जबलपुर के पास वाहनों की टक्कर में  18 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक


जबलपुर। सिहोरा सकरा बायपास के पास टवेरा और सफारी वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 18 लोग घायल हो गए। इनमें से आठ की हालत नाजुक बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों में से कुछ को मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कुछ को निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि सफारी में सवार लोग मैहर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी सफारी वाहन अनियंत्रित होकर टवेरा से टकरा गया।
दोनों वाहनों में सवार लोगों को गम्भीर चोटें आई है। घायलों में रुकसाना बी 40 वर्ष, हसीना बी 40 वर्ष, मोह. आमिर अंसारी 25 वर्ष, मोहम्मद दानिस अंसारी 25 वर्ष, मोह.आमिर अंसारी 60 वर्ष, बबलू अंसारी 20 वर्ष, इमरान, सहित सनोडिया परिवार से भरत सनोडिया 40 वर्ष, प्रेमवती 35 वर्ष, रोशनी 30 वर्ष, अमित 35 वर्ष, मेद सिंह 5 वर्ष, जगदीश सनोडिया सहित अन्य शामिल हैं। कुछ की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया है।