कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 7 हजार 607 केस: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 534 पॉजिटिव मिले, आईसीएमआर ने बताया- अब तक 25 लाख सैंपल की जांच हुई

कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 7 हजार 607 केस: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 534 पॉजिटिव मिले, आईसीएमआर ने बताया- अब तक 25 लाख सैंपल की जांच हुई





इन्हें बुधवार को उत्तराखंड, हिमाचल और दूसरे राज्यों से दिल्ली लाया गया। यहां इनका मेडिकल चेकअप होगा। इसके बाद इन्हें स्पेशल ट्रेनों के जरिए इनके गृहराज्य भेजा जाएगा।






  • तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में 42 नए पॉजिटिव मिले, इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1643 हो गई

  • अबु धाबी से केरल लौटे तीन लोग बुधवार को पॉजिटिव मिले, इन्होंने लौटने के बाद बीमारी की जानकारी छिपाई थी


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 7 हजार 607 हो गई है। सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी ने बुधवार को बताया कि घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू होंगी। सभी एयरपोर्ट्स और विमानन कंपनियां तैयार रहें। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को बताया कि सुबह 9 बजे तक 25 लाख से ज्यादा  लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है।  वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 8 हजार 121 से ज्यादा टेस्ट  किए गए। इस बीच, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 534 नए केस सामने आए। इसके साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 11 से ज्यादा हो गई है।


मंगलवार को संक्रमण के 6141 मामले सामने आए तो 3030 ठीक भी हुए। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 5049 मरीज 17 मई को मिले थे। 20 मई को अकेले महाराष्ट्र में 2078 मरीज बढ़े। राज्य में लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।  इसके अलावा तमिलनाडु में 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तरप्रदेश में 321, मध्यप्रदेश में 229 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 6 हजार 750 संक्रमित हैं। 61 हजार 149 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3303 की मौत हो चुकी है।


कोरोना अपडेट्स 



  • तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में 42 नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1643 हो गई है। 

  • वंदे भारत मिशन के तहत बुधवार सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट 175 भारतीयों को लेकर बहरीन से हैदराबाद पहुंची। 

  • अबु धाबी से केरल लौटे तीन लोग बुधवार को पॉजिटिव मिले। ऐसा बताया जा रहा है कि इन्होंने लौटने के बाद बीमारी की जानकारी छिपाई थी। 

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या अब तक 96 हो गई है। 

  • गोवा में भारतीय तटरक्षक बल का एक अधिकारी और एक अन्य महिला संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। 

  • बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को हटाकर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव उदस सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी सौंपी है। बुधवार को आदेश जारी किए गए। 


संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला


कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
























































































































































































































राज्य


कितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र3715896391325
तमिलनाडु12448489585

गुजरात


121415043719
दिल्ली110885192166

राजस्थान


59523373143
मध्यप्रदेश54652631258
उत्तरप्रदेश49262918123
पश्चिम बंगाल29611074250
आंध्रप्रदेश2489162152
पंजाब2002

1642


38
तेलंगाना1634101138
बिहार15795489
जम्मू-कश्मीर131764717
कर्नाटक145855340

हरियाणा


97062814
ओडिशा10523075

केरल


643

497


4

झारखंड


2481273
चंडीगढ़199573
त्रिपुरा169890
असम158414
उत्तराखंड111521
छत्तीसगढ़100590

हिमाचल प्रदेश


92474
लद्दाख43430
गोवा4670

अंडमान-निकोबार


33330

पुडुचेरी


22100
मेघालय13121
मणिपुर720
मिजोरम110
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110
अन्य81400

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पुलिस पर पथराव


दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर पालम विहार के नजदीक स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस का कहना है कि मजदूर दिल्ली से गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश करना चाहते थे। पथराव करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। उनका कहना था कि पुलिस बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दे रही। हरियाणा में इंडस्ट्रियल कामकाज शुरू हो गया है, इसलिए दिल्ली के मजदूर कापसहेड़ा और बिजवासन से होते हुए गुड़गांव में एंट्री कर रहे थे। गुड़गांव पुलिस का कहना है कि हम किसी को नहीं रोक रहे हैं। लेकिन मजदूर बहस कर रहे हैं, उन्होंने पथराव किया। इस मामले में एफआईआर की जाएगी।


5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल


मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5465 :


मध्य प्रदेश के 52 में से 48 जिलों में कोरोनावायरस का संक्रमण पहुंच गया है। राज्य में अब जो मरीज सामने आ रहे हैं वे पलायन कर अन्य राज्यों से गृह जिलों में पहुंचे हैं। डिंडोरी, पन्ना, दमोह, गुना, मंडला, सिवनी, उमरिया, राजगढ़, सिंगरौली, टीकमगढ़ और छतरपुर में जो भी मरीज मिले हैं, वे अन्य प्रदेशों से आए हैं।




  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 37158: मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक राज्य में 2127 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं, संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 76 लोगों की मौत हुई, जिसमें मुंबई के 43 मरीज थे। यह राज्य में एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है।



  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4926: राज्य में मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक 24 घंटे में 323 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यह प्रदेश में 24 घंटे में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले प्रदेश में मंगलवार को 208 और सोमवार को 203 कोरोना मरीज मिले थे। मंगलवार को 193 प्रवासियों में कोरोनावायरस मिला है।




  • राजस्थान, संक्रमित- 5906: राज्य में बुधवार को 61 नए मामले मिले। इनमें नागौर में 17, डूंगरपुर में 11, झुंझुनू और सीकर में 8-8, कोटा में 6, सिरोही में 4, उदयपुर में 3, जयपुर में 2, झालावाड़ और बारां में 1-1 संक्रमित मिला। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5906 पर पहुंच गया। यहां मंगलवार को 338 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।




  • बिहार, संक्रमित- 1579: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1579 हो गई है। बुधवार सुबह 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। प्रवासियों के आने के चलते बिहार में संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। पिछले दस दिन में 891 नए संक्रमित मिले।






  •  दिल्ली, संक्रमित- 11088: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 534 नए केस सामने आए। इसके साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 11 से ज्यादा हो गई है। यहां मंगलवार को 500 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, 265 मरीज ठीक हुए और 6 की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5720 का इलाज चल रहा है, जबकि 5192 मरीज ठीक हो चुके हैं।