कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 44.46 लाख संक्रमित और 2.98 लाख मौतें: बलूचिस्तान के वित्त मंत्री पॉजिटिव; रूस में 9974 नए मामले मिले

कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 44.46 लाख संक्रमित और 2.98 लाख मौतें: बलूचिस्तान के वित्त मंत्री पॉजिटिव; रूस में 9974 नए मामले मिले





लॉकडाउन में ढील देने के बाद कराची की सड़कों पर ट्रैफिक। पाकिस्तान में अब तक 35 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।






  • रूस में संक्रमण का आंकड़ा अब तक 2.52 लाख हो गया है, जबकि 2305 मौतें हो चुकी हैं

  • अमेरिका में संक्रमण के अब तक 14.30 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3.10 लाख ठीक हो चुके हैं


वॉशिंगटन. दुनिया में करोनावायरस से अब तक 44 लाख 46 हजार 31 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 16 लाख 70 हजार 478 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा तीन लाख के करीब हो गया है। रूस में एक दिन में संक्रमण के 9974 मामले मिले हैं और 93 लोगों की जान गई है। देश में अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 52 हजार 245 हो गई है। उधर, बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।


कोरोना के बीच रमजान की रौनक
कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर में रमजान से जुड़े आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में अमेरिका के मिशीगन में तीन सामुदायिक संस्थाओं ने रमादान लाइड चैलेंज का आयोजन किया है। डियरबॉर्न शहर में इसके तहत लोगों से अपने घर को सजाने का टास्क दिया जाता है। रात को घरों में रोशनी भी की जाती है।


कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश







































































देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका14,30,34885,1973,10,259
स्पेन2,71,09527,1041,83,227
रूस2,52,245230553,530
ब्रिटेन2,29,70533,186उपलब्ध नहीं
इटली2,22,10431,1061,12,541
ब्राजील1,90,13713,24078,424
फ्रांस1,78,06027,07458,673
जर्मनी1,74,0987,8611,48,700
तुर्की1,43,1143,9521,01,715
ईरान1,12,7256,78389,428

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


बलूचिस्तान के वित्त मंत्री संक्रमित


बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बुलेदी ने कहा कि उनमें कोरोना के कुछ लक्षण मिले थे, इसके बाद से मैं सेल्फ क्वारैंटाइन में हूं। बुलेदी बलूचिस्तान के पहले ऐसे मंत्री है जो संक्रमित हुए हैं। इससे पहले 1 मई को पाकिस्तान नेशनल एसेम्बली के स्पीकर असद कैसर, सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गनी, गवर्नर इमरासन इस्माइल और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद माजरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 


चीन: जुड़वां एंटीबॉडी की पहचान हुई, चूहों पर सफल प्रयोग भी हुआ


वैज्ञानिकों ने ऐसे जुड़वां एटीबॉडी की पहचान की जो कोविड-19 से इलाज में कारगर है। यह एंटीबॉडी संक्रमण से ठीक हुए मरीजों में पाई गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी मदद से वैक्सीन बनाई जा सकती है। इस जुड़वां एंटीबॉडी की पहचान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने की है। इनका नाम बी38 और एच4 रखा गया है। चूहों पर किए गया प्रयोग भी सफल रहा है। 


ऑस्ट्रेलिया: 6 लाख लोगों की नौकरी खत्म


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि महामारी के दौरान देश में 6 लाख लोगों की नौकरियां खत्म हुई हैं। देश में बेरोजगारी दर अप्रैल में 5.2% से बढ़कर 6.2% हो गई है। मॉरिसन ने कहा कि यह बेहद कठिन समय है। यह आंकड़े बेहद हैरान करने वाले हैं। लॉकडाउन में ढील देने से अर्थव्यवस्था के कुछ बेहतर होने की उम्मीद है।


अमेरिका: 24 घंटे में 1813 मौतें


अमेरिका में 24 घंटे में 1813 लोगों की मौत हुई है और 21 हजार 712 संक्रमित मिले हैं। इस समय देश में 14 लाख 30 हजार 348 लोग संक्रमित हैं। वहीं, 85 हजार 197 लोगों की जान जा चुकी है। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में तीन लाख 50 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 27 हजार मौत हो चुकी है। उधर, राष्ट्रपति ट्रम्प लॉकडाउन हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे संक्रमक रोग विशेषज्ञ एंथनी फॉसी के पक्ष में नहीं हैं। फॉसी ने कहा था कि अर्थव्यवस्था खोलने से संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। ट्रम्प ने कहा कि मैं उनसे सहमत नहीं हूं।


