कोरोना देश में LIVE / 59 हजार 830 केस: आईसीएमआर भारत बायोटेक कंपनी के साथ वैक्सीन तैयार करेगी; दिल्ली में आईटीबीपी के कुल 100 जवान संक्रमित

कोरोना देश में LIVE / 59 हजार 830 केस: आईसीएमआर भारत बायोटेक कंपनी के साथ वैक्सीन तैयार करेगी; दिल्ली में आईटीबीपी के कुल 100 जवान संक्रमित





वंदे भारत मिशन के पहले दिन यानी 7 मई को पहली फ्लाइट अबू धाबी से 181 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंची थी।






  • देश में कोरोना से डेथ रेट 3.3% और रिकवरी रेट बढ़कर 29.9 दिन हुआ

  • कोरोना के हल्के लक्षण वालों की 10 दिन में अस्पताल से छुट्‌टी होगी, डिस्चार्ज से पहले टेस्ट जरूरी नहीं

  • खाड़ी देशों से केरल लौटे 2 भारतीय पॉजिटिव मिले, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 505 हुई


नई दिल्ली. देश में 59 हजार 830 कोरोना संक्रमित हैं। शनिवार को आईटीबीपी के 6 और सीआईएसएफ के 13 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आईटीबीपी में अब तक पॉजिटिव मिले सभी 100 जवान दिल्ली में हैं। देशभर में अर्धसैनिक बलों में 500 से ज्यादा संक्रमित केस हैं, इनमें 95% सिर्फ दिल्ली में हैं। अब तक बीएसएफ में करीब 200, सीआईएसएफ के 48 और सीआरपीएफ के कुछ जवान पॉजिटिव मिल चुके हैं। उधर, कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए आईसीएमआर कोशिश में जुटी है। काउंसिल अब भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के साथ मिलकर इस पर काम करेगी।


आज राजस्थान में 76, कर्नाटक में 36, ओडिशा में 17, हरियाणा में 6, उत्तराखंड में 4 और बिहार में 1 संक्रमित मिला। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।


बोतल, बैग, हैलमेट और स्टूल की सोशल डिस्टेंसिंग
लॉकडाउन के बीच दिल्ली में शराब दुकानें खुलने के बाद से ही लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। शराब दुकानों के बाहर भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बनाए गोले बनाए गए हैं। राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में शराब खरीदने पहुंचे लोगों ने इन गोलों में पानी की बोतल, बैग, हैलमेट और स्टूल रख दिए। कुछ लोगों ने तो पत्थर रखकर अपनी मौजूदगी दिखाई। धूप और गर्मी के चलते लोग खुद दूर बैठे रहे।


भारत में स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जितनी खराब नहीं: सरकार


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जैसे विकसित देशों की तरह बेहद खराब होने की आशंका नहीं है, लेकिन हालात बिगड़े भी तो उससे निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोरोना से मृत्यु की दर लगातार 3.3% बनी हुई है। रिकवरी रेट बढ़कर 29.9 दिन हो गया है। यह बहुत अच्छे संकेत हैं। संक्रमण के मामले दोगुना होने की रफ्तार 11 दिन बनी हुई है।


कोरोना संबंधित अहम अपडेट



  • केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि 7 मई को खाड़ी देशों से लौटे दो भारतीयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक दुबई से कोझिकोड और दूसरा अबू धाबी से कोच्चि आया था। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 505 हो गई है।

  • कर्नाटक सरकार ने 17 मई तक रेस्टोरेंट, पब और बार को फुटकर कीमत पर शराब बेचने की अनुमति दे दी है। हालांकि, यहां शराब पीने की इजाजत नहीं दी गई है। ग्राहक इसे खरीकर ले जा सकते हैं।

  • महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि राज्य में 714 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 648 का इलाज चल रहा है। 61 ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 की मौत हो गई है। राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की 194 घटनाएं हुई हैं। इन मामलों में 689 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा। इसमें आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में फंसे पश्चिम बंगाल के श्रमिक भी अपने राज्य लौटना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार उनके यहां श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजने की मंजूरी नहीं दे रही है।


