2020 के लिए जानिए आपकी राशि पर क्या बोलते है शितारे शनि,राहु-केतु,गुरु की चाल*




2020 के लिए जानिए आपकी राशि पर क्या बोलते है शितारे शनि,राहु-केतु,गुरु की चाल*

 कुछ राशि बालो के लिए मालामाल  आने वाला वर्ष रह सकता है।तो कुछ के लिए संघर्ष भरा।

गुरु ने 05 नबम्बर को वृश्चिक राशि बदलकर धनु राशिसे 20 नबम्बर 2020 तक यह अपने घर रहेगा। 24 जनवरी को शनि ग्रह भी गुरु की राशि धनु को बदलकर अपनी राशि मकर में रहेगा।

*जाने अपनी राशि अनुसार इसका असर*

*मेष:-* (चू, चे, चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)- आपकी राशि मेष है राशि स्वामी मंगल है।मंगल पराक्रम,भूमि,राजनीत में सफलता देता है।

05 नवम्बर से आप की राशि से चल रहे आठवे गुरु हट कर नवे है जो कार्यो में आप को सफलता, सौभाग्य व्रद्धि कर के धन लाभ, मान सम्मन के अवसर प्रदान करेंगे।

राज्य पक्ष  से लाभ,विद्या की प्राप्ति भी होगी धर्म कर्म में रुचि सन्तान का हित होगा।

तृतीय राहू अपके यात्रा में लाभ,पराक्रम,नए रोजगार प्रदान करता है। शनि कार्यो में उत्साह सामाजीक प्रतिष्ठा देगा।मूँगा धारण करना चाहिए।

*वृष:-* (ई,उ,ए, ओ,वा, वी,वू,वे,वो) -आपकी राशि वृष का स्वामी शुक्र ग्रह है।शुक्र पत्नी,संतान,भौतिक शुख-सम्रद्धि देता है।

05 नवम्बर से गुरु आप की राशि के आठवे है जो  हानि कष्ट,श्रम, संघर्ष को बल देंगे ।

गुप्त कठिनाइयां बढ़ेंगी।

आप को गुरु की आराधना मंत्र जप करना चाहिए।

केतू भी आठवे है यह भी श्रम, कष्ट गुप्त चिंता बढ़ाते है इसके लिए भी जाप, दान करे। शनि भी उदासीनता देगा लेकिन धर्म की तरफ प्रेरित करेगा। डायमंड धारण करना श्रेष्ठ होगा।

*मिथुन:-*(क, की,कू,घ ,ड,छ, के,को,हा)

आप की राशि मिथुन के स्वामी बुध ग्रह है। बुध व्यापार,वुद्धि,विनोद कारक ग्रह है।  05 नबम्बर से गुरु सप्तम स्थान में भ्रमण से पत्नी पक्ष से मधुर सम्बन्ध,दैनिक कार्यो में सफलता,व्यपार में नया चिंतन रहेगा पर स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखना चाहिए। शनि का 24 जनवरी से ढैया आकिस्मक चिंता,घटनाये देगा ।राहू-केतु स्वास्थ्य और पत्नी की चिंता कराएंगे। पन्ना धारण करना शनि का उपाय ,जाप करना श्रेष्ठ रहेगा।

 

*कर्क:-*:-(ही,हू, हे, हो,ड,डी, डू,डे, डो)

 आप की राशि  कर्क के स्वामी ग्रह चन्द्रमा है चन्द्रमा मन,जल, का कारक है ।05 नवम्बर से सातवे गुरु आरोग्यता, रोजगार,शत्रु विजय देगा। कुछ पुराने विवादों का निपटारा आपके पक्ष में करेगा। शनि व्यापार में उन्नति पर पत्नी से अनबन । राहू 12 वे खर्च व्यर्थ भृमण कराएगा। राशि का रत्न मोती पहने राहू  की मन्त्र जाप दान से शांति करे।

 

*सिंह:-*( मा, मी, मू,में,मो,टा, टी,टू, टे) आप की राशि सिंह का स्वामी सूर्य है। 05 नबम्वर से गुरु की अनकूलता होने से से संतानसुख, संतान की उन्नति,विद्या में सफलता पत्नी पक्ष से लाभ, भाग्य,धर्म मे रुचि आर्थिक लाभ रहेगा। शनि से पुराने विवाद आप के पक्ष में शत्रुओ पर विजय,रोजगार मिलेगा। राहू-केतू लाभ के अबसर देते है।

*कन्या:-* (टो, पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो) आप की राशि कन्या के स्वामी बुध है। बुध विद्या, व्यापार ,लाभ, देते हैं।  05 नवम्बर से गुरु चतुर्थ वर्ष भर रहने से  पारिवारिक अशांति घरेलू सुखोंमेंकमी,भूमि,मकान,

ज्यादाद सम्बन्धित विवाद सामने आ सकते है। वाहन सावधानी से चलाए किसी से वे वजह बहस न करे। शनि संतान सम्बन्धित समस्याएं बढ़ाएगा,विद्या में रुकाबट करेगा। राहु-केतु घरेलू अशांति देंगे।पन्ना पहने शनि,गुरु मंत्र का जाप दान करे ।

