कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या



सिवनी। जिला जेल में एक कैदी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव गुरुवार तड़के फांसी के फंदे पर लटका मिला।
जानकारी के अनुसार जिला जेल में बंद चमरू उइके ने तड़के जेल में ही फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत गई। जेल प्रबंधन ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कैदी के फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। कैदी को हत्या के प्रयास के एक मामले में आठ वर्ष की सजा हुई थी, जो वह नबंवर 2019 से जिला जेल सिवनी में सजा काट रहा था।


Popular posts
जापानी फर्म नोमुरा का दावा / भारत कोरोना के ज्यादा जोखिम वाले 15 देशों में शामिल, वायरस की लहर दोबारा लौटने का खतरा
उत्तराखंड के चारधाम / बद्रीनाथ को रोज चढ़ाई जाती है बद्रीतुलसी, यहां के बामणी गांव के लोग बनाते हैं ये माला
कोरोनावायरस / इटली और स्पेन में घटी मौतें, फ्रांस में भर्ती होने वालों की संख्या कम हुई; ब्रिटेन में लॉकडाउन जल्दी नहीं हटेगा
Image
प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ योगेश दुबे मुंबई की राजकुमार सोनी से बातचीत
Image
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव / अश्वेतों की नाराजगी भुनाने में जुटे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, युवाओं को लुभाने के लिए डिजिटल कैंपेन भी चलाएंगे