डंसने पर महिला ने कोबरा को सिलबट्टे से कुचल दिया, दोनों की मौत


बैतूल। एक वृद्ध महिला को कोबरा सांप ने काटा तो उसने कोबरा को सिलबट्टे (पत्थर) से कुचल दिया। कोबरा की तो तुरंत मौत हो गई, लेकिन महिला भी अपनी जान नहीं बचा पाई और कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी. दूर स्थित शाहपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पावरझंडा क्षेत्र के गांव जामुनढाना निवासी एक वृद्ध महिला की मौत जहरीले कोबरा सांप के काटने से हो गई है।
शाहपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी देवनारायण ने बताया कि पावरझंड़ा गांव की महिला झुक्को टेकाम (63) बीती रात 11 बजे अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीला सांप (कोबरा) मुर्गी का शिकार करने उसके घर में घुस गया। मुर्गियों की उथल-पुथल से महिला उठी और मुर्गियों के बाड़े के पास पहुंची। अंधेरा होने के कारण महिला को सांप नहीं दिखा। जब तक सांप ने पैर पर काट लिया। महिला ने माचिस जलाकर देखा तो उसे सांप दिखाई दिया। महिला ने सांप के काटने के बाद सांप को पत्थर के सिलबट्टे से पीट-पीटकर मार डाला। सांप काटने के बारे में परिजनों को बताने के बाद उसकी हालत थोड़ी ही देर में बिगडऩे लगी। परिजनों द्वारा उसे शाहपुर सामुदायिक केन्द्र ले जाया गया, इस पर डाक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। 


Popular posts
आत्मनिर्भर पैकेज का चौथा चरण / केंद्र शासित राज्यों में बिजली कंपनियों का निजीकरण होगा, लगाए जाएंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर
मिलावटखोरों को मिले फांसी की सजा : प्रद्युम्न सिंह
Image
कोरोना इफेक्ट / एमिरेट्स एयरलाइंस ने 600 पायलटों और 6500 केबिन क्रू को निकाला, सितंबर तक कर्मचारियों की सैलरी में 50% कटौती जारी रहेगी
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव / अश्वेतों की नाराजगी भुनाने में जुटे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, युवाओं को लुभाने के लिए डिजिटल कैंपेन भी चलाएंगे