*तुला*:- ( रा,री,रू,रे,रो,ता, ती, तू,ते) आप की राशि तुला का स्वामी ग्रह शुक्र है शुक्र भोग,भौतिक सुख सम्पनता के स्वामी है।  05 नबम्बर से तृतीय गुरु अनकूल सफलता देगा। यात्राओं से लाभ,भाई-बहिनो की उन्नति होंगी पराक्रम व्रद्धि  होगी पर पड़ोसियो से उलझन रहेगी। 24 जनवरी से शनि घरेलू अशांति,स्थान परिवर्तन  देगा राहू-केतू कुछ साहस करेंगे।शनि का जाप गुरु का दान करे।

 *वृश्चिक* :- (तो,ना, नी, नू,ने,नो,या,यी, यू) आप की राशि बृश्चिक का स्वामी ग्रह मंगल है जो साहस ,भूमि,भवन का सुख देता है। 

05 नवम्बर से द्वतिय गुरु सुख- समृद्धि ,परिवार में मंगल कार्य,वस्त्र,आभूषण,व अच्छे खान-पान वआर्थिक सुधार देते है। सामाजिक जीवन मे अनकूल परिस्थिति का स्रजन करेंगे। शनि 24 जनवरी से पराक्रम, साहस,रोजगार के अवसर देता रहेगा। राहू कार्यो को देरी से करनेदेगा। मूँगा धारण करे राहू का जाप करें।

*धनु*:- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा, ढा, भे) 

आप की जन्म राशि धनु के स्वामी ही गुरु है। गुरु ज्ञान,धन,पुत्र,सम्मान देते है

05 नवम्बर से गुरु राशि पर चलने से कुछ कठिनाइयों का समाधान बनने लगेगा। आप का मनोबल बढ़ेगा,पुरानी उलझनो का हल निकलेगा। आप का सम्मसन बढ़ेगा,आप साहस ओर धैर्य से अपने काम करने लगेंगे। 24 जनवरी से आप की शनि की साढ़ेसाती उतर जायेगी। इससे बड़ी राहत मिलेगी वर्ष में उन्नति होगी।पुखराज धारण।

*मकर*:- (भो,जा,जी,खि,खू,खे, खो,गा, गी) आप की राशि मकर के स्वामी शनि है। शनि न्याय,कर्म के  कारक है।  05 नवम्बर से गुरु बाहरवें वर्ष में रहेंगे जो खर्च ,बन्धन,आर्थिक परेशानी देंगे ।यात्राओं में धन को साबधानी से रखे। धार्मिक लम्बी यात्रा सम्भव है। शनि 24 जनवरी से साढ़ेसाती की दूसरी ढैया चलेगी जो आप को अर्थी ,सामाजिक,स्वास्थ्य सम्बन्धी कठिनाई देती रहेगी।

शनि,गुरु,की शांति के लिए मन्त्र जाप दान आदि करना चाहिए। नीलम रत्न टेस्ट करके धारण करे।

*कुंभ* :-  (गू, गे, गो,सा,सी, सू,से,सो,दा)आपा की राशी कुंभ के स्वामी ग्रह शनि है।शनि न्याय और कर्मो का हिसाब किताब करते है। 

05 नवम्बर से लाभ के गुरु,प्रत्येक कार्य मे लाभ,सफलता,सम्मान ,सन्तान की उन्नति धर्मिक क्षेत्र में  रुचि रहेगी ।धन,प्रतिष्ठा बढेंगी उत्तम सुख का लाभ रहेगा। 24 जनवरी से शनि की साढेसाती शुरु होगी खर्च,परिवार में मतभेद बढ़ेगा, राहू सन्तान के कामो में अड़चनें देता रहेगा।

नीलम रत्न टेस्ट करके धारण करे। शनि का जप करे

*मीन*:- (दी,दू, थ,झ,य,दे,दो,चा,ची)

आप की राशि के स्वामी गुरु है। गुरु जिसन,धर्म-उपदेश,संतान,धन के कारक है। 05 नबम्बर से गुरु शुभ स्थान पर भ्रमण पर है। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी कोई नया काम से भाग्य उन्नति,धर्म कर्म में रुचि,विद्या में सफलता, संतान से सुख ।24 जनवरी से शनि भी अनकूल लाभ फल देते रहेंगे। वर्ष आनन्द मय रहेगा। पुखराज धारण करना शुभ रहेगा।

 *सम्पर्क करें* :-किसी भी प्रकार की जीवन की समस्या-रोजगार,विवाह,मंगल,शनि,राहू  कालसर्प दोष ,व्यापार की तेजी-मंदी अपनी जन्म कुंडली बनबाने वर्ष 2020 का जानकारी समाधान पाये।

ज्योतिषाचार्य (गुरु) पंडित एच सी जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त) ग्वालियर म.प्र

मो. 9425187186,9302614644