शहर से निकलकर अब गांवों में पहुंचा संक्रमण मलोथर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली


कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3४ पर पहुंची, 1३ नये संदिग्धों के लिए सेंपल, गांव को क्वारेंटाइन क्षेत्र घोषित किया


कोरोना फैक्ट फाइल 
कोरोना के संदिग्ध मरीज की संख्या  ४38 
मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई  317 
जिले में पॉजिटिव मरीज मिले   34 
संदिध मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी  78 
कोरोना से हुई मौत    02 


 


प्रफुल्ल तिवारी


 होशंगाबाद। कोरोना का कहर जारी है। जिले की एक तहसील में लगातार हॉटस्पॉट जोन में आए दिन कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मंगलवार को इटारसी तहसील से 12 किलो मीटर दूर ग्राम मलोथर गांव में एक महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है। बताया जा रहा है कि महिला सरकारी अस्पताल में भर्ती थी। इसी दौरान वह कोरोना से संक्रमित हुई है। फिलहाल महिला का इलाज भोपाल में चल रहा है। महिला की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की टीम ग्राम मलोथर पहुंची। यहां पर महिला के घर के आसपास के इलाके को क्वारंटाइन क्षेत्र घोषित कर दिया हैं। साथ ही यहां पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। साथ ही ग्रामीणों को घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी है। 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 13 संदिग्धों के सेंपल जांच के लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना पॉजिटिव की संख्या 33 से बढ़कर 34 तक पहुंच गयी है। शहर के हॉटस्पॉट जोन के साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना पहुंचने लगा है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव की पहली महिला मिली है। आकड़ों को अगर देखा जाये तो हर एक दो दिन में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम कोरोना पॉजिटिव वाले क्षेत्रों में तैनात है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर बिलकुल नहीं निकलने दिया जा रहा हैं। दरअसल स्वास्थ्य विभाग से मिले आकडों को देखा जाए तो अब तक जिले में संदिग्ध कोरोना संक्रमितों की संख्या 438 तक पहुंच गयी है। जबकि 317 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में कोरोना के अब तक 34 पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जांच के लिए 13 नए सेंपल लिए है। 


हॉटस्पॉट जोन में प्रशासन ने बटवाई खाद्य सामग्री
जीन मोहल्ला, हाजी मंजिल, जमानी वाली चाल, कस्तूरबा वार्ड, गांधी नगर, नाला मोहल्ला में कोरोनो पॉजिटिव मरीज ज्यादा मिलने से इन क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीव्ही से निगरानी की जा रही है। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने हॉटस्पॉट जोन में 10 किलो गेहूं और 5 किलो चावल बांटवाये। जिससे हॉटस्पॉट जोन में रहने वाले लोगों खाने की दिक्कत ना आए। इन सभी हॉटस्पॉट जोन में पुलिस और प्रशासन का सख्त पहरा है। हॉट स्पॉट जोन के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। गरीबी लाइन क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।


लॉकडाउन 2.0 का 14 वां दिन
दूसरे चरण के लॉकडाउन का मंगलवार को 14 वां दिन था। अब तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो को देखा जाए तो 5 अप्रैल 28 अप्रैल तक मात्र 24 दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 तक पहुंच गयी है। इसमें एक डॉक्टर और एक महिला की मौत भी हो चुकी है। आंकडो की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर दिन ही मरीज अब तक पॉजिटिव मिले है। जो प्रशासन के लिए बेहत चिंता का विषय बनता जा रहा है। जबकि सूत्रों के मुताबिक लॉक डाउन के दसरे चरण में कोरोना के मरीज की संख्या कम होना थी। यहां तो उल्टा हो रहा है। मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 
ग्रामीणों में फैली दहशत
इटारसी तहसील से लगभग 12 किलो मीटर दूर मलोथर गांव में 43 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में महिला का लगभग एक माह से इलाज चल रहा था। इसी बीच कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से महिला कोरोना पॉजीटिव हुई है। महिला का इलाज फिलहॉल भोपाल में चल रहा है। महिला की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम महिला के गांव पहुंची थी। महिला के परिवार के सदस्यों के भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंपल जांच के लिए हैं। साथ ही घर के आसपास के पूरे क्षेत्र को क्वारंटाइन कर दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकले। 


इनका कहना: मलोथर गांव में एक महिला कारोना पॉजिटिव मिली हैं। इससे कोरोना की सख्या 34 पर पहुंच गयी है। फिलहाल महिला का भोपाल में इलाज चल रहा हैं। 13 नये सेंपल जांच के लिए हैं। 
डॉ. सुधीर जेसानी, सीएमएचो