पुलिस को चकमा देकर कुछ भाजपा नेताओं ने  प्रदेश की कमलनाथ सरकार का पुतला फूंफा


गंजबासौदा. राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट 5 प्रतिशत बढा दिया है। इसके चलते पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। जिससे जिले भर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ पुतला जलाया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार की शाम को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित होते देखे पुलिस भी सक्रिय हो गई, लेकिन जयस्तंभ चौक पर भाजपा कार्यकर्ता और  पुलिस प्रशासन के बीच नौकझौक हुई और पुलिस ने पुतला को छुडा लिया। इसके बाद उन्होंने नेहरू चौक पहुंचकर कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भी पुलिस इतनी सक्रिय रहीं कि नेहरू चौक पर भी पुतला नहीं जला सके, लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस को चकमा देकर सुभाष चौक पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार का पुतला दहन कर दिया। 
सोमवार की शाम करीब पांच बजे जयस्तंभ चौक पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होते देख स्थानीय पुलिस भी इतनी सक्रिय हो गई कि चौराहों के चारों तरफ पुलिस नजर आई। इसके बाद भाजपा की विधायक लीना जैन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी कर कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों की गई वृद्धि को लेकर विरोध जताते हुए सीएम का पुतला जलाया ही था कि पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई और पुलिस कर्मचारियों द्वारा पानी डालकर पुतले में लगी आग को बुझाया और पुतले को पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर ले गए। 
नेहरू चौक पर भाजपा द्वारा किया विरोध 
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जयस्तंभ चौक पर पुलिस प्रशासन के आगे कांग्रेस सरकार का पुतला दहन नहीं कर सके। इसके बाद नारेबाजी करते हुए  नेहरू चौक पर एकत्रित होकर हुए, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ ताली बजाकर एवं नारेबाजी करते हुए विरोध जताया, लेकिन नेहरू चौक पर भी भाजपा द्वारा पुतला नहीं जला सकी। 
सुभाष चौक पर कुछ नेताओं ने जलाया पुतला
सोमवार की शाम के समय कांग्रेस सरकार का पुतला दहन जयस्तंभ चौक पर होना था, लेकिन स्थानीय प्रशासन के पुख्ता इंतजार के चलते भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण पुतला जलाने में कामयाब नहीं सके। इसके बाद उन्होंने नेहरू चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जिससे पुलिस का ध्यान भटक सके। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर सुभाष चौक पर कुछ ही नेताओं द्वारा कांग्रेस सरकार का पुतला दहन कर दिया गया। नेहरू चौक पर एकत्रित भाजपा के लोग वहां पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। 
लगभग आधे किमी दूर जाकर जल सका प्रदेश सरकार का पुतला
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जयस्तंभ चौक पर राज्य सरकार द्वारा विगत दिनों पेट्रोल-डीजल के दामों की गई वृद्धि को लेकर पुतला दहन किया जाना था। पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई और पुतले को पुलिस छींनकर भाग निकली। इसके बाद लगभग आधा किलोमीटर दूर स्टेशन रोड स्थित सुभाष चौक पर भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा पुतला दहन किया जा सका। पुतला दहने करने से पूर्व जयस्तंभ चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिसके चलते भाजपा के नेता अपनी हिम्मत नहीं जुटा सके। 
पेट्रोल-डीजल बढऩे से होगी परेशानी
वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि पेट्रोल-डीजल पर प्रदेश सरकार ने वैट कर बढ़ा दिया है। कांग्रेस जब विपक्ष में थी इसका विरोध करती थी। वह जनता से कहा गया था कि हम पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की वृद्धि को कम करेंगे, लेकिन ऐसा न करते हुए उन्होंने पेट्रोल डीजल के मूल्य और बढ़ा दिए। कांग्रेस सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। उनको तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेना चाहिए। 
पुतला दहने कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, भाजपा नेता संजय जैन, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, देवेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर दुबे, रूपेश शर्मा, संदीप ठाकुर, रोहित रघुवंशी, सोनू समैया, जगदीश झा,  यशवंत दुबे, पवन गुप्ता, रोहित व्यास, विवेक अधिकारी, आकाश अहिरवार, कपिल शर्मा, माधव शर्मा, राजू सेन,  शुभम शुक्ला, जितेन्द्र राजपूत, राघवेन्द्र औदिच्य, अखिलेश दांगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदिाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।