घर में घुसकर सीढिय़ों के नीचे बैठे तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला


जावरा। जावरा से 15 किमी दूर बड़ायला माताजी गांव में शुक्रवार सुबह एक तेंदुए के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने तेंदुए पर लट्ठ से हमला कर उसे भगाने की कोशिश की तो उसने दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक घायल का इलाज निजी अस्पताल में, दूसरे का सिविल अस्पताल में चल रहा है। तेंदुए को पकडऩे के लिए जाल बिछाया गया है।
जानकारी अनुसार 60 वर्षीय नाथूलाल पाटीदार का घर खेत पर बना हुआ है। सुबह करीब 7 बजे एक तेंदुआ पीछे के रास्ते से घर में घुसा और सीढिय़ों के नीचे जाकर बैठ गया। नाथू के बेटे श्यामलाल ने उसे देखा और घर पर मौजूद लोगों को सतर्क करते हुए उस पर लट्ठ से हमला कर दिया। इस पर तेंदुआ पीछे के रास्ते से ही बाहर भागा, लेकिन उसका सामना नाथूलाल से हो गया। गुस्साए तेंदुए ने नाथू पर हमला कर दिया, जिससे वे गर्दन, चेहरे सहित शरीर पर अन्य जगह चोट लगने से गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। नाथू पर हमला करने के बाद तेंदुआ घर के पीछे बने मवेशियों के बाड़े में जा घुसा। तेंदुए की जानकारी 50 वर्षीय भेरूलाल को लगी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचा और बाड़े में झांककर तेंदुए को देखने लगा। गुस्साए तेंदुए ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। वन टीम ने ग्रामीणों की मदद से बाड़े में घुसे तेंदुए को जाल में कैद कर लिया। 


Popular posts
IIT गांधीनगर की रिसर्च / भारत में नाले के गंदे पानी में कोरोनावायरस होने के प्रमाण मिले, देश में इस तरह की यह पहली रिसर्च हुई
मिलावटखोरों को मिले फांसी की सजा : प्रद्युम्न सिंह
Image
आत्मनिर्भर पैकेज का चौथा चरण / केंद्र शासित राज्यों में बिजली कंपनियों का निजीकरण होगा, लगाए जाएंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
कोरोना इफेक्ट / एमिरेट्स एयरलाइंस ने 600 पायलटों और 6500 केबिन क्रू को निकाला, सितंबर तक कर्मचारियों की सैलरी में 50% कटौती जारी रहेगी