जल्द ही 1 करोड़ टेस्ट कर लिया जाएंगे: ट्रम्प


अमेरिका ने टेस्ट की क्षमता को बढ़ा दिया है। जल्द ही यहां एक करोड़ टेस्ट कर लिए जाएंगे। ट्रम्प ने बुधवार को कहा, “हम एक करोड़ परीक्षण करने के बेहद करीब हैं और कुछ दिनों में इसे पूरा कर लेंगे।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात का जिक्र किया कि। उन्होंने कहा आंकड़ों से पता चलता है कि किसी भी अन्य देश की तुलना में अमेरिकियों के परीक्षण की दर ज्यादा है।


चीन कोरोना से जुड़ी रिसर्च हैक कर रहा: अमेरिका


अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीन से जुड़े हैकर्स कोरोनावायरस पर रिसर्च कर रहे संगठनों को निशाना बना रहे हैं। बीबीसी ने गुरुवार को एफबीआई के हवाले से कहा, "जांच एजेंसी ने वैक्सीन, इलाज और परीक्षण पर रिसर्च कर रहे अमेरिकी समूहों पर हैकिंग के प्रयासों को देखा है।" अमेरिका लंबे समय से चीन की सरकार पर साइबर जासूसी का आरोप लगाता आया है और चीन ने हमेशा इससे इनकार किया है।


महामारी से मानसिक रूप से बीमार होने का खतरा: यूएन


संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि महामारी से वैश्विक स्तर पर मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ेगा। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मनोवैज्ञानिक परेशानियों से निपटने के लिए सरकारों, संस्थाओं को आगाह किया। लोगों को अपनों को खोने का दुख, नौकरी जाने का सदमा और अकेले रहने की आदत इसका बड़ा कारण हो सकता है। यह बीमारी उन परिवारों और समुदायों को ज्यादा प्रभावित कर सकती है, जो मानसिक रूप से तनाव में हैं।
ब्रिटेन: अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें


ब्रिटेन में अब तक 33 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यहां अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। वहीं, दो लाख 29 हजार 705 लोग संक्रमित हैं। संक्रमण के मामले में चौथा सबसे प्रभावित देश है।


द.कोरिया: 12 स्थानीय लोगों के केस मिले


दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने राजधानी सियोल में नाइटक्लब से जुड़े संक्रमण के 12 मामलों की पहचान की। सभी केस स्थानीय लोगों में सामने आए हैं। सरकार ने यहां अप्रैल के अंत में बार और कैफे खोल दिए थे। उसके बाद से नाइट क्लब से जुड़े मामले बढ़ने लगे हैं। नाइट क्लब से जुड़े केस का पता लगाने के लिए 35 हजार टेस्ट किए गए हैं। देश में अब तक 10 हजार 991 मामले मिल चुके हैं, जबकि 219 लोगों की मौत हो चुकी है।


न्यूजीलैंड: लगातार तीसरे दिन कोई नया केस नहीं
न्यूजीलैंड में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोई नया केस नहीं मिला। अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए बुधवार आधी रात से दश में प्रतिबंधों में राहत देते हुए लॉकडाउन का लेवल 2 कर दिया गया। देश में संक्रमण के 1497 मामले सामने आए हैं। इनमें 1411 ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 21 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।


चीन: वुहान की पूरी आबादी का टेस्ट होगा
चीन में कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान की पूरी आबादी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। यह जांच 10 दिनों में पूरी की जाएगी। शहर की आबादी करीब 1.1 करोड़ है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी यहां के एक कॉम्पलेक्स में 6 नए मामले मिले थे। सभी में कोरोना के लक्षण पहले नजर नहीं आए थे। इसीलिए सरकार यह जांच करवा रही है। यहां हर दिन 10 लाख लोगों की टेस्टिंग करनी होगी, तो ही 10 दिन में पूरी आबादी की जांच हो पाएगी। अभी हर दिन में 40 से 60 हजार लोगों की जांच हो पाती है।


