एसएएफ जवान ने सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली, मौत

झाबुआ। झाबुआ में 15वीं बटालियन के आरक्षक नितेन्द्र मंडलोई (28) ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है नितेन्द्र सुबह 4 बजे ही नाइट ड्यूटी कर लौटा था और करीब डेढ़-दो घंटे बाद उसने गोली मार ली। गोली लगने के बाद मौके पर ही नीतेन्द्र की मौत हो गई। मृतक नीतेन्द्र मंडलोई मूलत: शाजापुर जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया के गांव पोलायकलां का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है मृतक आरक्षक अंतर वेलिया चौकी पर पदस्थ था। मौके पर एसपी विनीत जैन, एएसपी विजय डावर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे, इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। 


Popular posts
जापानी फर्म नोमुरा का दावा / भारत कोरोना के ज्यादा जोखिम वाले 15 देशों में शामिल, वायरस की लहर दोबारा लौटने का खतरा
उत्तराखंड के चारधाम / बद्रीनाथ को रोज चढ़ाई जाती है बद्रीतुलसी, यहां के बामणी गांव के लोग बनाते हैं ये माला
कोरोनावायरस / इटली और स्पेन में घटी मौतें, फ्रांस में भर्ती होने वालों की संख्या कम हुई; ब्रिटेन में लॉकडाउन जल्दी नहीं हटेगा
Image
प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ योगेश दुबे मुंबई की राजकुमार सोनी से बातचीत
Image
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव / अश्वेतों की नाराजगी भुनाने में जुटे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, युवाओं को लुभाने के लिए डिजिटल कैंपेन भी चलाएंगे