कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 20 हजार 532 केस: महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 संक्रमित मिले; कुल मरीजों के 73% सिर्फ 5 राज्यों में

कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 20 हजार 532 केस: महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 संक्रमित मिले; कुल मरीजों के 73% सिर्फ 5 राज्यों में





सरकार ने पूर्वोत्तर के लोगों को उनके राज्य भेजने के लिए बसों का इंतजाम किया। बस में बैठते वक्त लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए।






  • देश के 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला कोरोना संक्रमण

  • महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली और राजस्थान में 86 हजार से ज्यादा मरीज हैं

  • महाराष्ट्र में 61% मामले अकेले मुंबई में, देश के कुल संक्रमितों में 22% मरीज मुंबई के


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 532 हो गई है। संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। केरल में मिले नए संक्रमितों में से 17 विदेश और 21 महाराष्ट्र से लौटे थे। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में कोरोना से मौतों की रफ्तार कम हुई है। 19 मई को 3.13% की दर से मौतें हो रही थीं, अब यह घटकर 3.02% हो गई है।


देश में अब तक 3583 मौतें


शुक्रवार को दिल्ली में 660, तमिलनाडु में 786, राजस्थान में 150, कर्नाटक में 138, बिहार में 118, ओडिशा में 86 और आंध्रप्रदेश में 62 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 18 हजार 447 संक्रमित हैं। इसमें से 66 हजार 330 का इलाज चल रहा है, 45 हजार 299 ठीक हुए हैं और 3583 की मौत हुई है।


भारतीयों की घर वापसी
वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों को लाने की कोशिश जारी है। लंदन से दिल्ली आने वाली विशेष उड़ान में सवार होने के लिए भारतीय यात्री यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे। इससे पहले एयर इंडिया की उड़ान 1190 ने गुरुवार को वैंकूवर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इससे 200 से अधिक भारतीय सवार आज दिल्ली और अमृतसर पहुंचे। वहीं टोरंटो से एयर इंडिया की पहली विशेष उड़ान में रवाना हुई। 




  • दिल्ली एम्स में आरपीसी डॉक्टर कैंटीन में काम करने वाले एक वर्कर की मौत हो गई। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का आरोप है कि यह मौत कोविड की वजह से हुई है, लेकिन हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट ने इस घटना को हार्ट अटैक से हुई मौत की तरह पेश करने की कोशिश की।



  • महाराष्ट्र में 41 हजार 642 संक्रमित हैं। इनमें से मुंबई में अब तक 25 हजार 500 केस आ चुके हैं। महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है।

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशों में फंसे ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) को भारत आने की मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने ओसीआई के लिए शर्तें रखी हैं।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाल लिया है।


5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले






























तारीख


केस
19 मई6154
21 मई6025
20 मई5547
17 मई5049
16 मई4794

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल




  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5981: राज्य के सभी जिलों में 1391 फीवर क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। इनमें अभी तक 42 हजार से अधिक लोग जांच करा चुके हैं। 30 हजार से अधिक लोगों को ‘होम आइसोलेशन’ में रहने की सलाह दी गई और 6050 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट किए गए व्यक्तियों में से 2 हजार 959 व्यक्तियों को कोविड केयर अस्पताल में भिजवाया गया है।






  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 41642: राज्य के कुल संक्रमितों में से मुंबई में 25 हजार 500 केस हैं। महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है। कोरोना से राज्य में 64 और मौतें हुई हैं। इनमें 41 मरीजों की जान मुंबई में गई। वायरस से अब तक मुंबई में सबसे ज्यादा 882 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल 1,454 लोगों की मौत हुई है।






  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5521: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 6 मामले आए। इनमें 5 केस लखनऊ से हैं। अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक बनी हुई है। अभी यहां 2173 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 3204 ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से 138 लोगों की मौत हो चुकी है।



  • राजस्थान, संक्रमित- 6377: यहां शुक्रवार को 150 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से जोधपुर में 18, कोटा में 17, डूंगरपुर में 17, पाली में 15, बाड़मेर मे 14, जयपुर में 13, उदयपुर में 12, सिरोही में 9, अजमेर और झुंझुनू में 6-6, जालौर और सीकर में 5-5, भीलवाड़ा में 4, नागौर में 3, बांसवाड़ा में 2, जैसलमेर, राजसमंद, दौसा और बीकानेर में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 6281 पहुंच गया। वहीं, पाली में एक व्यक्ति की मौत भी हुई। राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 152 पहुंच गया है।

  • दिल्ली, संक्रमित- 12319: यहां शुक्रवार को 660 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 330 ठीक हुए और 14 की मौत हुई। यहां मौतों के आंकड़ों में कथित हेरफेर की खबरों का स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने खंडन किया है। उनका कहना है कि मौत के संदिग्ध मामलों को कोरोना से हुई मौतों में नहीं गिना जाएगा।  




  • बिहार, संक्रमित- 1987: राज्य में कुल संक्रमितों में से एक हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 211 मरीजों की पुष्टि हुई है। किसी एक दिन में ऐसा पहली बार हुआ है जब मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंचा हो।