संक्रमितों की अस्पताल से छुट्‌टी के लिए नई पॉलिसी


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों की अस्पताल से छुट़्टी की नई पॉलिसी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोविड सेंटर में हल्के, बहुत हल्के या शुरुआती कोरोना लक्षण वाले मरीज का बुखार और पल्स देखी जाएगी। अगर उसे तीन दिन तक बुखार नहीं आता या कोई  लक्षण नजर नहीं आते, तो उसे 10 दिन बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डिस्‍चार्ज से पहले टेस्टिंग की जरूरत भी नहीं होगी। उसे 7 दिन घर पर आइसोलेशन में रहना होगा। हालांकि, गंभीर रोगों से जूझ रहे कोरोना मरीजों पर फैसला डॉक्टर लेंगे।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए





























दिनमामले

04 मई


3656
06 मई3602
07 मई3344
08 मई3344
05 मई2971

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

















































































































































































































राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र190633470731

गुजरात


74031872449
दिल्ली6318202068
तमिलनाडु6009160540

राजस्थान


36552021103
मध्यप्रदेश33411349200
उत्तरप्रदेश3214138766
आंध्रप्रदेश188784241
पंजाब173115229
पश्चिम बंगाल1678

323


160
तेलंगाना113272729
जम्मू-कश्मीर8233649
कर्नाटक78937930
हरियाणा6532799
बिहार5802675

केरल


504

484


4
ओडिशा287632
चंडीगढ़146211

झारखंड


154413
त्रिपुरा11820
उत्तराखंड67461
छत्तीसगढ़59380
असम60352

हिमाचल प्रदेश


50343
लद्दाख42170

अंडमान-निकोबार


33330
मेघालय12101

पुडुचेरी


1080
गोवा770
मणिपुर220
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110
मिजोरम110

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।


5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल



  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3341: लॉकडाउन में गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। मई में 27 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जो 32 हजार 400 मजदूरों को लेकर आएंगी। 15 ट्रेन चलना तय हो चुका है। बाकी 12 भी 4- 5 दिन में फाइनल हो जाएंगी। 



  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3214: बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 155 नए मामले सामने आए, 66 मौतें हुई। इनमें से 1761 मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, वाराणसी में क्लस्टर जोन बनाकर बाहर से आए लोगों की पहचान कर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की 92 टीम 23 क्लस्टर जोन में 2595 घरों का सर्वे करेंगी।



  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 19063: मुंबई में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ली और डिलाइरोड बीडीडी चॉल को 8 दिन पूरी तरह बंद करने की तैयारी है। इस संबंध में बीएमसी प्रशासन ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखा है। प्रयोग कामयाब होने पर मुंबई के अन्य भागों में भी इसे लागू किया जाएगा। इसमें धारावी, मानखुर्द, वडाला जैसे इलाके शामिल हैं। राज्य में शुक्रवार को 1089 कोरोना संक्रमित बढ़े और 37 लोगों की मौत हुई। 

  • राजस्थान, संक्रमित- 3655: यहां शनिवार को संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए। इनमें उदयपुर में 23, जयपुर में 20, अजमेर में 13, जोधपुर में 6, पाली में 4, जालोर में 3, चूरू और राजसमंद में 2-2, जबकि कोटा, बाड़मेर और दौसा में 1-1 मरीज मिला। 

  • दिल्ली, संक्रमित- 6318: यहां फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग, सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट, और खुशी हॉस्पिटल को सरकार ने कोविड19 हॉस्पिटल घोषित किया है। निजी अस्पतालों में आइसोलेशन बेड की कमी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। राजधानी में कुल संक्रमितों में से 4230 का इलाज चल रहा है। 68 की मौत हुई है, जबकि 2020 ठीक हो चुके हैं।



  • बिहार, संक्रमित- 579: दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। अत तक राज्य में 70 ट्रेनों से 83 हजार प्रवासी लौट चुके हैं। 15 ट्रेनों से 18 हजार 115 प्रवासी शनिवार को लौट रहे हैं। इन मजदूरों में संक्रमित भी मिल रहे हैं। शुक्रवार को 29 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 19 तीन दिन पहले दूसरे राज्यों से ट्रेन से आए मजदूर हैं।