पाकिस्तान और ईरान ने व्यापारिक गतिविधियां शुरू कीं
पाकिस्तान और ईरान ने ताफ्तान के बॉर्डर से फिर से व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। कोरोना के प्रकोप के चलते पिछले दो महीनों से यह बॉर्डर सील कर दिया गया था। ताफ्तान में सरकार के अधिकारी जहूर बलूच ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी से बताया कि सप्ताह में तीन बार यहां व्यापारिक गतिविधियां होंगीं। गुरुवार को खाद्य पदार्थों से भरे कुछ ईरानी ट्रक और पेट्रोलियम गैस के टैंकर पाकिस्तान पहुंचे।
ब्राजील: 13 हजार से ज्यादा मौतें


ब्राजील में मरने वालों की संख्या 13 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में 24 घंटे में 749 लोगों की जान गई है। अब यह दुनिया का छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है।


इटली: 31 हजार मौतें
इटली में अब तक 31 हजार लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत हुई है। वहीं, दो लाख 22 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां बुधवार को 195 लोगों की मौत हुई।सरकार ने गुरुवार को अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 55 अरब यूरो (59.6 अरब डॉलर) के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव पारित किया। प्रधानमंत्री गिउसेप कोंजे ने कहा, “यह वित्तीय पैकेज दो बजट घोषणाओं के बराबर है। हम जानते हैं कि देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था।” इसकी घोषणा अप्रैल के अंत में की गई थी, लेकिन गठबंधन सहयोगियों में चल रहे तनाव के कारण इसमें देरी हुई।


फ्रांस: अब तक 27 हजार लोगों की मौत
फ्रांस में बुधवार को 83 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 27 हजार 74 गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन में 69 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 2428 मरीजों का इलाज इंटेसिव केयर यूनिट में चल रहा है।


रूस: मॉस्को में 1290 मौतें
मॉस्को में 24 घंटे में 58 नई मौतें सामने आई हैं। यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1290 हो गई है। मॉस्को के कोरोनावायरस केंद्र ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इस बीमारी से रूस में कुल 2 लाख 42 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में मरने वालों की संख्या 2200 हो गई है, जबकि 48 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


दक्षिण अफ्रीका: मई के अंत तक लॉकडाउन में ढील


दक्षिण अफ्रीका लॉकडाउन में इस महीने के अंत में कुछ ढील देने की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, “हम अब लॉकडाउन में ढील देने और अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की तैयारी कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि मई के अंत तक देश के ज्यादातर हिस्से को पांच-स्तर से कम कर अलर्ट स्तर तीन पर रखा जाएगा। हालांकि, सबसे ज्यादा संक्रमण वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जून में भी अलर्ट स्तर चार बने रहने की संभावना है। यहां अब तक 12 हजार 74 संक्रमित हैं, जबकि 219 की जान जा चुकी है।


मैक्सिको: 18 मई से लॉकडाउन में ढील
मैक्सिको में दो महीने से जारी लॉकडाउन में 18 मई से ढील दी जाएगी। वित्त मंत्री ग्रैसिएला मार्केज ने गुरुवार को कहा कि ‘द न्यू नॉर्मल’ शीर्षक वाली योजना के तहत तीन चरणों में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। पहले चरण में कुल 32 में से 15 राज्यों में उन जगहों पर आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू की जाएंगी, जहां मामले नहीं है या कम है। दूसरे चरण में 18 से 31 मई तक कुछ आर्थिक क्षेत्रों में निर्माण, खनन समेत मोटर वाहन निर्माण की गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा। तीसरे चरण की शुरुआत एक जून से होगी। यहां 38,324 केस और 3926 मौतों की पुष्टि हो चुकी है।
बुल्गारिया: आपातकाल 14 जून तक बढ़ा
यूरोपीय देश बुल्गारिया की सरकार ने आपातकाल 14 जून तक बढ़ा दिया है। महामारी के कारण बुल्गारिया में 13 मार्च को आपातकाल लागू किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 14 मई किया गया। अभी के हालात को देखते हुए सरकार ने इसे 14 जून तक बढ़ा दिया है। बुल्गारिया में संक्रमण के अब तक 2069 मामले सामने आए हैं जबकि 96 लोगों की मौत हो चुकी है।