15 रूट पर कल से ट्रेनें / आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 4 बजे की जगह 6 बजे शुरू हुई बुकिंग; पहले लोड की वजह से वेबसाइट क्रैश हो रही थी

15 रूट पर कल से ट्रेनें / आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 4 बजे की जगह 6 बजे शुरू हुई बुकिंग; पहले लोड की वजह से वेबसाइट क्रैश हो रही थी




  • रेल मंत्रालय का श्रमिक ट्रेनों की गाइडलाइन में बदलाव- अभी तक बीच में कोई स्टॉपेज नहीं था, अब 3 स्टेशन पर रुकेंगी

  • अन्य पब्लिक के लिए 12 मई से चलाई जाएंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, मोबाइल ऐप या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए होगी बुकिंग

  • केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत मिलेगी, मास्क पहनना जरूरी


नई दिल्ली. रेलवे ने 12 मई से यात्रियों के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में केवल दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेन चलाईं जाएंगी। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। इनके सभी कोच एसी और स्टॉप भी बेहद सीमित होंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए राजधानी ट्रेनों के बराबर किराया देना होगा। 


रेल मंत्रालय ने कहा कि टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप के जरिए ही बुक हो सकेंगे। रेलवे और आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए टिकट बुक नहीं हो पाएंगे। तत्काल और प्रीमियम तत्काल का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। करंट बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी। टिकट बुकिंग आज शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट लोड ही नहीं हो पाई। बताया गया कि टिकट बुकिंग के लिए बड़ी तादाद में लोग इस साइट को खोल रहे हैं, जिसके चलते यह लोड नहीं हो पा रही है। लिहाजा अब 6 बजे से बुकिंग शुरू होगी।


इस रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।
यात्रा के लिए रेलवे ने क्या कहा?



  • स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं जारी किए जाएंगे।

  • यात्रा के दौरान फेस कवर करना जरूरी है। यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा डिपार्चर के वक्त स्क्रीनिंग की जाएगी।

  • केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे। 

  • केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत दी जाएगी, जिनके टिकट कन्फर्म होंगे।

  • एक ट्रेन में 1700 सीटों की बुकिंग होगी। पहले इसके लिए 1200 सीटें निर्धारित की गई थी।

  • ट्रेन में लिनेन और कंबल नहीं मिलेगा, यात्रियों को यह साथ में लाना होगा।

  • सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की भी सलाह दी गई है।

  • यात्रियों को खाना-पानी लाना होगा। ट्रेन में पानी की बॉटल और रेडी टू ईट फूड मिल सकेगा।

  • इन ट्रेनों के लिए सिर्फ 7 दिन पहले ही रिजर्वेशन करा सकेंगे। वेटिंग लिस्ट, आरएसी पर यात्रा नहीं होगी।

  • ट्रेन छूटने 24 घंटे पहले तक टिकट रद्द करा सकेंगे। कैंसिलेशन चार्ज किराए का 50% होगा। ()


