कोरोना देश में LIVE / 57 हजार 736 केस: अहमदाबाद में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया; झारखंड में पान मसाला के प्रोडक्शन पर एक साल तक रोक

कोरोना देश में LIVE / 57 हजार 736 केस: अहमदाबाद में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया; झारखंड में पान मसाला के प्रोडक्शन पर एक साल तक रोक





तस्वीर गुजरात की है। यहां अहमदाबाद में शुक्रवार को लॉकडाउन तोड़कर निकले लोगों ने पथराव किया।






  • मई के पहले हफ्ते में कोरोना के 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े, यह कुल संक्रमितों का 38%

  • सीबीएसई 1 से 15 जुलाई के बीच 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कराएगा, लॉकडाउन के परीक्षा स्थगित हुई थी

  • कठुआ में वेतन को लेकर मजदूरों ने मिल में तोड़फोड़ की, वे पर्याप्त वेतन न मिलने की शिकायत कर रहे थे


 

नई दिल्ली. गुजरात के अहमदाबाद में रमजान में लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकले लोगों ने शुक्रवार को पुलिस पर पथराव किया। इसमें शाहपुर पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान अर्धसैनिक बल के काफिले पर भी पत्थरबाजी की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। दूसरी ओर, झारखंड सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए पान मसाला के प्रोडक्शन पर सालभर के लिए रोक लगाई है। इस दौरान मैगनीशियम कार्बोनेट से बनने वाले प्रोडक्ट की खरीद और वितरण नहीं होगा।


देश में 57 हजार 736 कोरोना संक्रमित हैं। शुक्रवार को गुजरात में 390, राजस्थान में 64, पंजाब में 87, तमिलनाडु में 600, आंध्रप्रदेश में 54 समेत 1300 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। मई के पहले हफ्ते में कुल 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े हैं। यह कुल संक्रमितों का 38% है। इस दौरान 6827 मरीज ठीक भी हुए। इससे पहले गुरुवार को संक्रमण के 3344 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 539 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।


पैरामिलिट्री के 500 से ज्यादा जवान संक्रमित


बीएसएफ के 30 जवान पॉजिटिव पाए गए। इनमें 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा के हैं। बीएसएफ में करीब 200 जवान संक्रमित हैं। आईटीबीपी, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सभी पैरामिलिट्री फोर्स में 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 95% सिर्फ दिल्ली में हैं।


कठुआ में मिल के मजदूरों ने तोड़फोड़ की 


लॉकडाउन के कारण उद्योगों की खराब हालत का असर जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नजर आया। यहां चेनाब टेक्सटाइल्स मिल के मजदूरों ने हिंसक प्रदर्शन किया। उन्होंने काम के हिसाब से वेतन नहीं मिलने की बात कही है। लेकिन जब एसएसपी ने यूपी-बिहार से आए इन मजदूरों को भोजपुरी में समझाया तो वे लौट गए।


जुलाई में सीबीएसई की बाकी परीक्षाएं होंगी


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बताया है कि सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कराएगा। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में वीडियो जारी कर जानकारी दी। लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं। अब केवल 29 विषयों की परीक्षा ली जाएगी।


मालदीव से लौटेंगे 750 भारतीय
कोरोना महामारी के बीच भारतीयों के लाने के लिए सरकार ने 14 समुद्री पोत तैयार किए हैं। तीन जहाज मिशन पर हैं। दो मालदीव के लिए और एक यूएई के लिए रवाना किए जा चुके हैं। 11 रेडी टू मिशन मोड पर हैं। इसी के तहत गुरुवार को नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व गुरुवार को मालदीव की राजधानी माले पहुंचा। एम्बेसी के मुताबिक जहाज से 750 लोग भारत लौटेंगे।


कोरोना से संबंधित अहम अपडेट



  • स्वस्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 216 जिलों में संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। 42 जिलों में बीते 28 दिन से, 29 जिलों में 21 दिन से, 36 जिलों में 14 दिन से और 46 जिलों में 7 दिन से कोई नया केस नहीं आया। जल्द ही देशभर के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की रिवाज्ड लिस्ट जारी होगी।

  • सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन के बीच शुरू की गई शराब की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस पर कोई आदेश नहीं देगी और राज्यों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शराब की ऑनलाइन सेल या होम डिलीवरी के बारे में सोचना चाहिए। कोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका भी खारिज कर दी।

  • मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में शराब की दुकानों पर ग्राहकों की अंगुली पर सील वाली स्याही लगाई जा रही साथ ही उनकी जानकारी भी दर्ज की जा रही है। एक्साइज विभाग का कहना है कि इससे जरूरत पड़ने पर इन लोगों को ट्रेस करने में मदद मिलेगी।

  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ने फेवीपिराविर दवा को कोरोना के इलाज के लिए क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी है। यह दवा जापान और चीन में इनफ्लूएंजा के इलाज में इस्तेमाल की जाती है।

  • कोलकाता के इंडियन म्यूजिम में तैनात सीआईएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर की गुरुवार को संक्रमण से मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।

  • आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप नैनोसेफ सॉल्यूशन ने एनसेफ मास्क बनाया है। दावा है कि यह 99.2% तक बैक्टीरिया को रोकता है और इसे 50 बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए





























दिनमामले

04 मई


3656
06 मई3602
07 मई3344
05 मई2971
03 मई2952

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

















































































































































































































राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र179743301694

गुजरात


70131709425
दिल्ली5980193166
तमिलनाडु5409154737

राजस्थान


34911916100
मध्यप्रदेश32521231193
उत्तरप्रदेश3071125062
आंध्रप्रदेश188784241
पंजाब164414928
पश्चिम बंगाल1548

296


151
तेलंगाना112269329
जम्मू-कश्मीर7933359
कर्नाटक75037130
हरियाणा6332708
बिहार5632185

केरल


503

474


4
ओडिशा245632
चंडीगढ़135211

झारखंड


132413
त्रिपुरा8820
उत्तराखंड61391
छत्तीसगढ़59360
असम54352

हिमाचल प्रदेश


46343
लद्दाख42170

अंडमान-निकोबार


33330
मेघालय12101

पुडुचेरी


960
गोवा770
मणिपुर220
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110
मिजोरम100

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 539 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।


5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल



  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3252: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश लौट रहे उमरिया और शहडोल जिले के 16 मजदूरों की औरंगाबाद में शुक्रवार तड़के एक मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। वे रास्ते में थकने के बाद पटरी पर लेटे थे। मजदूर जालना में एसआरजी कंपनी में काम करते थे। प्रदेश सरकार की तरफ से प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजन को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3071: सूरत से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह वाराणसी पहुंची। सभी को जांच के बाद रोडवेज की बसों से उनके गृह जिलों में भेजा जाएगा। राज्य में गुरुवार को 73 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 1881 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 62 हो गया हैं। 

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 17974: आर्थर रोड जेल में 77 कैदी और 26 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें जीटी हॉस्पिटल और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। संक्रमित कैदी एक ही बैरक के हैं। उधर, मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में कोरोना के 26 पेशेंट मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। राज्य में करीब 500 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 1216 मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई।



  • राजस्थान, संक्रमित- 3491: राजस्थान में शुक्रवार को संक्रमण के 64 मामले आए। इनमें से जयपुर में 26, अजमेर और जोधुपर में 9-9, कोटा में 8, पाली में 5, अलवर, झालावाड़ और उदयपुर में 2-2, जबकि सीकर में 1 मरीज मिला। उधर, अजमेर में एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 100 हो गया। 



  • दिल्ली, संक्रमित- 5980: यहां गुरुवार को संक्रमण के 448 मामले सामने आए। एक मरीज की मौत के साथ मृतकों की संख्या 66 हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार 11 दिन है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने कोविड से जान गंवाने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल अमित कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। अमित की मौत मंगलवार को हुई थी।



  • बिहार, संक्रमित- 563: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 13 मामले आए। इनमें से समस्तीपुर में संक्रमण के 6, दरभंगा में 3,सहरसा में 2, जबकि सुपौल और कटिहार में 1-1 मरीज मिला। उधर, प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 24 ट्रेनों से 28 हजार 467 प्रवासी आए। 20 हजार 629 प्रवासी और लौट रहे हैं। राज्य सरकार ने रोजाना 1000 प्रवासी मजदूरों का रैंडम टेस्ट करने का फैसला किया है। रेड जोन से लौटने वाले मजदूरों का टेस्ट पहले किया जाएगा।