कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 26 हजार 306 केस: कर्नाटक में घरेलू उड़ानों से पहुंचने वाले 6 राज्यों के यात्री 7 दिन क्वारैंटाइन किए जाएंगे

कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 26 हजार 306 केस: कर्नाटक में घरेलू उड़ानों से पहुंचने वाले 6 राज्यों के यात्री 7 दिन क्वारैंटाइन किए जाएंगे





प्रवासी मजदूर रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहन के इंतजार में लाइन लगाकर बैठे हैं। इन्हें स्पेशल ट्रेन से बिहार भेजा गया।






  • कर्नाटक में महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और एमपी के यात्री क्वारैंटाइन किए जाएंगे

  • शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 6570 संक्रमित बढ़े, 3271 मरीज ठीक भी हुए

  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2940 संक्रमित मिले, यहां मरीजों का आंकड़ा 44 हजार के पार पहुंचा


नई दिल्ली. कर्नाटक सरकार ने तय किया है कि महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश से आने वाली घरेलू उड़ानों के यात्रियों को 7 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन किया जाएगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में भी दूसरे राज्यों से बस या रेल से आने वाले यात्रियों को 14 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन किया जाएगा। उनका आरटी-पीसीआर के जरिए टेस्ट भी किया जाएगा। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल भेज दिया जाएगा।


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 26 हजार 306 हो गई है। शनिवार को दिल्ली में 591, कर्नाटक में 195, राजस्थान में 163, बिहारमें  97, ओडिशा में 80, असम में 60 और आंध्रप्रदेश में 47 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 279 मरीज और बढ़े हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं यह जानकारी नहीं मिल सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 25 हजार 447 संक्रमित हैं। इसमें से 69 हजार 597 का इलाज चल रहा है, 51 हजार 783 ठीक हुए हैं और 3720 की मौत हुई है।

सितंबर से फिर शुरू होगा ‘हुनर हाट’


केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि ‘हुनर हाट’ सितंबर से फिर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का सदुपयोग करके दस्तकारों और कारीगरों ने बड़ी संख्या में दुर्लभ स्वदेशी सामान बनाया है। आने वाले दिनों में चंडीगढ़, दिल्ली, प्रयागराज, भोपाल, जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, नागपुर, रायपुर, पुडुचेरी, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर, अहमदाबाद, इंदौर, रांची, लखनऊ में ‘हुनर हाट’ लगाए जाएंगे।


अपडेट्स...



  • बीते 24 घंटे में बीएसएफ के 21 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस अर्धसैनिक बल के अब तक 286 जवान ठीक हो चुके हैं, जबकि 120 का इलाज चल रहा है। 

  • गगनयान के भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में फिर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। यह ट्रेनिंग मास्को के पास यूरी ए गागरिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में हो रही है। इसे वहां लगे लॉकडाउन की वजह से अप्रैल के पहले हफ्ते में रोक दिया गया था।

  • इंदौर के एमटीएच हॉस्पिटल में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल के संचालक डॉ सुमित शुक्ला ने बताया कि बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जुगनाथ से फोन पर बात की और कोरोना महामारी में उनकी ओर से किए जा रहे प्रयासों को सराहा।  


5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले






























तारीख


केस
22 मई6570
19 मई6154
21 मई6025
20 मई5547
17 मई5049

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल



  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 6170: यहां इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2850, भोपाल में 1153 और उज्जैन में 504 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 272 की मौत हो चुकी है। 3089 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में बेड की संख्या एक लाख तक बढ़ाई जा रही है। सरकार 18 लाख बेडशीट खरीद रही है, जिसे इस्तेमाल कर फेंक दिया जाएगा। 

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 44582: यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1517 हो गया है। वहीं, देश में 3 हजार 583 लोगों ने जान गंवाई है। यानी देश में इस बीमारी से हुई मौतों में से 42.3% अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं। शनिवार सुबह तक संक्रमण के 2940 मामले आए। जबकि देश में 6 हजार 88 संक्रमित पाए गए। इस हिसाब से बीते 24 घंटे में देश के कुल 48.2% संक्रमित अकेले महाराष्ट्र से थे। 




  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5735: यहां शनिवार को जारी रिपोर्ट में 232 नए कोरोनावायरस संक्रमित सामने आए हैं। जौनपुर में 43 नए मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 91 हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों में 1361 प्रवासी मजदूर हैं। अब तक 3324 मरीज ठीक हो चुके हैं।





  • राजस्थान, संक्रमित- 6657: यहां शनिवार को संक्रमण के 163 मामले आए। इनमें जोधपुर में 23, पाली में 19, नागौर में 17, राजसमंद में 14, जालौर, उदयपुर में 13-13, कोटा में 10, बाड़मेर में 6, अजमेर और जयपुर में 5-5, झुंझुनूं, झालावाड़, सिरोही में 4-4, भरतपुर, बीकानेर और टोंक में 3-3, धौलपुर, सीकर में 2-2, जबकि भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में 1-1 मरीज मिला। यहां शनिवार को 3 लोगों की मौत हुई और 15 मरीज ठीक हुए।



  • दिल्ली, संक्रमित- 12910: यहां शनिवार को 591 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 370 ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक यहां 6267 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6412 का इलाज चल रहा है। 

  • बिहार, संक्रमित- 2263: यहां शनिवार को 97 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पंजाब को पीछे छोड़कर बिहार टॉप-10 कोरोना प्रभावित राज्यों में शामिल हो गया है। पंजाब में 2029 संक्रमित हैं। उधर, पटना सातों दिन बाजार खोलने की तैयारी है। डीएम कुमार रवि ने कहा कि सभी दुकानें शाम 6 बजे तक ही खुलेंगी। आधी दुकानें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और आधी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खोली जाएंगी।