आज का राशिफल



आज का राशिफल







 





मंगलवार, 28 अप्रैल 2020








मेष






चंद्र राशि के अनुसार


पॉजिटिव - भाई बहन आपके लिए मददगार साबित होंगे और आपको आर्थिक सहायता भी देंगे तथा हर काम में आपका सहारा बनेंगे। आप अपने वर्तमान मकान की साज सजावट पर अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं और मकान को बेहद खूबसूरत बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।


नेगेटिव - आपको वाणी के कारण परेशान कर सकता है अर्थात आपको सोच समझकर बोलना होगा। अपने दृष्टिकोण को लेकर आशावादी रहें और अपने भय व चिंताओं के बारे में किसी प्रियजन से बात करें ताकि वो जीवन में आगे बढ़ने में आपकी मदद करे।


लव - प्रेम एक ऐसा संबंध है, जिसमें दोनों बराबर होते हैं और यदि आपका प्रियतम आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो ही आपका प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, अन्यथा आपको अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


व्यवसाय - पारिवारिक जटिलताओं के कारण कुछ योजनाएं बाधित होंगी। अपने या अपने किसी खास के रिश्तेदारों की समस्याओं के कारण आपको क़ानूनी बैठकों में भाग लेना पड़ेगा।


स्वास्थ्य - आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी काफी हद तक पीड़ित रह सकता है।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3


 











टैरो राशिफल




कार्ड - Knight of Pentacles





आज का दिन आपके लिए कुछ नए सबक और अनुभव वाला हो सकता है। कुछ चुनौतियों से आपको परेशानी हो सकती है लेकिन इनका सामना करना आवश्यक रहेगा। आप समस्याओं को सकारात्मक तरीके से लें। इसमें आपकी सफलता के कुछ सूत्र छिपे हो सकते हैं। यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। आप चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं जिनके साथ नए रिश्तों का आरम्भ होगा।  
करियर - आज करियर में कुछ नए मोड़ आने के संकेत हैं। आपके लिए दिन काफी अच्छा रह सकता है। 
लव - आपको कुछ रिश्तों में समस्याएं आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर किसी पर शक ना करें। 
हेल्थ - आज आपको मानसिक तनाव और स्ट्रेस का सामना करना पड़ सकता है।


लकी कलर: सफेद . लकी नंबर: 4








अंक भविष्यफल





समय कंपनी के सीईओ या अधिकारियों के लिए परीक्षा वाला सिद्ध हो सकता है। सिविल इंजीनियर्स के लिए करियर के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। विचारों में दृढ़ता रह सकती है।


क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।


महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



आपके जन्मांक वाली हस्तियां : मुकेश अंबानी, राहुल गांधी, सुंदर पिचाई, रतन टाटा, अनुष्कमा शर्मा, रेखा, लता मंगेशकर, ऐश्वर्या राय, संजीव कपूर, सुनील गावस्कर।