आज से 15 रूट पर 30 ट्रेनें चलेंगी / 1490 यात्रियों को लेकर पहली ट्रेन दिल्ली से बिलासपुर के लिए रवाना हुई; ढाई घंटे पहले स्टेशन पहुंच गए थे यात्री

आज से 15 रूट पर 30 ट्रेनें चलेंगी / 1490 यात्रियों को लेकर पहली ट्रेन दिल्ली से बिलासपुर के लिए रवाना हुई; ढाई घंटे पहले स्टेशन पहुंच गए थे यात्री





रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक 12500 यानी सभी यात्री ट्रेनें बंद करने का फैसला लिया था।






  • 51 दिन के बाद मंगलवार को चलाई जाएंगी 8 ट्रेनें, नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने के लिए कई लोग पैदल ही निकले 

  • इसके बाद रात 8:40 बजे तक दिल्ली और अन्य शहरों से 15 जोड़ी ट्रेनें रवाना होंगी 

  • सोमवार को इन ट्रेनों के बुकिंग शुरू हुई थी, लेकिन लोड बढ़ने से आईआरसीटीसी की साइट ही क्रैश हो गई


नई दिल्ली. देश में 51 दिन बाद पैसेंजर ट्रेन आज से फिर दौड़ने लगी। पहली ट्रेन दिल्ली से बिलासपुर के लिए शाम 4 बजे रवाना हुई। इसमें 1490 यात्री सफर कर रहे हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री ढाई घंटे पहले ही स्टेशन पहुंचने लगे थे। यात्रियों ने ट्रेन शुरू किए जाने पर खुशी जताई है। कल दोपहर 12 बजे यह ट्रेन बिलासपुर पहुंचेगी। 


बता दें कि लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से यह ट्रेनें बंद थीं। रेलवे ने अब दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। रेलवे ने सोमवार देर रात बताया कि इन ट्रेनों के लिए रात 9:15 बजे तक 30 हजार पीएनआर नंबर जनरेट हुए। इनके जरिए 54 हजार यात्रियों को रिजर्वेशन दिया गया।  


आज 8 ट्रेनें चलेंगी, चेन्नई से नई दिल्ली के लिए राजधानी का ऐलान


मंगलवार को 8 ट्रेनें चलेंगी। इनमें नई दिल्ली से बिलासपुर स्पेशल के अलावा हावड़ा से नई दिल्ली, राजेंद्र नगर से नई दिल्ली, नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, बेंगलुरु से नई दिल्ली और नई दिल्ली से बेंगलुरु, मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली और अहमदाबाद से नई दिल्ली के लिए ट्रेन शामिल है। इस बीच चेन्नई से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन का भी ऐलान हो गया है। रेलवे जोन ने बताया कि नई दिल्ली से चेन्नई तक बुधवार और शुक्रवार को राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएगी वहीं चेन्नई से नई दिल्ली के लिए यही राजधानी शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी। 


कंफर्म टिकट ही ई-पास


ट्रेन के लिए कन्फर्म ई-टिकट होने पर ई-पास की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग बेरोकटोक स्टेशन जा सकेंगे। सोमवार शाम 4 बजे ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होनी थी, लेकिन 4 बजते ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप हो गई। शाम 6 बजे बुकिंग शुरू हो पाई। हावड़ा-दिल्ली ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 के टिकट 10 मिनट में बिक गए। इस रूट पर 13 मई का रिजर्वेशन भी 20 मिनट में फुल हो गया।


इस रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।


रेलवे 15 रूटों पर मंगलवार से ट्रेनें शुरू कर रहा

































































































































































रूट


कब चलेगीकहां-कहां रुकेगी
हावड़ा से नई दिल्ली12 मई से रोज शाम 5:05 बजे

असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन,


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल


नई दिल्ली से हावड़ा13 मई से रोज शाम 4:55 बजे

आसनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन,


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल


राजेंद्र नगर से नई दिल्ली12 मई से रोज शाम 7:20 बजेपटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से राजेंद्र नगर13 मई से रोज शाम 5:15 बजेपटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली14 मई से रोज रात 9:10 बजे

