मधुमक्खियों के हमले में 20 बच्चों सहित 2 महिलाएं घायल


बुरहानपुर। एक धार्मिक कार्यक्रम में जमा हुए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में 20 बच्चों सहित 2 महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर असीरगढ़ के पास मोती महल में धार्मिक कार्यक्रम में लोग शामिल हुए थे। निंबोला थाना क्षेत्र के झांझर गांव में रहने वाले चारण समाज के लोग अपनी आराध्य देवी दशा माता की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए मोती महल के पास पहुंचे थे। रविवार होने के चलते बच्चे भी बड़ी संख्या में यहां आए थे। इस बीच किसी अज्ञात शरारती तत्व ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। इसके चलते मधुमक्खियां छत्ते से बाहर निकल आईं। मधुमक्खियों ने 20 बच्चों सहित दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वहां से लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। यहां पर बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल हुए बच्चों में से 5 बच्चों की हालात नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार अगर इन बच्चों का इलाज यहां संभव नहीं हुआ, तब उन्हें उच्च उपचार के लिए इंदौर रेफर किया जाएगा।


Popular posts
जापानी फर्म नोमुरा का दावा / भारत कोरोना के ज्यादा जोखिम वाले 15 देशों में शामिल, वायरस की लहर दोबारा लौटने का खतरा
उत्तराखंड के चारधाम / बद्रीनाथ को रोज चढ़ाई जाती है बद्रीतुलसी, यहां के बामणी गांव के लोग बनाते हैं ये माला
कोरोनावायरस / इटली और स्पेन में घटी मौतें, फ्रांस में भर्ती होने वालों की संख्या कम हुई; ब्रिटेन में लॉकडाउन जल्दी नहीं हटेगा
Image
प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ योगेश दुबे मुंबई की राजकुमार सोनी से बातचीत
Image
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव / अश्वेतों की नाराजगी भुनाने में जुटे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, युवाओं को लुभाने के लिए डिजिटल कैंपेन भी चलाएंगे