4296 नए मरीज सामने आए। सबसे ज्यादा 1668 लोग ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुई है।


दिल्ली से पैदल रवाना हुए मजदूर


बाहरी राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं, फिर भी कई मजदूर सड़क के रास्ते साइकिल या पैदल ही अपने घर जा रहे हैं। दरअसल, वे कागजी कार्रवाई और क्वारैंटाइन से बचना चाहते हैं। दिल्ली में लॉकडाउन के बीच करीब डेढ़ महीने से फंसे कुछ मजदूरों का कहना है कि  उनके पास अब खाने-पीने का सामान खत्म हो चुका है। ऐसे में घर जाने के सिवाय उनके पास कोई विकल्प नहीं है।


अपडेट्स



  • पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के 24 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 जवान कोलकाता के हैं, जबकि एक-एक जवान दिल्ली और त्रिपुरा के हैं।

  • कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (ई-नाम) पोर्टल लॉन्च किया है। इससे 10 राज्यों की 177 कृषि मंडियां जुड़ी हैं। किसान इन पर उपज ऑनलाइन बेच सकते हैं।

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बहुत हल्के लक्षण या प्री-सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की गाइडलाइन बदली है। ऐसे मरीज शुरुआती लक्षण दिखने के 17 दिन बाद आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे। बशर्ते उन्हें 10 दिन से बुखार नहीं आया हो। इन मरीजों को तीन लेयर वाला मास्क पहनना होगा और उसे हर 8 घंटे पर बदलना होगा।

  • दिल्ली में ऊर्जा मंत्रालय के एक अफसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद श्रम शक्ति भवन की छठवीं मंजिल को सील कर दिया गया है। इसी मंजिल पर ऊर्जा मंत्रालय का दफ्तर है। मंत्रालय ने कहा है कि ऑफिस में मंगलवार से कामकाज शुरू हो जाएगा।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए





























दिनमामले
10 मई4296

04 मई


3656
06 मई3602
07 मई3344
08 मई3563

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

















































































































































































































राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र221714199832

गुजरात


81952545493
दिल्ली7233212973
तमिलनाडु7204195947

राजस्थान


39402264110
मध्यप्रदेश36141676215
उत्तरप्रदेश3467165379
आंध्रप्रदेश201899845
पंजाब182316631
पश्चिम बंगाल1939

417


185
तेलंगाना119675130
जम्मू-कश्मीर8613839
कर्नाटक85842231
हरियाणा71931010
बिहार7143546

केरल


513

489


4
ओडिशा391853
चंडीगढ़173243

झारखंड


160783
त्रिपुरा15120
उत्तराखंड68461
छत्तीसगढ़59530
असम63351

हिमाचल प्रदेश


58353
लद्दाख42210

अंडमान-निकोबार


33330
मेघालय13101

पुडुचेरी


1280
गोवा770
मणिपुर220
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली100
मिजोरम110

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुई है।


5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल



  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3614: इंदौर, भोपाल और उज्जैन में संक्रमण पूरी तरह काबू नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में अगले हफ्ते से टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी तब संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। उधर, भोपाल के हॉट स्पॉट जहांगीराबाद में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। यहां निगेटिव रिपोर्ट वाले करीब 2000 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। 



  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3467: यहां बीते 24 घंटे में 107 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से मेरठ के सबसे ज्यादा 22 और आगरा के 13 मरीज शामिल हैं। आगरा में 2, जबकि कानपुर और मेरठ में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में इस बीमारी से अब तक 80 लोग जान गंवा चुके हैं।



  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 22171: मुंबई के धारावी में 26 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 859 हो गई है। माहिम में भी 119 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। उधर, पुणे नगर निगम की सीमा में 69 कंटेनमेंट इलाकों में सोमवार से सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे। जिले में शनिवार तक 2732 मामले सामने आ चुके हैं।



  • राजस्थान, संक्रमित- 3940: यहां सोमवार को संक्रमण के 126 मामले आए। इनमें से उदयपुर में 46, जयपुर में 17, अजमेर और अलवर में 11-11, चित्तौड़गढ़, पाली और जालोर में 5-5, राजसमंद और सिरोही में 4-4, कोटा में 3, जोधपुर, टोंक, नागौर, करौली, बाड़मेर और दौसा में 2-2, जबकि भरतपुर, जैसलमेर और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला।



  • दिल्ली, संक्रमित- 7233: यहां सोमवार संक्रमण के 310 मामले आए। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी के सभी अस्पतालों को वहां हर दिन हो रही मौतों का ब्योरा देने को कहा गया है। 



  • बिहार, संक्रमित- 714: यहां सोमवार को संक्रमण के 7 मामले सामने आए। इनमें से पटना में 3, जबकि गोपालगंज और भागलपुर में 2-2 मरीज मिले। राज्य में अब तक 354 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि  6 लोगों की मौत हुई है। यहां सिर्फ 3 जिले सीतामढ़ी, अररिया और पश्चिमी चंपारण ग्रीन जोन में हैं। इनके अलावा मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया रेड जोन में हैं, जबकि 29 जिले ऑरेंज जोन में हैं।