रायपुर / पड़ोस की युवती से बात करने पर टोका, गुस्साए युवक ने महिला की कर दी हत्या 

रायपुर / पड़ोस की युवती से बात करने पर टोका, गुस्साए युवक ने महिला की कर दी हत्या




  • इस हत्या की घटना को अंजाम देने वाला युवक पेशे से मोटर मैकेनिक का काम करता है, वह नशे का आदि भी है।इस हत्या की घटना को अंजाम देने वाला युवक पेशे से मोटर मैकेनिक का काम करता है, वह नशे का आदि भी है।





  • घटना के बाद आरोपी ने मृतका की बेटी को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था 

  • मृतका के पति ने दी पुलिस को जानकारी, कुछ ही देर में पकड़ा गया बदमाश, कबूला अपना गुनाह 


 

रायपुर. शहर में लॉकडाउन के बीच एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी महिला का किराएदार है। यह वारदात तेलीबांधा इलाके में हुई। पिछले कई दिनों से दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद चल रहा था। आरोपी युवक ने मसाली पीसने वाले पत्थर से महिला पर हमला कर दिया। सिर पर कई बार वार करने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर आई उसकी बेटी को भी युवक ने पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।


कुछ देर बाद महिला का पति घर लौटा। बेटी ने सारा वाक्या पिता को बताया। घटना की जानकारी तेलीबांधा पुलिस को दी गई। इलाके में सर्चिंग करने पर युवक को पकड़ लिया गया। युवक का नाम प्रकाश चौहान है। उसने बताया कि मृतका सविता यादव उसे पड़ोस की युवती से बात करने पर टोकती थी। कुछ दिन पहले सविता ने धमकी दी थी कि लॉकडाउन के बाद वह मकान खाली कर दे। इसी नाराजगी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।



Popular posts
उत्तराखंड के चारधाम / बद्रीनाथ को रोज चढ़ाई जाती है बद्रीतुलसी, यहां के बामणी गांव के लोग बनाते हैं ये माला
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
जापानी फर्म नोमुरा का दावा / भारत कोरोना के ज्यादा जोखिम वाले 15 देशों में शामिल, वायरस की लहर दोबारा लौटने का खतरा
प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ योगेश दुबे मुंबई की राजकुमार सोनी से बातचीत
Image
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव / अश्वेतों की नाराजगी भुनाने में जुटे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, युवाओं को लुभाने के लिए डिजिटल कैंपेन भी चलाएंगे