बॉलीवुड गानों पर थिरकी विदेशी महिलाए


नई दिल्ली। सारे देश में इस समय दिवाली की धूम है। ऐसे में दिल्ली स्थित अमेरिकी एंबेसी भी इसे मना रही है। एंबेसी ने अपने ट्विटर पर इस कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया जिसमें अमेरिकी महिलाएं दिलबर दिलबर गाने पर थिरक रही हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे भीड़ उन महिलाओं का उत्साह बढ़ा रही है। वीडियो ट्वीट करते हुए एंबैसी ने लिखा है कि हम पहले से ही दिवाली की धुन में मस्त है। देखिए कैसे अमेरिकी महिलाएं बॉलीवुड गाने पर थिरक रही हैं।
इस वीडियो को लेकर लोगों की शानदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई इन महिलाओं के नृत्य की तारीफ कर रहा है तो कोई दिवाली विश कर रहा है।