दुनिया कोरोना में LIVE / अब तक 46.40 लाख संक्रमित और 3.08 मौतें: रूस तीसरा सबसे प्रभावित देश, यहां 24 घंटे में 9200 नए मामले सामने आए

दुनिया कोरोना में LIVE / अब तक 46.40 लाख संक्रमित और 3.08 मौतें: रूस तीसरा सबसे प्रभावित देश, यहां 24 घंटे में 9200 नए मामले सामने आए





मॉस्को में अंडरग्रांउंड पैसेज को डिसइन्फेक्ट करते सफाईकर्मी।






  • रूस में 2.72 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबिक 2537 लोगों की जान जा चुकी है

  • अमेरिका में अब तक 14.84 लाख संक्रमित हैं, जबकि 88 हजार 507 लोगों की मौत हो चुकी है


वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 46 लाख 40 हजार 339 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 17 लाख 57 हजार 282 ठीक हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 08 हजार 610 हो गया है। इंडोनेशिया में आने वाले यात्रियों को हेल्थ सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यह नियम विदेशी नागरिकों के साथ-साथ यहां के नागरिकों पर भी लागू होगा। वहीं, रूस में एक दिन में संक्रमण के 9200 नए मामले मिले हैं। देश में अब तक 2 लाख 72 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।  
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश







































































देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका14,84,28588,5073,26,242
स्पेन2,74,36727,4591,88,967
रूस2,72,0432,53758,226
ब्रिटेन2,36,71133,998उपलब्ध नहीं
इटली2,23,88531,6701,20,205
ब्राजील2,20,29114,96284,970
फ्रांस1,79,50627,52960,448
जर्मनी1,75,6998,0011,51,700
तुर्की1,46,4574,0551,06,133
ईरान1,16,6356,90291,836

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


अमेरिकी नौसेना के 5 नाविक दोबारा संक्रमित मिले
अमेरिकी नौसेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस सप्ताह यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के पांच नाविक जो पहले पॉजिटिव मिले थे वे क्वारैंटाइन से आने के बाद दोबारा संक्रमित मिले हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नाविकों में फ्लू जैसे लक्षण नजर आए हैं। उन्हें शिप से तत्काल आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।


अमेरिका: 24 घंटे में 1680 मौतें

अमेरिका में 24 घंटे में 1680 लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों की संख्या 88 हजार से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, 14 लाख 84 हजार 285 लोग संक्रमित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में 27 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य में 13 जून तक स्टे-ऐट-होम ऑर्डर जारी किया गया है।




  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हम अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर देंगे। महामारी के दौर में अमेरिका, भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। हम कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। दोनों देश मिलकर इस अदृश्य दुश्मन को हराएंगे।




  • ट्रम्प ने कहा- कोरोना का कारगर और प्रभावी टीका विकसित होने पर इसे जनता के लिए निशुल्क उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा। इस साल के अंत तक टीका विकसित किया जा सकता है। टीका विकसित करने के लिए ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ नामक एक नए अभियान की शुरुआत की गई है।




  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका की स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के निदेशक डॉ. रॉबर्ट रेडफिल्ड ने शुक्रवार को कहा कि देश में 1 जून तक मरने वालों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो जाएगी। सीडीसी ने 12 अलग-अलग मॉडल के अध्ययन के बाद ये बातें कही।



  • फॉक्स न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प डब्ल्यूएचओ को चीन जितना फंडिंग दे सकते हैं। 14 अप्रैल को ट्रम्प ने संगठन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए फंडिंग रोक दी थी। अमेरिका हर साल सबसे ज्यादा 40 करोड़ डॉलर की फंडिंग करता रहा है।



ब्राजील: संक्रमण के 15,305 नए मामले
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 15,305 मामले सामने आए हैं। देश में 2 लाख 18 हजार से ज्यादा मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 824 लोगों की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 14 हजार 817 हो गई है। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को लॉकडाउन के नियमों में ढील देते हुए जिम, ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानों को खोलने की छूट दी है। बोल्सोनारो से लॉकडाउन को लेकर मतभेदों के बीच एक महीने में दूसरे स्वास्थ्य मंत्री निलसन कीच ने इस्तीफा दे दिया है।


ब्रिटेन: मामलों में कमी
ब्रिटन अमेरिका, स्पेन और रूस के बाद चौथा सबसे प्रभावित देश है। यहां एक दिन 3560 केस मिले हैं और 384 लोगों की जान गई है। देश में अब तक लगभग 34 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और 2.36 लाख लोग संक्रमित हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बताया है कि देश में मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है। नर्सिंग होम्स के कर्मचारियों का टेस्ट जून के पहले हफ्ते में करा लिया जाएगा।


इटली: 3 जून से विदेश यात्रा की अनुमति
इटली 3 जून से अंतरराष्ट्रीय यात्रा से प्रतिबंध हटा रहा है। लोग अब इटली में दूसरे देश से आ-जा सकेंगे। उसी दिन से देश के अंदर फ्री ट्रैवल को भी अनुमति दी जाएगी।
इटली में अब तक 31 हजार 610 लोगों की मौत हो गई है। दो लाख 23 हजार 885 संक्रमित हैं। दुनिया में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं। देश में 24 घंटे में 242 लोगों की जान गई है और 700 से ज्यादा नए केस मिले हैं। 18 मई से यहां सभी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इटली में 21 फरवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था।


रूस: एंटीबॉडिज के लिए लोगों की स्क्रीनिंग शुरू


रूस में एक दिन में 9200 संक्रमित लोग मिले हैं। यहां मरीजों की संख्या दो लाख 72 हजार 43 हो गई है। वहीं, 2537 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एंटीबॉडिज के लिए बड़े स्तर पर लोगों की स्क्रीनिंग शूरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग उम्र के लोगों को मॉस्को के अस्पताल में बुलाया जा रहा है। लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैबों में भेजे जा रहे हैं।


पेरु: चीन से ज्यादा मामले


पेरु दुनिया का 12वां सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है। यहां चीन से भी ज्यादा संक्रमण के मामले हो गए हैं। देश में अब तक 84 हजार 495 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, 2392 मरीजों की मौत हो चुकी है।


चीन: 21 नए केस मिले


चीन में 21 नए सामने आए हैं। इनमें 13 वैसे केस हैं, जिनके लक्षण पहले नजर नहीं आए। वहीं, वुहान के 1.1 करोड़ लोगों की टेस्टिंग की जाएगी। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, शुक्रवार को मिले आठ केस में से 6 बाहर से आए मामले थे। देश में अब तक 82 हजार 941 मामले हो चुके हैं, जबकि 4633 लोगों की जान जा चुकी है। 


दक्षिण कोरिया: 11,037 केस हुए
दक्षिण कोरिया में 19 नए मामले सामने आए हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 11,037 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश इस समय नए तरह के संक्रमण का सामना कर रहा है। देश में अभी नाइट क्लबों से फैले संक्जिरमण का मामला तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारियों ने रोज नए मामले सामने आने के बाद शहर के बार और क्लबों को बंद कर दिया।