कब चलेंगी ट्रेन और कहां-कहां रुकेंगी
































































































































































































कहां से कहां तक


कब-कब चलेगीकहां-कहां रुकेगीकब से चलेगी
हावड़ा से नई दिल्लीरोज (शाम 5:05 मिनट)असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल12 मई 2020
नई दिल्ली से हावड़ारोज (शाम 4:55 मिनट)असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल13 मई 2020
राजेंद्र नगर से नई दिल्लीरोज (शाम 7:20 मिनट)पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल12 मई 
नई दिल्ली से राजेंद्र नगररोज (शाम 5:15 मिनट)पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल13 मई
डिब्रूगढ़ से नई दिल्लीरोज (रात 9:10 मिनट)दीमापुर,लामडिंग जंक्शन, गुवाहाटी, कोकराझार, मोरिअनि, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल14 मई
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़रोज (शाम 04:45 मिनट)दीमापुर,लामडिंग जंक्शन, गुवाहाटी, कोकराझार, मोरिअनि, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल12 मई
नई दिल्ली से जम्मू तवीरोज (रात 09:10 मिनट)लुधियाना13 मई
जम्मू तवी से नई दिल्लीरोज (रात 8:10 मिनट)लुधियाना14 मई
बेंगलुरु से नई दिल्लीरोज (रात 08:30 मिनट)अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन12 मई
नई दिल्ली से बेंगलुरुरोज (रात 9:15 मिनट)अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन14 मई
तिरुवनंतपुरम से
नई दिल्ली
मंगल, गुरुवार, शुक्रवार (शाम 7:45 मिनट)अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा15 मई
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरममंगल, बुध और रविवार (सुबह 11:25 मिनट)अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा13 मई
चेन्नै सेंट्रल से नई दिल्लीशुक्रवार, रविवार (सुबह 06:35 मिनट)विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा15 मई
नई दिल्ली से चेन्नै सेंट्रलबुधवार, शुक्रवार (शाम 4 बजे)विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा13 मई
बिलासपुर से  नई दिल्ली सोमवार, गुरुवार (दोपहर 02:40 मिनट)रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी14 मई
नई दिल्ली से बिलासपुरमंगलवार, शनिवार (शाम 4 बजे)रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी12 मई
रांची से नई दिल्लीगुरुवार, रविवार (शाम 5:40 मिनट)पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल14 मई
नई दिल्ली से रांचीबुधवार, शनिवार (शाम 3:30 मिनट)पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल13 मई
मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली रोज (शाम 5:30 मिनट)सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा12 मई
नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल रोज (शाम 04:55 मिनट)सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा13 मई
अहमदाबाद से नई दिल्लीरोज (शाम 06:20 मिनट)पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव12 मई
नई दिल्ली से अहमदाबाद रोज (शाम 8:25 मिनट)पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव13 मई
अगरतला से नई दिल्लीसोमवार (शाम 7 बजे)बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन18 मई
नई दिल्ली से अगरतलाबुधवार (शाम 7:50 मिनट)बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन20 मई
भुवनेश्वर से नई दिल्ली रोज (सुबह 10 बजे)बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल13 मई
नई दिल्ली से
भुवनेश्वर
रोज (शाम 5:05 मिनट)बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल13 मई
नई दिल्ली से
मडगांव 
शुक्रवार, शनिवार (सुबह 11:25 मिनट)रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन15 मई
मडगांव से नई दिल्ली सोमवार, रविवार (सुबह10:30 मिनट)रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन17 मई
सिकंदराबाद से
नई दिल्ली
बुधवार (दोपहर 1:15 मिनट)नागपुर, भोपाल, झांसी20 मई
नई दिल्ली से
सिकंदराबाद
रविवार (शाम 4 बजे)नागपुर, भोपाल, झांसी17 मई

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1700 लोग जा सकेंगे, तीन स्टेशनों पर भी रूकेगी


लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1200 की जगह 1700 यात्रियों को भेजा जाएगा। रेलवे ने सोमवार को गाइडलाइन में बदलाव किया है। यही नहीं, अब इन स्पेशल ट्रेनों को नॉन-स्टॉप नहीं चलाया जाएगा। मतलब ये ट्रेनें संबंधित राज्य में डेस्टिनेशन स्टेशन के अलावा 3 जगहों पर रुकेंगी। रेलवे ने संबंधित राज्यों में गंतव्य के अलावा तीन जगहों पर गाड़ियों के ठहराव के लिए कहा है। राज्य सरकारों ने रेलवे से यह गुजारिश इसलिए की थी कि एक ही रूट के ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को ले जाया जा सके।


पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए भी बन रही हैं गाइडलाइंस- गडकरी


पिछले दिनों केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि सरकार ऐसी गाइडलाइंस तैयार कर रही है, जिसके आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जा सके। इस दौरान यह ध्यान रखना जरूरी होगा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों का किसी तरह से उल्लंघन न हो। फिलहाल सरकार ने 50% यात्रियों के 50% चलने की अनुमति दी है।


22 मार्च को ट्रेनें बंद करने का निर्णय लिया गया था


केंद्र के आदेश के अनुसार, रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक 12500 यानी सभी यात्री ट्रेनें बंद करने का फैसला लिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 14 अप्रैल किया गया था। इसके बाद लॉकडाउन के तीसरे फेज के मद्देनजर इसे और आगे बढ़ाया गया। फिलहाल प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्य भेजने के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई