कैदी ने शरीर का अंग काटकर शिवजी पर चढ़ाया, कहा - सपने में आए थे भगवान

कैदी ने शरीर का अंग काटकर शिवजी पर चढ़ाया, कहा - सपने में आए थे भगवान



- सेंट्रल जेल में हत्या और डकैती के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा है कैदी



ग्वालियर। सेंट्रल जेल में हत्या और डकैती के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने अपना शरीर का अंग (प्राइवेट पार्ट) काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल लहूलुहान हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
उप जेल अधीक्षक प्रभात कुमार के अनुसार, मंगलवार को कैदी विष्णु राजावत रोजाना की तरह सुबह मंदिर में पूजा कर रहा था। पूजा करने से पहले उसने मंदिर का फर्श साफ किया और उसके बाद जयकारा लगाते हुए चम्मच से शरीर का अंग काट लिया और शिवलिंग पर चढ़ा दिया।
उप जेल अधीक्षक के मुताबिक, विष्णु राजावत भिंड का रहने वाला है और साल 2018 से ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद है। विष्णु राजावत, हत्या और डकैती एक्ट के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने विष्णु राजावत को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल विष्णु की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज किया जा रहा है।
विष्णु राजावत के साथी कैदी ने बताया कि उसे रात को सपना आया और सुबह पूजा के समय मंदिर में शरीर के अंग को चम्मच से काट कर शिवजी पर चढ़ा दिया। थाने में पुलिस वालों की हत्या के मामले में व और भी अन्य मामलों में वह सजा काट रहा है।


Popular posts
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
मिलावटखोरों को मिले फांसी की सजा : प्रद्युम्न सिंह
Image
आत्मनिर्भर पैकेज का चौथा चरण / केंद्र शासित राज्यों में बिजली कंपनियों का निजीकरण होगा, लगाए जाएंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
कोरोना इफेक्ट / एमिरेट्स एयरलाइंस ने 600 पायलटों और 6500 केबिन क्रू को निकाला, सितंबर तक कर्मचारियों की सैलरी में 50% कटौती जारी रहेगी