दीमापुर,लामडिंग जंक्शन, गुवाहाटी, कोकराझार, मोरिअनि, न्यू जलपाईगुड़ी,


कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,


प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल


नई दिल्ली से डिब्रूगढ़12 मई से रोज 4:45 बजे

दीमापुर,लामडिंग जंक्शन, गुवाहाटी, कोकराझार, मोरिअनि, न्यू जलपाईगुड़ी,


कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,


प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल


नई दिल्ली से जम्मू तवी13 मई रात 9:10 बजेलुधियाना
जम्मू तवी से नई दिल्ली14 मई रोज रात 8:10 बजेलुधियाना
बेंगलुरु से नई दिल्ली12 मई से रोज रात 8:30 बजे

अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन,


झांसी जंक्शन


नई दिल्ली से बेंगलुरु14 मई से रोज रात 9:15 बजे

अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन,


झांसी जंक्शन


तिरुवनंतपुरम से
नई दिल्ली
15 मई से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शाम 7:45 बजेअर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम13 मई से मंगलवार, बुधवार और रविवार सुबह 11:25 बजेअर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा
चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली15 मई से शुक्रवार, रविवार सुबह 6:35 बजेविजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा
नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल13 मई से बुधवार, शुक्रवार शाम 4 बजेविजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा
बिलासपुर से  नई दिल्ली 14 मई से सोमवार, गुरुवार दोपहर 2:40 बजेरायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी
नई दिल्ली से बिलासपुर12 मई से मंगलवार, शनिवार शाम 4 बजेरायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी
रांची से नई दिल्ली14 मई से गुरुवार, रविवार शाम 5:40 बजेपंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से रांची13 मई से बुधवार, शनिवार शाम 3:30 बजेपंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 5:30 बजेसूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा
नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल 13 मई से रोज शाम 4:55 बजेसूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा
अहमदाबाद से नई दिल्ली12 मई से रोज शाम 06:20 बजेपालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
नई दिल्ली से अहमदाबाद 13 मई रोज रात 8:25 बजेपालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
अगरतला से नई दिल्ली18 मई को शाम 7 बजे

बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन,


बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन


नई दिल्ली से अगरतला20 मई को शाम 7:50 बजे

बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन,


बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन


भुवनेश्वर से नई दिल्ली 13 मई से रोज सुबह 10 बजे

बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया,


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल


नई दिल्ली से
भुवनेश्वर
13 मई से रोज शाम 5:05 मिनट बजे

बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया,


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल


नई दिल्ली से
मड़गांव 
15 मई से शुक्रवार, शनिवार सुबह 11:25 मिनटरत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन
मड़गांव से नई दिल्ली 17 मई से सोमवार, रविवार सुबह 10:30 मिनटरत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन
सिकंदराबाद से
नई दिल्ली
20 मई दोपहर 1:15 बजेनागपुर, भोपाल, झांसी
नई दिल्ली से
सिकंदराबाद
17 मई शाम 4 बजेनागपुर, भोपाल, झांसी

22 मार्च को ट्रेनें बंद करने का निर्णय लिया गया था


केंद्र के आदेश के अनुसार, रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक 12500 यानी सभी यात्री ट्रेनें बंद करने का फैसला लिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 14 अप्रैल किया गया था। इसके बाद लॉकडाउन के तीसरे फेज के मद्देनजर इसे और आगे बढ़ाया गया। फिलहाल प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्य भेजने के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।


रेलवे ने बताया- 5 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाया 
रेलवे के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर आरडी बाजपेयी ने सोमवार शाम को बताया कि अभी तक देश से 450 श्रमिक ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें 5 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाया गया है। हमारा लक्ष्य हर दिन 100 ट्रेनें चलाने का है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में और स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। जिन लोगों को कोरोना लक्षण नहीं हैं और जिनके पास कंफर्म टिकट है। उन्हीं को यात्रा करने दी जा रही है।