देवास में 'अय्यर भाई' के घर के सामने मिले 500-500 के नोट, मचा हड़कम्प


देवास। मध्य प्रदेश के देवास के राजाराम नगर में शनिवार देर रात टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'अय्यर भाई' का कि रदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे के घर के बाहर 500-500 रुपये के 4 नोट पड़े मिले। इससे कॉलोनी में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन की टीम से की। कुछ ही देर में नगर निगम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर उन्होंने ये नोट सेनेटाइज कर जब्त किए। फिलहाल ये पता लगाया जा रहा है कि ये नोट किसके हैं.. ये गिर गए हैं या फिर किसी ने जानबुझकर इन्हें फेंका है।
बता दें कि देवास में भी कोरोना वायरस लगातार पैर पसार रहा है। यहां भी संक्रमितों की संख्या 100 के नजदीक पहुंच गया है, वहीं मौत का आंकड़ा भी 10 के आसपास है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति इंदौर की है। जहां अब तक 3000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा भी 116 तक पहुंच गया है। हालांकि करीब 1500 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इंदौर में वर्तमान में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1400 के करीब है।


 


Popular posts
आत्मनिर्भर पैकेज का चौथा चरण / केंद्र शासित राज्यों में बिजली कंपनियों का निजीकरण होगा, लगाए जाएंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर
मिलावटखोरों को मिले फांसी की सजा : प्रद्युम्न सिंह
Image
कोरोना इफेक्ट / एमिरेट्स एयरलाइंस ने 600 पायलटों और 6500 केबिन क्रू को निकाला, सितंबर तक कर्मचारियों की सैलरी में 50% कटौती जारी रहेगी
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव / अश्वेतों की नाराजगी भुनाने में जुटे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, युवाओं को लुभाने के लिए डिजिटल कैंपेन भी चलाएंगे